आश्चर्यजनक बातें
बाइबल में तारे
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी के 21 अंश, पंक्ति-दर-पंक्ति, Nave’s Topical Bible से।
- परमेश्वर ने दो बड़ी ज्योतियाँ बनाईं, और तारागण को भीउत्प 1:16
पद
उत्प 1:16तब परमेश्वर ने दो बड़ी ज्योतियाँ बनाईं; उनमें से बड़ी ज्योति को दिन पर प्रभुता करने के लिये, और छोटी ज्योति को रात पर प्रभुता करने के लिये बनाया; और तारागण को भी बनाया।
- अब्राहम से कहा गया: गिन सके तो तारागण को गिनउत्प 15:5
पद
उत्प 15:5और उसने उसको बाहर ले जाकर कहा, “आकाश की ओर दृष्टि करके तारागण को गिन, क्या तू उनको गिन सकता है?” फिर उसने उससे कहा, “तेरा वंश ऐसा ही होगा।”
- तारागण और रेतकणों के समान अनगिनत वंशउत्प 22:17, व्यव 1:10
पद
उत्प 22:17इस कारण मैं निश्चय तुझे आशीष दूँगा; और निश्चय तेरे वंश को आकाश के तारागण, और समुद्र तट के रेतकणों के समान अनगिनत करूँगा, और तेरा वंश अपने शत्रुओं के नगरों का अधिकारी होगा;
व्यव 1:10क्योंकि तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुम को यहाँ तक बढ़ाया है कि तुम गिनती में आज आकाश के तारों के समान हो गए हो।
- वह तारों को गिनता, और एक-एक का नाम रखता हैभज 147:4
पद
भज 147:4वह तारों को गिनता, और उनमें से एक-एक का नाम रखता है।
- एक तारे से दूसरे तारे के तेज में अन्तर है1 कुरि 15:41
पद
1 कुरि 15:41सूर्य का तेज और है, चाँद का तेज और है, और तारागणों का तेज और है, क्योंकि एक तारे से दूसरे तारे के तेज में अन्तर है।
- यूसुफ ने स्वप्न में ग्यारह तारों को दण्डवत् करते देखाउत्प 37:9
पद
उत्प 37:9फिर उसने एक और स्वप्न देखा, और अपने भाइयों से उसका भी यह वर्णन किया, “सुनो, मैंने एक और स्वप्न देखा है, कि सूर्य और चन्द्रमा, और ग्यारह तारे मुझे दण्डवत् कर रहे हैं।”
- तारों ने अपने-अपने मण्डल से सीसरा से लड़ाई कीन्याय 5:20
पद
न्याय 5:20आकाश की ओर से भी लड़ाई हुई; वरन् तारों ने अपने-अपने मण्डल से सीसरा से लड़ाई की।
- भोर के तारे एक संग आनन्द से गाते थेअय्यू 38:7
पद
अय्यू 38:7जबकि भोर के तारे एक संग आनन्द से गाते थे और परमेश्वर के सब पुत्र जयजयकार करते थे?
- ज्योतिषियों ने पूर्व में उसका तारा देखामत्ती 2:2
पद
मत्ती 2:2“यहूदियों का राजा जिसका जन्म हुआ है, कहाँ है? क्योंकि हमने पूर्व में उसका तारा देखा है और उसको झुककर प्रणाम करने आए हैं।”
- तारा उनके आगे-आगे चला और उस जगह के ऊपर ठहर गयामत्ती 2:9–10
पद
मत्ती 2:9–10वे राजा की बात सुनकर चले गए, और जो तारा उन्होंने पूर्व में देखा था, वह उनके आगे-आगे चला; और जहाँ बालक था, उस जगह के ऊपर पहुँचकर ठहर गया। उस तारे को देखकर वे अति आनन्दित हुए।
- दाऊद ने बीस वर्ष से कम के लोगों को नहीं गिना: इस्राएल तारों के बराबर होगा1 इति 27:23
पद
1 इति 27:23परन्तु दाऊद ने उनकी गिनती बीस वर्ष की अवस्था के नीचे न की, क्योंकि यहोवा ने इस्राएल की गिनती आकाश के तारों के बराबर बढ़ाने के लिये कहा था।
नक्षत्रों के नाम
- सप्तर्षि, मृगशिरा, कचपचिया और दक्षिण के नक्षत्रअय्यू 9:9
पद
अय्यू 9:9वह सप्तर्षि, मृगशिरा और कचपचिया और दक्षिण के नक्षत्रों का बनानेवाला है।
- क्या तू कचपचिया का गुच्छा गूँथ सकता या मृगशिरा के बन्धन खोल सकता है?अय्यू 38:31–32
पद
अय्यू 38:31–32“क्या तू कचपचिया का गुच्छा गूँथ सकता या मृगशिरा के बन्धन खोल सकता है? क्या तू राशियों को ठीक-ठीक समय पर उदय कर सकता, या सप्तर्षि को साथियों समेत लिए चल सकता है?
- आमोस: वह कचपचिया और मृगशिरा का बनानेवाला हैआमो 5:8
पद
आमो 5:8जो कचपचिया और मृगशिरा का बनानेवाला है, जो घोर अंधकार को भोर का प्रकाश बनाता है, जो दिन को अंधकार करके रात बना देता है, और समुद्र का जल स्थल के ऊपर बहा देता है, उसका नाम यहोवा है।
तारों की पूजा
- इस्राएल से कहा गया कि सूर्य, चन्द्रमा और तारों को दण्डवत् न करेव्यव 4:19
पद
व्यव 4:19या जब तुम आकाश की ओर आँखें उठाकर, सूर्य, चन्द्रमा, और तारों को, अर्थात् आकाश का सारा तारागण देखो, तब बहक कर उन्हें दण्डवत् करके उनकी सेवा करने लगो, जिनको तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने धरती पर के सब देशवालों के लिये रखा है।
- इस्राएल और राजा मनश्शे ने आकाश के सारे गणों को दण्डवत् की2 राजा 17:16, 2 राजा 21:3
पद
2 राजा 17:16वरन् उन्होंने अपने परमेश्वर यहोवा की सब आज्ञाओं को त्याग दिया, और दो बछड़ों की मूरतें ढालकर बनाईं, और अशेरा भी बनाई; और आकाश के सारे गणों को दण्डवत् की, और बाल की उपासना की।
2 राजा 21:3उसने उन ऊँचे स्थानों को जिनको उसके पिता हिजकिय्याह ने नष्ट किया था, फिर बनाया, और इस्राएल के राजा अहाब के समान बाल के लिये वेदियाँ और एक अशेरा बनवाई, और आकाश के सारे गणों को दण्डवत् और उनकी उपासना करता रहा।
- योशिय्याह ने राशिचक्र के लिये धूप जलानेवाले पुजारियों को हटा दिया2 राजा 23:5
पद
2 राजा 23:5जिन पुजारियों को यहूदा के राजाओं ने यहूदा के नगरों के ऊँचे स्थानों में और यरूशलेम के आस-पास के स्थानों में धूप जलाने के लिये ठहराया था, उनको और जो बाल और सूर्य-चन्द्रमा, राशिचक्र और आकाश के सारे गणों को धूप जलाते थे, उनको भी राजा ने हटा दिया।
- लोग छतों पर आकाश की सारी सेना के लिये धूप जलाते थेयिर्म 19:13, सप 1:5
पद
यिर्म 19:13और यरूशलेम के घर और यहूदा के राजाओं के भवन, जिनकी छतों पर आकाश की सारी सेना के लिये धूप जलाया गया, और अन्य देवताओं के लिये तपावन दिया गया है, वे सब तोपेत के समान अशुद्ध हो जाएँगे।’”
सप 1:5जो लोग अपने-अपने घर की छत पर आकाश के गण को दण्डवत् करते हैं, और जो लोग दण्डवत् करते और यहोवा की शपथ खाते हैं और मिल्कोम की भी शपथ खाते हैं;
स्रोत
Nave’s Topical Bible (Orville J. Nave, 1896; सार्वजनिक क्षेत्र) से: विषय चुने गए, पंक्तियाँ संक्षिप्त करके आधुनिक शब्दों में रखी गईं, व्याख्या की पंक्तियाँ छोड़ दी गईं; हर पद जाँचा गया।
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.