Bible Explorer

अन्वेषण › विषय › छल और भेष बदलना

आश्चर्यजनक बातें

बाइबल में छल और भेष बदलना

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी के 45 अंश, पंक्ति-दर-पंक्ति, Nave’s Topical Bible से।

उत्पत्ति में

  • सर्प स्त्री से कहता है: “तुम निश्चय न मरोगे”उत्प 3:4
    पद
    उत्प 3:4तब सर्प ने स्त्री से कहा, “तुम निश्चय न मरोगे
  • अब्राम सारै से कहता है कि वह अपने को उसकी बहन बताएउत्प 12:13
    पद
    उत्प 12:13अतः यह कहना, ‘मैं उसकी बहन हूँ,’ जिससे तेरे कारण मेरा कल्याण हो और मेरा प्राण तेरे कारण बचे।”
  • गरार में अब्राहम फिर सारा के विषय में कहता है: “वह मेरी बहन है”उत्प 20:2
    पद
    उत्प 20:2और अब्राहम अपनी पत्नी सारा के विषय में कहने लगा, “वह मेरी बहन है,” इसलिए गरार के राजा अबीमेलेक ने दूत भेजकर सारा को बुलवा लिया।
  • मारे जाने के डर से इसहाक रिबका को अपनी बहन बताता हैउत्प 26:7
    पद
    उत्प 26:7जब उस स्थान के लोगों ने उसकी पत्नी के विषय में पूछा, तब उसने यह सोचकर कि यदि मैं उसको अपनी पत्नी कहूँ, तो यहाँ के लोग रिबका के कारण जो परम सुन्दरी है मुझ को मार डालेंगे, उत्तर दिया, “वह तो मेरी बहन है।”
  • रिबका याकूब को एसाव के वस्त्र और बकरी के बच्चों की खालें पहनाती हैउत्प 27:15–16
    पद
    उत्प 27:15–16तब रिबका ने अपने पहलौठे पुत्र एसाव के सुन्दर वस्त्र, जो उसके पास घर में थे, लेकर अपने छोटे पुत्र याकूब को पहना दिए। और बकरियों के बच्चों की खालों को उसके हाथों में और उसके चिकने गले में लपेट दिया।
  • याकूब अपने पिता से, जिसे सूझता न था: “मैं तेरा जेठा पुत्र एसाव हूँ”उत्प 27:1, उत्प 27:19
    पद
    उत्प 27:1जब इसहाक बूढ़ा हो गया, और उसकी आँखें ऐसी धुंधली पड़ गईं कि उसको सूझता न था, तब उसने अपने जेठे पुत्र एसाव को बुलाकर कहा, “हे मेरे पुत्र,” उसने कहा, “क्या आज्ञा।”
    उत्प 27:19याकूब ने अपने पिता से कहा, “मैं तेरा जेठा पुत्र एसाव हूँ। मैंने तेरी आज्ञा के अनुसार किया है; इसलिए उठ और बैठकर मेरे अहेर के माँस में से खा, कि तू जी से मुझे आशीर्वाद दे।”
  • लाबान राहेल के बदले लिआ को देता है; याकूब: “फिर तूने मुझसे क्यों ऐसा छल किया है?”उत्प 29:23, उत्प 29:25
    पद
    उत्प 29:23साँझ के समय वह अपनी बेटी लिआ को याकूब के पास ले गया, और वह उसके पास गया।
    उत्प 29:25भोर को मालूम हुआ कि यह तो लिआ है, इसलिए उसने लाबान से कहा, “यह तूने मुझसे क्या किया है? मैंने तेरे साथ रहकर जो तेरी सेवा की, तो क्या राहेल के लिये नहीं की? फिर तूने मुझसे क्यों ऐसा छल किया है?”
  • याकूब लाबान को बताए बिना चोरी से चला जाता हैउत्प 31:20
    पद
    उत्प 31:20अतः याकूब लाबान अरामी के पास से चोरी से चला गया, उसको न बताया कि मैं भागा जाता हूँ।
  • राहेल लाबान के गृहदेवताओं को ऊँट की काठी में छिपाकर उन पर बैठ जाती हैउत्प 31:34–35
    पद
    उत्प 31:34–35राहेल तो गृहदेवताओं को ऊँट की काठी में रखकर उन पर बैठी थी। लाबान ने उसके सारे तम्बू में टटोलने पर भी उन्हें न पाया। राहेल ने अपने पिता से कहा, “हे मेरे प्रभु; इससे अप्रसन्न न हो, कि मैं तेरे सामने नहीं उठी; क्योंकि मैं मासिक धर्म से हूँ।” अतः उसके ढूँढ़-ढाँढ़ करने पर भी गृहदेवता उसको न मिले।
  • याकूब के पुत्र शेकेम के पुरुषों का खतना करवाते हैं, फिर नगर पर टूट पड़ते हैंउत्प 34:13, उत्प 34:15, उत्प 34:25
    पद
    उत्प 34:13तब यह सोचकर कि शेकेम ने हमारी बहन दीना को अशुद्ध किया है, याकूब के पुत्रों ने शेकेम और उसके पिता हमोर को छल के साथ यह उत्तर दिया,
    उत्प 34:15इस बात पर तो हम तुम्हारी मान लेंगे कि हमारे समान तुम में से हर एक पुरुष का खतना किया जाए।
    उत्प 34:25तीसरे दिन, जब वे लोग पीड़ित पड़े थे, तब ऐसा हुआ कि शिमोन और लेवी नामक याकूब के दो पुत्रों ने, जो दीना के भाई थे, अपनी-अपनी तलवार ले उस नगर में निधड़क घुसकर सब पुरुषों को घात किया।
  • भाई यूसुफ का अंगरखा बकरे के लहू में डुबाकर याकूब को दिखाते हैंउत्प 37:31–33
    पद
    उत्प 37:31–33तब उन्होंने यूसुफ का अंगरखा लिया, और एक बकरे को मारकर उसके लहू में उसे डुबा दिया। और उन्होंने उस रंगबिरंगे अंगरखे को अपने पिता के पास भेजकर यह सन्देश दिया; “यह हमको मिला है, अतः देखकर पहचान ले कि यह तेरे पुत्र का अंगरखा है कि नहीं।” उसने उसको पहचान लिया, और कहा, “हाँ यह मेरे ही पुत्र का अंगरखा है; किसी दुष्ट पशु ने उसको खा लिया है; निःसन्देह यूसुफ फाड़ डाला गया है।”
  • तामार घूँघट डालती है, और यहूदा उसे वेश्या समझता हैउत्प 38:14–15
    पद
    उत्प 38:14–15तब उसने यह सोचकर कि शेला सयाना तो हो गया पर मैं उसकी स्त्री नहीं होने पाई; अपना विधवापन का पहरावा उतारा और घूँघट डालकर अपने को ढाँप लिया, और एनैम नगर के फाटक के पास, जो तिम्नाह के मार्ग में है, जा बैठी। जब यहूदा ने उसको देखा, उसने उसको वेश्या समझा; क्योंकि वह अपना मुँह ढाँपे हुए थी।
  • यूसुफ अपना चाँदी का कटोरा बिन्यामीन के बोरे में रखवाता हैउत्प 44:1–2
    पद
    उत्प 44:1–2तब उसने अपने घर के अधिकारी को आज्ञा दी, “इन मनुष्यों के बोरों में जितनी भोजनवस्तु समा सके उतनी भर दे, और एक-एक जन के रुपये को उसके बोरे के मुँह पर रख दे। और मेरा चाँदी का कटोरा छोटे भाई के बोरे के मुँह पर उसके अन्न के रुपये के साथ रख दे।” यूसुफ की इस आज्ञा के अनुसार उसने किया।

न्यायी और राजा

  • गिबोनी पुराने बोरे और सूखी फफूँदी लगी रोटी लाकर दूर देश के होने का दावा करते हैंयहो 9:4–6
    पद
    यहो 9:4–6तब उन्होंने छल किया, और राजदूतों का भेष बनाकर अपने गदहों पर पुराने बोरे, और पुराने फटे, और जोड़े हुए मदिरा के कुप्पे लादकर अपने पाँवों में पुरानी पैबन्द लगी हुई जूतियाँ, और तन पर पुराने वस्त्र पहने, और अपने भोजन के लिये सूखी और फफूंदी लगी हुई रोटी ले ली। तब वे गिलगाल की छावनी में यहोशू के पास जाकर उससे और इस्राएली पुरुषों से कहने लगे, “हम दूर देश से आए हैं; इसलिए अब तुम हम से वाचा बाँधो।”
  • वाचा के तीन दिन बाद इस्राएल को पता चलता है कि वे पड़ोसी हैंयहो 9:16
    पद
    यहो 9:16और उनके साथ वाचा बाँधने के तीन दिन के बाद उनको यह समाचार मिला; कि वे हमारे पड़ोस के रहनेवाले लोग हैं, और हमारे ही मध्य में बसे हैं।
  • याएल सीसरा को भीतर बुलाती है, दूध देती है, फिर सोते हुए उसे मार डालती हैन्याय 4:18–21
    पद
    न्याय 4:18–21तब याएल सीसरा की भेंट के लिये निकलकर उससे कहने लगी, “हे मेरे प्रभु, आ, मेरे पास आ, और न डर।” तब वह उसके पास डेरे में गया, और उसने उसके ऊपर कम्बल डाल दिया। तब सीसरा ने उससे कहा, “मुझे प्यास लगी है, मुझे थोड़ा पानी पिला।” तब उसने दूध की कुप्पी खोलकर उसे दूध पिलाया, और उसको ओढ़ा दिया। तब उसने उससे कहा, “डेरे के द्वार पर खड़ी रह, और यदि कोई आकर तुझ से पूछे, ‘यहाँ कोई पुरुष है?’ तब कहना, ‘कोई भी नहीं।’” इसके बाद हेबेर की स्त्री याएल ने डेरे की एक खूँटी ली, और अपने हाथ में एक हथौड़ा भी लिया, और दबे पाँव उसके पास जाकर खूँटी को उसकी कनपटी में ऐसा ठोक दिया कि खूँटी पार होकर भूमि में धँस गई; वह तो थका था ही इसलिए गहरी नींद में सो रहा था। अतः वह मर गया।
  • मीकल दाऊद के बिछौने पर बकरी के रोएँ के साथ गृहदेवता लिटाती है: “वह तो बीमार है”1 शमू 19:13–16
    पद
    1 शमू 19:13–16तब मीकल ने गृहदेवताओं को ले चारपाई पर लिटाया, और बकरियों के रोए की तकिया उसके सिरहाने पर रखकर उनको वस्त्र ओढ़ा दिए। जब शाऊल ने दाऊद को पकड़ लाने के लिये दूत भेजे, तब वह बोली, “वह तो बीमार है।” तब शाऊल ने दूतों को दाऊद के देखने के लिये भेजा, और कहा, “उसे चारपाई समेत मेरे पास लाओ कि मैं उसे मार डालूँ।” जब दूत भीतर गए, तब क्या देखते हैं कि चारपाई पर गृहदेवता पड़े हैं, और सिरहाने पर बकरियों के रोए की तकिया है।
  • दाऊद नोब के याजक से कहता है कि वह राजा के गुप्त काम पर है1 शमू 21:1–2
    पद
    1 शमू 21:1–2तब दाऊद नोब को गया और अहीमेलेक याजक के पास आया; और अहीमेलेक दाऊद से भेंट करने को थरथराता हुआ निकला, और उससे पूछा, “क्या कारण है कि तू अकेला है, और तेरे साथ कोई नहीं?” दाऊद ने अहीमेलेक याजक से कहा, “राजा ने मुझे एक काम करने की आज्ञा देकर मुझसे कहा, ‘जिस काम को मैं तुझे भेजता हूँ, और जो आज्ञा मैं तुझे देता हूँ, वह किसी पर प्रगट न होने पाए;’ और मैंने जवानों को फलाने स्थान पर जाने को समझाया है।
  • दाऊद गशूरियों पर चढ़ाई करता है, पर आकीश से कहता है कि उसने यहूदा की दक्षिण दिशा पर चढ़ाई की1 शमू 27:8, 1 शमू 27:10
    पद
    1 शमू 27:8और दाऊद ने अपने जनों समेत जाकर गशूरियों, गिर्जियों, और अमालेकियों पर चढ़ाई की; ये जातियाँ तो प्राचीनकाल से उस देश में रहती थीं जो शूर के मार्ग में मिस्र देश तक है।
    1 शमू 27:10आकीश ने पूछा, “आज तुम ने चढ़ाई तो नहीं की?” दाऊद ने कहा, “हाँ, यहूदा यरहमेलियों और केनियों की दक्षिण दिशा में।”
  • अम्नोन बीमार बनता है, कि तामार उसके पास आए2 शमू 13:6
    पद
    2 शमू 13:6अतः अम्नोन लेटकर बीमार बना; और जब राजा उसे देखने आया, तब अम्नोन ने राजा से कहा, “मेरी बहन तामार आकर मेरे देखते दो पूरियां बनाए, कि मैं उसके हाथ से खाऊँ।”
  • योआब तकोआ की एक बुद्धिमान स्त्री को शोक करनेवाली बनाकर भेजता है2 शमू 14:2–3
    पद
    2 शमू 14:2–3इसलिए योआब ने तकोआ नगर में दूत भेजकर वहाँ से एक बुद्धिमान स्त्री को बुलवाया, और उससे कहा, “शोक करनेवाली बन, अर्थात् शोक का पहरावा पहन, और तेल न लगा; परन्तु ऐसी स्त्री बन जो बहुत दिन से मरे हुए व्यक्ति के लिये विलाप करती रही हो। तब राजा के पास जाकर ऐसी-ऐसी बातें कहना।” और योआब ने उसको जो कुछ कहना था वह सिखा दिया।
  • अबशालोम मन्नत के बहाने हेब्रोन जाने की अनुमति माँगता है और वहाँ बलवा करता है2 शमू 15:7, 2 शमू 15:10
    पद
    2 शमू 15:7चार वर्ष के बीतने पर अबशालोम ने राजा से कहा, “मुझे हेब्रोन जाकर अपनी उस मन्नत को पूरी करने दे, जो मैंने यहोवा की मानी है।
    2 शमू 15:10तब अबशालोम ने इस्राएल के समस्त गोत्रों में यह कहने के लिये भेदिए भेजे, “जब नरसिंगे का शब्द तुम को सुनाई पड़े, तब कहना, ‘अबशालोम हेब्रोन में राजा हुआ!’”
  • दाऊद का मित्र हूशै अबशालोम से कहता है: “राजा चिरंजीव रहे!”2 शमू 16:16
    पद
    2 शमू 16:16जब दाऊद का मित्र एरेकी हूशै अबशालोम के पास पहुँचा, तब हूशै ने अबशालोम से कहा, “राजा चिरंजीव रहे! राजा चिरंजीव रहे!”
  • अबशालोम अहीतोपेल की सम्मति से हूशै की सम्मति को उत्तम समझता है2 शमू 17:14
    पद
    2 शमू 17:14तब अबशालोम और सब इस्राएली पुरुषों ने कहा, “एरेकी हूशै की सम्मति अहीतोपेल की सम्मति से उत्तम है।” यहोवा ने तो अहीतोपेल की अच्छी सम्मति को निष्फल करने की ठानी थी, कि वह अबशालोम ही पर विपत्ति डाले।
  • एक बूढ़ा नबी झूठ बोलकर परमेश्वर के जन को अपने घर लौटा लाता है1 राजा 13:18
    पद
    1 राजा 13:18उसने कहा, “जैसा तू नबी है वैसा ही मैं भी नबी हूँ; और मुझसे एक दूत ने यहोवा से वचन पाकर कहा, कि उस पुरुष को अपने संग अपने घर लौटा ले आ, कि वह रोटी खाए, और पानी पीए।” यह उसने उससे झूठ कहा।
  • यारोबाम की पत्नी भेष बदलकर जाती है; जिसे सूझता न था वह अहिय्याह उसे नाम से पुकारता है1 राजा 14:2, 1 राजा 14:4, 1 राजा 14:6
    पद
    1 राजा 14:2तब यारोबाम ने अपनी स्त्री से कहा, “ऐसा भेष बना कि कोई तुझे पहचान न सके कि यह यारोबाम की स्त्री है, और शीलो को चली जा, वहाँ अहिय्याह नबी रहता है जिसने मुझसे कहा था ‘तू इस प्रजा का राजा हो जाएगा।’
    1 राजा 14:4यारोबाम की स्त्री ने वैसा ही किया, और चलकर शीलो को पहुँची और अहिय्याह के घर पर आई: अहिय्याह को तो कुछ सूझ न पड़ता था, क्योंकि बुढ़ापे के कारण उसकी आँखें धुन्धली पड़ गई थीं।
    1 राजा 14:6जब अहिय्याह ने द्वार में आते हुए उसके पाँव की आहट सुनी तब कहा, “हे यारोबाम की स्त्री! भीतर आ; तू अपने को क्यों दूसरी स्त्री बनाती है? मुझे तेरे लिये बुरा सन्देशा मिला है।
  • गेहजी नामान से चाँदी लेने के लिये एलीशा की ओर से झूठा सन्देश गढ़ता है2 राजा 5:22, 2 राजा 5:25
    पद
    2 राजा 5:22उसने कहा, “हाँ, सब कुशल है; परन्तु मेरे स्वामी ने मुझे यह कहने को भेजा है, ‘एप्रैम के पहाड़ी देश से भविष्यद्वक्ताओं के दल में से दो जवान मेरे यहाँ अभी आए हैं, इसलिए उनके लिये एक किक्कार चाँदी और दो जोड़े वस्त्र दे।’”
    2 राजा 5:25और वह भीतर जाकर, अपने स्वामी के सामने खड़ा हुआ। एलीशा ने उससे पूछा, “हे गेहजी तू कहाँ से आता है?” उसने कहा, “तेरा दास तो कहीं नहीं गया।”
  • बाल के उपासकों को इकट्ठा करने के लिये येहू बाल के बड़े यज्ञ का प्रचार करता है2 राजा 10:19
    पद
    2 राजा 10:19इसलिए अब बाल के सब नबियों, सब उपासकों और सब याजकों को मेरे पास बुला लाओ, उनमें से कोई भी न रह जाए; क्योंकि बाल के लिये मेरा एक बड़ा यज्ञ होनेवाला है; जो कोई न आए वह जीवित न बचेगा।” येहू ने यह काम कपट करके बाल के सब उपासकों को नाश करने के लिये किया।
  • हानि पहुँचाने की इच्छा से सम्बल्लत नहेम्याह को ओनो के मैदान में बुलाता हैनहे 6:2
    पद
    नहे 6:2तब सम्बल्लत और गेशेम ने मेरे पास यह कहला भेजा, “आ, हम ओनो के मैदान के किसी गाँव में एक दूसरे से भेंट करें।” परन्तु वे मेरी हानि करने की इच्छा करते थे।
  • रुपया देकर ठहराया गया एक मनुष्य नहेम्याह को मन्दिर में छिपने को उकसाता हैनहे 6:10, नहे 6:12
    पद
    नहे 6:10फिर मैं शमायाह के घर में गया, जो दलायाह का पुत्र और महेतबेल का पोता था, वह तो बन्द घर में था; उसने कहा, “आ, हम परमेश्वर के भवन अर्थात् मन्दिर के भीतर आपस में भेंट करें, और मन्दिर के द्वार बन्द करें; क्योंकि वे लोग तुझे घात करने आएँगे, रात ही को वे तुझे घात करने आएँगे।”
    नहे 6:12फिर मैंने जान लिया कि वह परमेश्वर का भेजा नहीं है परन्तु उसने हर बात परमेश्वर का वचन कहकर मेरी हानि के लिये कही, क्योंकि तोबियाह और सम्बल्लत ने उसे रुपया दे रखा था।

नये नियम में

  • हेरोदेस ज्योतिषियों से कहता है कि वह भी आकर बालक को प्रणाम करना चाहता हैमत्ती 2:8
    पद
    मत्ती 2:8और उसने यह कहकर उन्हें बैतलहम भेजा, “जाकर उस बालक के विषय में ठीक-ठीक मालूम करो और जब वह मिल जाए तो मुझे समाचार दो ताकि मैं भी आकर उसको प्रणाम करूँ।”
  • प्रधान याजक यीशु को छल से पकड़ने का उपाय खोजते हैंमर 14:1
    पद
    मर 14:1दो दिन के बाद फसह और अख़मीरी रोटी का पर्व होनेवाला था। और प्रधान याजक और शास्त्री इस बात की खोज में थे कि उसे कैसे छल से पकड़कर मार डालें।
  • सिपाहियों को यह कहने के लिये रुपया दिया जाता है कि चेले शव चुरा ले गएमत्ती 28:12–13
    पद
    मत्ती 28:12–13तब उन्होंने प्राचीनों के साथ इकट्ठे होकर सम्मति की, और सिपाहियों को बहुत चाँदी देकर कहा। “यह कहना कि रात को जब हम सो रहे थे, तो उसके चेले आकर उसे चुरा ले गए।
  • हनन्याह और सफीरा अपनी भूमि के दाम में से कुछ रख छोड़ते हैंप्रेरि 5:1–2, प्रेरि 5:8
    पद
    प्रेरि 5:1–2हनन्याह नामक एक मनुष्य, और उसकी पत्नी सफीरा ने कुछ भूमि बेची। और उसके दाम में से कुछ रख छोड़ा; और यह बात उसकी पत्नी भी जानती थी, और उसका एक भाग लाकर प्रेरितों के पाँवों के आगे रख दिया।
    प्रेरि 5:8तब पतरस ने उससे कहा, “मुझे बता क्या तुम ने वह भूमि इतने ही में बेची थी?” उसने कहा, “हाँ, इतने ही में।”

स्रोत

Nave’s Topical Bible (Orville J. Nave, 1896; सार्वजनिक क्षेत्र) से: विषय चुने गए, पंक्तियाँ संक्षिप्त करके आधुनिक शब्दों में रखी गईं, व्याख्या की पंक्तियाँ छोड़ दी गईं; हर पद जाँचा गया।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.