Bible Explorer

अन्वेषण › विषय › जन्मदिन

आश्चर्यजनक बातें

बाइबल में जन्मदिन

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी के 8 अंश, पंक्ति-दर-पंक्ति, Nave’s Topical Bible से।

  • फ़िरौन ने अपने जन्मदिन पर अपने कर्मचारियों को भोज दियाउत्प 40:20
    पद
    उत्प 40:20और तीसरे दिन फ़िरौन का जन्मदिन था, उसने अपने सब कर्मचारियों को भोज दिया, और उनमें से पिलानेहारों के प्रधान, और पकानेहारों के प्रधान दोनों को बन्दीगृह से निकलवाया।
  • उसी दिन उसने पिलानेहारे को फिर से पद पर रखा और पकानेहारे को टंगवा दियाउत्प 40:21–22
    पद
    उत्प 40:21–22पिलानेहारों के प्रधान को तो पिलानेहारे के पद पर फिर से नियुक्त किया, और वह फ़िरौन के हाथ में कटोरा देने लगा। पर पकानेहारों के प्रधान को उसने टंगवा दिया, जैसा कि यूसुफ ने उनके स्वप्नों का फल उनसे कहा था।
  • हेरोदेस ने अपने जन्मदिन पर गलील के बड़े लोगों के लिये भोज कियामर 6:21
    पद
    मर 6:21और ठीक अवसर पर जब हेरोदेस ने अपने जन्मदिन में अपने प्रधानों और सेनापतियों, और गलील के बड़े लोगों के लिये भोज किया।
  • हेरोदियास की बेटी ने नाचकर यूहन्ना का सिर माँगामत्ती 14:6–8
    पद
    मत्ती 14:6–8पर जब हेरोदेस का जन्मदिन आया, तो हेरोदियास की बेटी ने उत्सव में नाच दिखाकर हेरोदेस को खुश किया। इसलिए उसने शपथ खाकर वचन दिया, “जो कुछ तू माँगेगी, मैं तुझे दूँगा।” वह अपनी माता के उकसाने से बोली, “यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले का सिर थाल में यहीं मुझे मँगवा दे।”
  • अय्यूब ने अपने जन्मदिन को धिक्काराअय्यू 3:1–3
    पद
    अय्यू 3:1–3इसके बाद अय्यूब मुँह खोलकर अपने जन्मदिन को धिक्कारने और कहने लगा, “वह दिन नाश हो जाए जिसमें मैं उत्पन्न हुआ, और वह रात भी जिसमें कहा गया, ‘बेटे का गर्भ रहा।’
  • यिर्मयाह: श्रापित हो वह दिन जिसमें मैं उत्पन्न हुआयिर्म 20:14, यिर्म 20:18
    पद
    यिर्म 20:14श्रापित हो वह दिन जिसमें मैं उत्पन्न हुआ! जिस दिन मेरी माता ने मुझ को जन्म दिया वह धन्य न हो!
    यिर्म 20:18मैं क्यों उत्पात और शोक भोगने के लिये जन्मा और कि अपने जीवन में परिश्रम और दुःख देखूँ, और अपने दिन नामधराई में व्यतीत करूँ?
  • अच्छा नाम अनमोल इत्र से, और मृत्यु का दिन जन्म के दिन से उत्तम हैसभो 7:1
    पद
    सभो 7:1अच्छा नाम अनमोल इत्र से और मृत्यु का दिन जन्म के दिन से उत्तम है।

स्रोत

Nave’s Topical Bible (Orville J. Nave, 1896; सार्वजनिक क्षेत्र) से: विषय चुने गए, पंक्तियाँ संक्षिप्त करके आधुनिक शब्दों में रखी गईं, व्याख्या की पंक्तियाँ छोड़ दी गईं; हर पद जाँचा गया।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.