अन्वेषण › विषय › पाँव और हाथ धोना
आश्चर्यजनक बातें
बाइबल में पाँव और हाथ धोना
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी के 27 अंश, पंक्ति-दर-पंक्ति, Nave’s Topical Bible से।
- अब्राहम अपने अतिथियों को पाँव धोने और विश्राम करने के लिये जल देता हैउत्प 18:4
पद
उत्प 18:4मैं थोड़ा सा जल लाता हूँ और आप अपने पाँव धोकर इस वृक्ष के तले विश्राम करें।
- लूत: “रात भर विश्राम कीजिए, और अपने पाँव धोइये”उत्प 19:2
पद
उत्प 19:2“हे मेरे प्रभुओं, अपने दास के घर में पधारिए, और रात भर विश्राम कीजिए, और अपने पाँव धोइये, फिर भोर को उठकर अपने मार्ग पर जाइए।” उन्होंने कहा, “नहीं; हम चौक ही में रात बिताएँगे।”
- लाबान के घर अब्राहम के दास और उसके साथियों को पाँव धोने का जल दिया जाता हैउत्प 24:32
पद
उत्प 24:32इस पर वह पुरुष घर में गया; और लाबान ने ऊँटों की काठियाँ खोलकर पुआल और चारा दिया; और उसके और उसके साथियों के पाँव धोने को जल दिया।
- यूसुफ का अधिकारी भाइयों को पाँव धोने के लिये जल देता हैउत्प 43:24
पद
उत्प 43:24तब उस जन ने उन मनुष्यों को यूसुफ के घर में ले जाकर जल दिया, तब उन्होंने अपने पाँवों को धोया; फिर उसने उनके गदहों के लिये चारा दिया।
- गिबा में बूढ़े के घर उन्होंने पाँव धोकर खाया-पियान्याय 19:21
पद
न्याय 19:21तब वह उसको अपने घर ले चला, और गदहों को चारा दिया; तब वे पाँव धोकर खाने-पीने लगे।
- अबीगैल: “तेरी दासी अपने प्रभु के सेवकों के चरण धोने के लिये दासी बने”1 शमू 25:41
पद
1 शमू 25:41तब वह उठी, और मुँह के बल भूमि पर गिर दण्डवत् करके कहा, “तेरी दासी अपने प्रभु के सेवकों के चरण धोने के लिये दासी बने।”
- दाऊद ऊरिय्याह से: “अपने घर जाकर अपने पाँव धो”2 शमू 11:8
पद
2 शमू 11:8तब दाऊद ने ऊरिय्याह से कहा, “अपने घर जाकर अपने पाँव धो।” और ऊरिय्याह राजभवन से निकला, और उसके पीछे राजा के पास से कुछ इनाम भेजा गया।
- दाऊद के जाने के दिन से मपीबोशेत ने अपने पाँवों के नाखून तक नहीं काटे2 शमू 19:24
पद
2 शमू 19:24तब शाऊल का पोता मपीबोशेत राजा से भेंट करने को आया; उसने राजा के चले जाने के दिन से उसके कुशल क्षेम से फिर आने के दिन तक न अपने पाँवों के नाखून काटे, और न अपनी दाढ़ी बनवाई, और न अपने कपड़े धुलवाए थे।
- श्रेष्ठगीत: “मैं तो अपने पाँव धो चुकी थी अब उनको कैसे मैला करूँ?”श्रेष्ठ 5:3
पद
श्रेष्ठ 5:3मैं अपना वस्त्र उतार चुकी थी मैं उसे फिर कैसे पहनूँ? मैं तो अपने पाँव धो चुकी थी अब उनको कैसे मैला करूँ?
सुसमाचारों में
- यीशु शमौन से: तूने मेरे पाँव धोने के लिये पानी न दियालूका 7:44
पद
लूका 7:44और उस स्त्री की ओर फिरकर उसने शमौन से कहा, “क्या तू इस स्त्री को देखता है? मैं तेरे घर में आया परन्तु तूने मेरे पाँव धोने के लिये पानी न दिया, पर इसने मेरे पाँव आँसुओं से भिगाए, और अपने बालों से पोंछा।”
- एक स्त्री ने आँसुओं से उसके पाँव भिगाए और अपने बालों से पोंछेलूका 7:38
पद
लूका 7:38और उसके पाँवों के पास, पीछे खड़ी होकर, रोती हुई, उसके पाँवों को आँसुओं से भिगाने और अपने सिर के बालों से पोंछने लगी और उसके पाँव बार बार चूमकर उन पर इत्र मला।
- मरियम ने जटामासी का इत्र यीशु के पाँवों पर डाला और अपने बालों से पोंछेयूह 12:3
पद
यूह 12:3तब मरियम ने जटामासी का आधा सेर बहुमूल्य इत्र लेकर यीशु के पाँवों पर डाला, और अपने बालों से उसके पाँव पोंछे, और इत्र की सुगन्ध से घर सुगन्धित हो गया।
- भोजन के समय यीशु ने कमर में अँगोछा बाँधकर चेलों के पाँव धोएयूह 13:4–5
पद
यूह 13:4–5भोजन पर से उठकर अपने कपड़े उतार दिए, और अँगोछा लेकर अपनी कमर बाँधी। तब बर्तन में पानी भरकर चेलों के पाँव धोने और जिस अँगोछे से उसकी कमर बंधी थी उसी से पोंछने लगा।
- पतरस: “तू मेरे पाँव कभी न धोने पाएगा!”यूह 13:8
पद
यूह 13:8पतरस ने उससे कहा, “तू मेरे पाँव कभी न धोने पाएगा!” यह सुनकर यीशु ने उससे कहा, “यदि मैं तुझे न धोऊँ, तो मेरे साथ तेरा कुछ भी भाग नहीं।”
- यीशु: जो नहा चुका है, उसे पाँव के सिवा और कुछ धोने का प्रयोजन नहींयूह 13:10
पद
यूह 13:10यीशु ने उससे कहा, “जो नहा चुका है, उसे पाँव के सिवा और कुछ धोने का प्रयोजन नहीं; परन्तु वह बिलकुल शुद्ध है: और तुम शुद्ध हो; परन्तु सब के सब नहीं।”
- “तुम्हें भी एक दूसरे के पाँव धोना चाहिए”यूह 13:14
पद
यूह 13:14यदि मैंने प्रभु और गुरु होकर तुम्हारे पाँव धोए; तो तुम्हें भी एक दूसरे के पाँव धोना चाहिए।
- पवित्र लोगों के पाँव धोने के लिये सुनाम एक विधवा1 तीमु 5:10
पद
1 तीमु 5:10और भले काम में सुनाम रही हो, जिसने बच्चों का पालन-पोषण किया हो; अतिथि की सेवा की हो, पवित्र लोगों के पाँव धोए हों, दुःखियों की सहायता की हो, और हर एक भले काम में मन लगाया हो।
हाथ धोना
- सेवा करने से पहले याजक पीतल की हौदी पर अपने हाथ-पाँव धोते थेनिर्ग 30:18–21, निर्ग 40:31
पद
निर्ग 30:18–21“धोने के लिये पीतल की एक हौदी और उसका पाया भी पीतल का बनाना। और उसे मिलापवाले तम्बू और वेदी के बीच में रखकर उसमें जल भर देना; और उसमें हारून और उसके पुत्र अपने-अपने हाथ पाँव धोया करें। जब जब वे मिलापवाले तम्बू में प्रवेश करें तब-तब वे हाथ पाँव जल से धोएँ, नहीं तो मर जाएँगे; और जब जब वे वेदी के पास सेवा टहल करने, अर्थात् यहोवा के लिये हव्य जलाने को आएँ तब-तब वे हाथ पाँव धोएँ, न हो कि मर जाएँ। यह हारून और उसके पीढ़ी-पीढ़ी के वंश के लिये सदा की विधि ठहरे।”
निर्ग 40:31और मूसा और हारून और उसके पुत्रों ने उसमें अपने-अपने हाथ पाँव धोए;
- जब हत्यारे का पता न चले, तो पुरनिये एक बछिया पर अपने हाथ धोते हैंव्यव 21:1, व्यव 21:6
- पिलातुस भीड़ के सामने हाथ धोता है: “मैं इस धर्मी के लहू से निर्दोष हूँ”मत्ती 27:24
पद
मत्ती 27:24जब पिलातुस ने देखा, कि कुछ बन नहीं पड़ता परन्तु इसके विपरीत उपद्रव होता जाता है, तो उसने पानी लेकर भीड़ के सामने अपने हाथ धोए, और कहा, “मैं इस धर्मी के लहू से निर्दोष हूँ; तुम ही जानो।”
- प्राचीन परम्परा के अनुसार फरीसी भली भाँति हाथ धोए बिना नहीं खातेमर 7:3–4
पद
मर 7:3–4(क्योंकि फरीसी और सब यहूदी, प्राचीन परम्परा का पालन करते हैं और जब तक भली भाँति हाथ नहीं धो लेते तब तक नहीं खाते; और बाजार से आकर, जब तक स्नान नहीं कर लेते, तब तक नहीं खाते; और बहुत सी अन्य बातें हैं, जो उनके पास मानने के लिये पहुँचाई गई हैं, जैसे कटोरों, और लोटों, और तांबे के बरतनों को धोना-माँजना।)
- वे पूछते हैं कि यीशु के चेले बिना हाथ धोए रोटी क्यों खाते हैंमत्ती 15:2, मर 7:5
पद
मत्ती 15:2“तेरे चेले प्राचीनों की परम्पराओं को क्यों टालते हैं, कि बिना हाथ धोए रोटी खाते हैं?”
मर 7:5इसलिए उन फरीसियों और शास्त्रियों ने उससे पूछा, “तेरे चेले क्यों पूर्वजों की परम्पराओं पर नहीं चलते, और बिना हाथ धोए रोटी खाते हैं?”
- एक फरीसी अचम्भा करता है कि यीशु ने भोजन से पहले हाथ-पैर नहीं धोएलूका 11:38
पद
लूका 11:38फरीसी ने यह देखकर अचम्भा किया कि उसने भोजन करने से पहले हाथ-पैर नहीं धोये।
- काना में शुद्धिकरण के लिये पत्थर के छः मटके रखे थेयूह 2:6
पद
यूह 2:6वहाँ यहूदियों के शुद्धिकरण के लिए पत्थर के छः मटके रखे थे, जिसमें दो-दो, तीन-तीन मन समाता था।
स्रोत
Nave’s Topical Bible (Orville J. Nave, 1896; सार्वजनिक क्षेत्र) से: विषय चुने गए, पंक्तियाँ संक्षिप्त करके आधुनिक शब्दों में रखी गईं, व्याख्या की पंक्तियाँ छोड़ दी गईं; हर पद जाँचा गया।
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.