अन्वेषण › विषय › सच्चा और दिखावटी पागलपन
आश्चर्यजनक बातें
बाइबल में सच्चा और दिखावटी पागलपन
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी के 22 अंश, पंक्ति-दर-पंक्ति, Nave’s Topical Bible से।
- नीतिवचन: जो धोखा देकर कहता है, “मैं तो मजाक कर रहा था”, वह पागल के समान हैनीति 26:18–19
पद
नीति 26:18–19जैसा एक पागल जो जहरीले तीर मारता है, वैसा ही वह भी होता है जो अपने पड़ोसी को धोखा देकर कहता है, “मैं तो मजाक कर रहा था।”
गत में दाऊद
- शाऊल से भागकर दाऊद गत के राजा आकीश के पास आया1 शमू 21:10
पद
1 शमू 21:10तब दाऊद चला, और उसी दिन शाऊल के डर के मारे भागकर गत के राजा आकीश के पास गया।
- आकीश के कर्मचारियों ने उसे पहचान लिया, और दाऊद अत्यन्त डर गया1 शमू 21:11–12
पद
1 शमू 21:11–12और आकीश के कर्मचारियों ने आकीश से कहा, “क्या वह उस देश का राजा दाऊद नहीं है? क्या लोगों ने उसी के विषय नाचते-नाचते एक दूसरे के साथ यह गाना न गया था, ‘शाऊल ने हजारों को, और दाऊद ने लाखों को मारा है?’” दाऊद ने ये बातें अपने मन में रखीं, और गत के राजा आकीश से अत्यन्त डर गया।
- वह पागल सा बन गया, फाटक के किवाड़ों पर लकीरें खींचने और लार दाढ़ी पर बहाने लगा1 शमू 21:13
पद
1 शमू 21:13तब उसने उनके सामने दूसरी चाल चली, और उनके हाथ में पड़कर पागल सा, बन गया; और फाटक के किवाड़ों पर लकीरें खींचने, और अपनी लार अपनी दाढ़ी पर बहाने लगा।
- आकीश: “क्या मेरे पास बावलों की कुछ घटी है?”1 शमू 21:14–15
पद
1 शमू 21:14–15तब आकीश ने अपने कर्मचारियों से कहा, “देखो, वह जन तो बावला है; तुम उसे मेरे पास क्यों लाए हो? क्या मेरे पास बावलों की कुछ घटी है, कि तुम उसको मेरे सामने बावलापन करने के लिये लाए हो? क्या ऐसा जन मेरे भवन में आने पाएगा?”
- भजन 34 का शीर्षक इसे स्मरण करता है: वह बौरहा बनाभज 34:1
पद
भज 34:1दाऊद का भजन जब वह अबीमेलेक के सामने बौरहा बना, और अबीमेलेक ने उसे निकाल दिया, और वह चला गया मैं हर समय यहोवा को धन्य कहा करूँगा; उसकी स्तुति निरन्तर मेरे मुख से होती रहेगी।
अन्य
- व्याकुल करनेवाली आत्मा से पीड़ित शाऊल दाऊद की वीणा से चैन पाता था1 शमू 16:14–16, 1 शमू 16:23
पद
1 शमू 16:14–16यहोवा का आत्मा शाऊल पर से उठ गया, और यहोवा की ओर से एक दुष्ट आत्मा उसे घबराने लगा। और शाऊल के कर्मचारियों ने उससे कहा, “सुन, परमेश्वर की ओर से एक दुष्ट आत्मा तुझे घबराता है। हमारा प्रभु अपने कर्मचारियों को जो उपस्थित हैं आज्ञा दे, कि वे किसी अच्छे वीणा बजानेवाले को ढूँढ़ ले आएँ; और जब जब परमेश्वर की ओर से दुष्ट आत्मा तुझ पर चढ़े, तब-तब वह अपने हाथ से बजाए, और तू अच्छा हो जाए।”
1 शमू 16:23और जब जब परमेश्वर की ओर से वह आत्मा शाऊल पर चढ़ता था, तब-तब दाऊद वीणा लेकर बजाता; और शाऊल चैन पाकर अच्छा हो जाता था, और वह दुष्ट आत्मा उसमें से हट जाता था।
- बाद में दाऊद के बजाते समय शाऊल ने उस पर भाला चलाया1 शमू 18:10–11
पद
1 शमू 18:10–11दूसरे दिन परमेश्वर की ओर से एक दुष्ट आत्मा शाऊल पर बल से उतरा, और वह अपने घर के भीतर नबूवत करने लगा; दाऊद प्रतिदिन के समान अपने हाथ से बजा रहा था और शाऊल अपने हाथ में अपना भाला लिए हुए था; तब शाऊल ने यह सोचकर कि “मैं ऐसा मारूँगा कि भाला दाऊद को बेधकर दीवार में धँस जाए,” भाले को चलाया, परन्तु दाऊद उसके सामने से दोनों बार हट गया।
- नबूकदनेस्सर बैलों के समान घास चरता था; उसके बाल उकाब के परों के समान बढ़ गएदानि 4:33
पद
दानि 4:33उसी घड़ी यह वचन नबूकदनेस्सर के विषय में पूरा हुआ। वह मनुष्यों में से निकाला गया, और बैलों के समान घास चरने लगा, और उसकी देह आकाश की ओस से भीगती थी, यहाँ तक कि उसके बाल उकाब पक्षियों के परों से और उसके नाखून चिड़ियाँ के पंजों के समान बढ़ गए।
- उसकी बुद्धि फिर ज्यों की त्यों हो गई, और उसे फिर राज्य मिलादानि 4:34, दानि 4:36
पद
दानि 4:34उन दिनों के बीतने पर, मुझ नबूकदनेस्सर ने अपनी आँखें स्वर्ग की ओर उठाई, और मेरी बुद्धि फिर ज्यों की त्यों हो गई; तब मैंने परमप्रधान को धन्य कहा, और जो सदा जीवित है उसकी स्तुति और महिमा यह कहकर करने लगा: उसकी प्रभुता सदा की है और उसका राज्य पीढ़ी से पीढ़ी तब बना रहनेवाला है।
दानि 4:36उसी समय, मेरी बुद्धि फिर ज्यों की त्यों हो गई; और मेरे राज्य की महिमा के लिये मेरा प्रताप और मुकुट मुझ पर फिर आ गया। और मेरे मंत्री और प्रधान लोग मुझसे भेंट करने के लिये आने लगे, और मैं अपने राज्य में स्थिर हो गया; और मेरी और अधिक प्रशंसा होने लगी।
- पहरुआ: वह येहू के समान, पागलों के समान हाँकता है2 राजा 9:20
पद
2 राजा 9:20तब पहरुए ने कहा, “वह भी उनके पास पहुँचा तो था, परन्तु लौटकर नहीं आया। हाँकना निमशी के पोते येहू का सा है; वह तो पागलों के समान हाँकता है।”
- येहू के साथी अफसर युवा नबी को “वह बावला” कहते हैं2 राजा 9:11
पद
2 राजा 9:11तब येहू अपने स्वामी के कर्मचारियों के पास निकल आया, और एक ने उससे पूछा, “क्या कुशल है, वह बावला क्यों तेरे पास आया था?” उसने उनसे कहा, “तुम को मालूम होगा कि वह कौन है और उससे क्या बातचीत हुई।”
- एक पत्री: नबी बन बैठनेवाले हर पागल को काठ में ठोंका जाएयिर्म 29:26
पद
यिर्म 29:26कि, ‘यहोवा ने यहोयादा याजक के स्थान पर तुझे याजक ठहरा दिया ताकि तू यहोवा के भवन में रखवाला होकर जितने वहाँ पागलपन करते और भविष्यद्वक्ता बन बैठे हैं उन्हें काठ में ठोंके और उनके गले में लोहे के पट्टे डाले।
- कब्रों में रहनेवाला एक मनुष्य जंजीरें तोड़ता और पत्थरों से अपने को घायल करता थामर 5:3–5
पद
मर 5:3–5वह कब्रों में रहा करता था और कोई उसे जंजीरों से भी न बाँध सकता था, क्योंकि वह बार बार बेड़ियों और जंजीरों से बाँधा गया था, पर उसने जंजीरों को तोड़ दिया, और बेड़ियों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे, और कोई उसे वश में नहीं कर सकता था। वह लगातार रात-दिन कब्रों और पहाड़ों में चिल्लाता, और अपने को पत्थरों से घायल करता था।
- बाद में लोगों ने उसे कपड़े पहने और सचेत बैठे देखामर 5:15
पद
मर 5:15यीशु के पास आकर, वे उसको जिसमें दुष्टात्माएँ समाई थीं, कपड़े पहने और सचेत बैठे देखकर, डर गए।
- यीशु के कुटुम्बी उसे पकड़ने निकले: “उसकी सुध-बुध ठिकाने पर नहीं है”मर 3:21
पद
मर 3:21जब उसके कुटुम्बियों ने यह सुना, तो उसे पकड़ने के लिये निकले; क्योंकि कहते थे, कि उसकी सुध-बुध ठिकाने पर नहीं है।
- कुछ लोग यीशु के विषय में कहते थे: “उसमें दुष्टात्मा है, और वह पागल है”यूह 10:20
पद
यूह 10:20उनमें से बहुत सारे कहने लगे, “उसमें दुष्टात्मा है, और वह पागल है; उसकी क्यों सुनते हो?”
- रूदे कहती है कि पतरस फाटक पर है; “तू पागल है”प्रेरि 12:13–15
पद
प्रेरि 12:13–15जब उसने फाटक की खिड़की खटखटाई तो रूदे नामक एक दासी सुनने को आई। और पतरस का शब्द पहचानकर, उसने आनन्द के मारे फाटक न खोला; परन्तु दौड़कर भीतर गई, और बताया कि पतरस द्वार पर खड़ा है। उन्होंने उससे कहा, “तू पागल है।” परन्तु वह दृढ़ता से बोली कि ऐसा ही है: तब उन्होंने कहा, “उसका स्वर्गदूत होगा।”
- फेस्तुस: “हे पौलुस, तू पागल है”; पौलुस: “मैं पागल नहीं”प्रेरि 26:24–25
पद
प्रेरि 26:24–25जब वह इस रीति से उत्तर दे रहा था, तो फेस्तुस ने ऊँचे शब्द से कहा, “हे पौलुस, तू पागल है। बहुत विद्या ने तुझे पागल कर दिया है।” परन्तु उसने कहा, “हे महाप्रतापी फेस्तुस, मैं पागल नहीं, परन्तु सच्चाई और बुद्धि की बातें कहता हूँ।
- पौलुस: यदि सब अन्य भाषा बोलें, तो बाहरवाले तुम्हें पागल कहेंगे1 कुरि 14:23
पद
1 कुरि 14:23तो यदि कलीसिया एक जगह इकट्ठी हो, और सब के सब अन्य भाषा बोलें, और बाहरवाले या अविश्वासी लोग भीतर आ जाएँ तो क्या वे तुम्हें पागल न कहेंगे?
स्रोत
Nave’s Topical Bible (Orville J. Nave, 1896; सार्वजनिक क्षेत्र) से: विषय चुने गए, पंक्तियाँ संक्षिप्त करके आधुनिक शब्दों में रखी गईं, व्याख्या की पंक्तियाँ छोड़ दी गईं; हर पद जाँचा गया।
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.