आश्चर्यजनक बातें
बाइबल में बाल और दाढ़ी
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी के 36 अंश, पंक्ति-दर-पंक्ति, Nave’s Topical Bible से।
- तुम्हारे सिर के बाल भी सब गिने हुए हैंमत्ती 10:30, लूका 12:7
पद
मत्ती 10:30तुम्हारे सिर के बाल भी सब गिने हुए हैं।
लूका 12:7वरन् तुम्हारे सिर के सब बाल भी गिने हुए हैं, अतः डरो नहीं, तुम बहुत गौरैयों से बढ़कर हो।
- तू एक बाल को भी न उजला, न काला कर सकता हैमत्ती 5:36
पद
मत्ती 5:36अपने सिर की भी शपथ न खाना क्योंकि तू एक बाल को भी न उजला, न काला कर सकता है।
- पौलुस: लम्बे बाल पुरुष के लिये अपमान, स्त्री के लिये शोभा1 कुरि 11:14–15
पद
1 कुरि 11:14–15क्या स्वाभाविक रीति से भी तुम नहीं जानते, कि यदि पुरुष लम्बे बाल रखे, तो उसके लिये अपमान है। परन्तु यदि स्त्री लम्बे बाल रखे; तो उसके लिये शोभा है क्योंकि बाल उसको ओढ़नी के लिये दिए गए हैं।
- सुन्दरता बाल गूँथने से नहीं आनी चाहिए1 तीमु 2:9, 1 पत 3:3
पद
1 तीमु 2:9वैसे ही स्त्रियाँ भी संकोच और संयम के साथ सुहावने वस्त्रों से अपने आपको संवारे; न कि बाल गूँथने, सोने, मोतियों, और बहुमूल्य कपड़ों से,
1 पत 3:3और तुम्हारा श्रृंगार दिखावटी न हो, अर्थात् बाल गूँथने, और सोने के गहने, या भाँति-भाँति के कपड़े पहनना।
व्यवस्था में
- सिर में घेरा रखकर न मुँड़ाना, न गाल के बाल मुँड़ानालैव्य 19:27
पद
लैव्य 19:27अपने सिर में घेरा रखकर न मुण्डाना, और न अपने गाल के बालों को मुण्डाना।
- याजक न सिर मुँड़ाएँ, न गाल के बाललैव्य 21:5
पद
लैव्य 21:5वे न तो अपने सिर मुँड़ाएँ, और न अपने गाल के बालों को मुँड़ाएँ, और न अपने शरीर चीरें।
- मरे हुओं के कारण भौहों के बाल न मुँड़ानाव्यव 14:1
पद
व्यव 14:1“तुम अपने परमेश्वर यहोवा के पुत्र हो; इसलिए मरे हुओं के कारण न तो अपना शरीर चीरना, और न भौहों के बाल मुण्डाना।
- जिसके सिर के बाल झड़ जाएँ, वह फिर भी शुद्ध हैलैव्य 13:40–41
पद
लैव्य 13:40–41“फिर जिसके सिर के बाल झड़ गए हों, तो जानना कि वह चन्दुला तो है परन्तु शुद्ध है। और जिसके सिर के आगे के बाल झड़ गए हों, तो वह माथे का चन्दुला तो है परन्तु शुद्ध है।
- नाज़ीर अपने बाल बढ़ाता था और मन्नत पूरी होने पर उन्हें जलाता थागिन 6:5, गिन 6:18
पद
गिन 6:5“फिर जितने दिन उसने अलग रहने की मन्नत मानी हो उतने दिन तक वह अपने सिर पर छुरा न फिराए; और जब तक वे दिन पूरे न हों जिनमें वह यहोवा के लिये अलग रहे तब तक वह पवित्र ठहरेगा, और अपने सिर के बालों को बढ़ाए रहे।
गिन 6:18तब नाज़ीर अपने अलग रहने के चिन्हवाले सिर को मिलापवाले तम्बू के द्वार पर मुँड़ाकर अपने बालों को उस आग पर डाल दे जो मेलबलि के नीचे होगी।
उदाहरण
- फ़िरौन के सामने जाने से पहले यूसुफ ने बाल बनवाएउत्प 41:14
पद
उत्प 41:14तब फ़िरौन ने यूसुफ को बुलवा भेजा। और वह झटपट बन्दीगृह से बाहर निकाला गया, और बाल बनवाकर, और वस्त्र बदलकर फ़िरौन के सामने आया।
- शिमशोन के सिर पर छुरा न फिरना थान्याय 13:5, न्याय 16:17
पद
न्याय 13:5क्योंकि तू गर्भवती होगी और तेरे एक बेटा उत्पन्न होगा। और उसके सिर पर छुरा न फिरे, क्योंकि वह जन्म ही से परमेश्वर का नाज़ीर रहेगा; और इस्राएलियों को पलिश्तियों के हाथ से छुड़ाने में वही हाथ लगाएगा।”
न्याय 16:17तब उसने अपने मन का सारा भेद खोलकर उससे कहा, “मेरे सिर पर छुरा कभी नहीं फिरा, क्योंकि मैं माँ के पेट ही से परमेश्वर का नाज़ीर हूँ, यदि मैं मुँड़ा जाऊँ, तो मेरा बल इतना घट जाएगा, कि मैं साधारण मनुष्य सा हो जाऊँगा।”
- दलीला ने उसका सिर मुँड़वा दिया; फिर उसके बाल फिर से बढ़ने लगेन्याय 16:19, न्याय 16:22
पद
न्याय 16:19तब उसने उसको अपने घुटनों पर सुला रखा; और एक मनुष्य बुलवाकर उसके सिर की सातों लटें मुँण्ड़वा डाली। और वह उसको दबाने लगी, और वह निर्बल हो गया।
न्याय 16:22उसके सिर के बाल मुँण्ड़ जाने के बाद फिर बढ़ने लगे।
- पागल सा बनकर दाऊद ने अपनी लार अपनी दाढ़ी पर बहाई1 शमू 21:13
पद
1 शमू 21:13तब उसने उनके सामने दूसरी चाल चली, और उनके हाथ में पड़कर पागल सा, बन गया; और फाटक के किवाड़ों पर लकीरें खींचने, और अपनी लार अपनी दाढ़ी पर बहाने लगा।
- हानून ने दाऊद के दूतों की आधी-आधी दाढ़ी मुँड़वा दी2 शमू 10:4
पद
2 शमू 10:4इसलिए हानून ने दाऊद के कर्मचारियों को पकड़ा, और उनकी आधी-आधी दाढ़ी मुँण्डवाकर और आधे वस्त्र, अर्थात् नितम्ब तक कटवाकर, उनको जाने दिया।
- दाऊद: जब तक तुम्हारी दाढ़ियाँ न बढ़ें, यरीहो में ठहरे रहो2 शमू 10:5
पद
2 शमू 10:5इस घटना का समाचार पाकर दाऊद ने कुछ लोगों को उनसे मिलने के लिये भेजा, क्योंकि वे राजा के सामने आने से बहुत लजाते थे। और राजा ने यह कहा, “जब तक तुम्हारी दाढ़ियाँ बढ़ न जाएँ तब तक यरीहो में ठहरे रहो, फिर लौट आना।”
- अबशालोम के वर्ष भर के बाल तौल में दो सौ शेकेल होते थे2 शमू 14:26
पद
2 शमू 14:26वह वर्ष के अन्त में अपना सिर मुँण्डवाता था; (उसके बाल उसको भारी जान पड़ते थे, इस कारण वह उसे मुँड़ाता था) और जब जब वह उसे मुँड़ाता तब-तब अपने सिर के बाल तौलकर राजा के तौल के अनुसार दो सौ शेकेल भर पाता था।
- दाऊद के जाने के दिन से मपीबोशेत ने अपनी दाढ़ी नहीं बनवाई2 शमू 19:24
पद
2 शमू 19:24तब शाऊल का पोता मपीबोशेत राजा से भेंट करने को आया; उसने राजा के चले जाने के दिन से उसके कुशल क्षेम से फिर आने के दिन तक न अपने पाँवों के नाखून काटे, और न अपनी दाढ़ी बनवाई, और न अपने कपड़े धुलवाए थे।
- योआब ने मानो चूमने के लिये अमासा की दाढ़ी पकड़ी2 शमू 20:9
पद
2 शमू 20:9तो योआब ने अमासा से पूछा, “हे मेरे भाई, क्या तू कुशल से है?” तब योआब ने अपना दाहिना हाथ बढ़ाकर अमासा को चूमने के लिये उसकी दाढ़ी पकड़ी।
- एलिय्याह रोंआर मनुष्य था और चमड़े का फेंटा बाँधे रहता था2 राजा 1:8
पद
2 राजा 1:8उन्होंने उसको उत्तर दिया, “वह तो रोंआर मनुष्य था और अपनी कमर में चमड़े का फेंटा बाँधे हुए था।” उसने कहा, “वह तिशबी एलिय्याह होगा।”
- लड़कों ने एलीशा का उपहास किया: “हे चन्दुए चढ़ जा”2 राजा 2:23
पद
2 राजा 2:23वहाँ से वह बेतेल को चला, और मार्ग की चढ़ाई में चल रहा था कि नगर से छोटे लड़के निकलकर उसका उपहास करके कहने लगे, “हे चन्दुए चढ़ जा, हे चन्दुए चढ़ जा।”
- हारून की दाढ़ी और उस पर से बहता उत्तम तेलभज 133:2
पद
भज 133:2यह तो उस उत्तम तेल के समान है, जो हारून के सिर पर डाला गया था, और उसकी दाढ़ी से बहकर, उसके वस्त्र की छोर तक पहुँच गया।
- शोक में अय्यूब ने सिर मुँड़ायाअय्यू 1:20
पद
अय्यू 1:20तब अय्यूब उठा, और बागा फाड़, सिर मुँड़ाकर भूमि पर गिरा और दण्डवत् करके कहा,
- एज्रा ने विस्मित होकर अपने सिर और दाढ़ी के बाल नोचेएज्रा 9:3
पद
एज्रा 9:3यह बात सुनकर मैंने अपने वस्त्र और बागे को फाड़ा, और अपने सिर और दाढ़ी के बाल नोचे, और विस्मित होकर बैठा रहा।
- अस्सी पुरुष दाढ़ी मुँड़ाए यहोवा के भवन को आएयिर्म 41:5
पद
यिर्म 41:5तब शेकेम और शीलो और सामरिया से अस्सी पुरुष दाढ़ी मुँड़ाए, वस्त्र फाड़े, शरीर चीरे हुए और हाथ में अन्नबलि और लोबान लिए हुए, यहोवा के भवन में जाते दिखाई दिए।
- नबूकदनेस्सर के बाल उकाब के परों के समान बढ़ गएदानि 4:33
पद
दानि 4:33उसी घड़ी यह वचन नबूकदनेस्सर के विषय में पूरा हुआ। वह मनुष्यों में से निकाला गया, और बैलों के समान घास चरने लगा, और उसकी देह आकाश की ओस से भीगती थी, यहाँ तक कि उसके बाल उकाब पक्षियों के परों से और उसके नाखून चिड़ियाँ के पंजों के समान बढ़ गए।
- एक स्त्री ने अपने बालों से यीशु के पाँव पोंछेलूका 7:38, यूह 12:3
पद
लूका 7:38और उसके पाँवों के पास, पीछे खड़ी होकर, रोती हुई, उसके पाँवों को आँसुओं से भिगाने और अपने सिर के बालों से पोंछने लगी और उसके पाँव बार बार चूमकर उन पर इत्र मला।
यूह 12:3तब मरियम ने जटामासी का आधा सेर बहुमूल्य इत्र लेकर यीशु के पाँवों पर डाला, और अपने बालों से उसके पाँव पोंछे, और इत्र की सुगन्ध से घर सुगन्धित हो गया।
- पौलुस ने मन्नत के कारण किंख्रिया में सिर मुँड़ायाप्रेरि 18:18
पद
प्रेरि 18:18अतः पौलुस बहुत दिन तक वहाँ रहा, फिर भाइयों से विदा होकर किंख्रिया में इसलिए सिर मुँड़ाया, क्योंकि उसने मन्नत मानी थी और जहाज पर सीरिया को चल दिया और उसके साथ प्रिस्किल्ला और अक्विला थे।
शोक में
- शोक के चिन्ह: मुँड़े सिर और मुँड़ी हुई दाढ़ियाँयशा 15:2, यिर्म 48:37, मीका 1:16
पद
यशा 15:2बैत और दीबोन ऊँचे स्थानों पर रोने के लिये चढ़ गए हैं; नबो और मेदबा के ऊपर मोआब हाय! हाय! करता है। उन सभी के सिर मुँण्ड़े हुए, और सभी की दाढ़ियाँ मुँण्ड़ी हुई हैं;
यिर्म 48:37क्योंकि सब के सिर मुँण्ड़े गए और सब की दाढ़ियाँ नोची गई; सब के हाथ चीरे हुए, और सब की कमर में टाट बन्धा हुआ है।
मीका 1:16अपने दुलारे लड़कों के लिये अपना केश कटवाकर सिर मुँण्डा, वरन् अपना पूरा सिर गिद्ध के समान गंजा कर दे, क्योंकि वे बँधुए होकर तेरे पास से चले गए हैं।
स्रोत
Nave’s Topical Bible (Orville J. Nave, 1896; सार्वजनिक क्षेत्र) से: विषय चुने गए, पंक्तियाँ संक्षिप्त करके आधुनिक शब्दों में रखी गईं, व्याख्या की पंक्तियाँ छोड़ दी गईं; हर पद जाँचा गया।
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.