आश्चर्यजनक बातें
बाइबल में सड़कें
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी के 15 अंश, पंक्ति-दर-पंक्ति, Nave’s Topical Bible से।
- इस्राएल ने एदोम से होकर सड़क ही सड़क चलने की अनुमति माँगीगिन 20:17–19
पद
गिन 20:17–19अतः हमें अपने देश में से होकर जाने दे। हम किसी खेत या दाख की बारी से होकर न चलेंगे, और कुओं का पानी न पीएँगे; सड़क ही सड़क से होकर चले जाएँगे, और जब तक तेरे देश से बाहर न हो जाएँ, तब तक न दाएँ न बाएँ मुड़ेंगे।” परन्तु एदोमियों के राजा ने उसके पास कहला भेजा, “तू मेरे देश में से होकर मत जा, नहीं तो मैं तलवार लिये हुए तेरा सामना करने को निकलूँगा।” इस्राएलियों ने उसके पास फिर कहला भेजा, “हम सड़क ही सड़क से चलेंगे, और यदि हम और हमारे पशु तेरा पानी पीएँ, तो उसका दाम देंगे, हमको और कुछ नहीं, केवल पाँव-पाँव चलकर निकल जाने दे।”
- यही विनती एमोरियों के राजा सीहोन सेगिन 21:22, व्यव 2:27
- शरणनगरों तक मार्ग तैयार किए गएव्यव 19:3
पद
व्यव 19:3और तू अपने लिये मार्ग भी तैयार करना, और अपने देश के, जो तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे सौंप देता है, तीन भाग करना, ताकि हर एक खूनी वहीं भाग जाए।
- राहेल को एप्राता के मार्ग में मिट्टी दी गईउत्प 35:19
पद
उत्प 35:19और राहेल मर गई, और एप्राता, अर्थात् बैतलहम के मार्ग में, उसको मिट्टी दी गई।
- यहोशू ने बेथोरोन की चढ़ाई पर शत्रुओं का पीछा कियायहो 10:10
पद
यहो 10:10तब यहोवा ने ऐसा किया कि वे इस्राएलियों से घबरा गए, और इस्राएलियों ने गिबोन के पास उनका बड़ा संहार किया, और बेथोरोन के चढ़ाई पर उनका पीछा करके अजेका और मक्केदा तक उनको मारते गए।
- शमगर के दिनों में सड़कें सूनी पड़ी थींन्याय 5:6
पद
न्याय 5:6“अनात के पुत्र शमगर के दिनों में, और याएल के दिनों में सड़कें सूनी पड़ी थीं, और बटोही पगडण्डियों से चलते थे।
- शीलो, बेतेल से शेकेम को जानेवाली सड़क के पूर्व मेंन्याय 21:19
पद
न्याय 21:19फिर उन्होंने कहा, “सुनो, शीलो जो बेतेल के उत्तर की ओर, और उस सड़क के पूर्व की ओर है जो बेतेल से शेकेम को चली गई है, और लबोना के दक्षिण की ओर है, उसमें प्रतिवर्ष यहोवा का एक पर्व माना जाता है।”
- गायें सन्दूक को लेकर बेतशेमेश के सीधे मार्ग पर चलीं1 शमू 6:12
पद
1 शमू 6:12तब गायों ने बेतशेमेश का सीधा मार्ग लिया; वे सड़क ही सड़क रम्भाती हुई चली गईं, और न दाहिने मुड़ीं और न बायें; और पलिश्तियों के सरदार उनके पीछे-पीछे बेतशेमेश की सीमा तक गए।
- धोबियों के खेत की सड़क, जलकुण्ड की नाली के पासयशा 7:3
पद
यशा 7:3तब यहोवा ने यशायाह से कहा, “अपने पुत्र शार्याशूब को लेकर धोबियों के खेत की सड़क से ऊपरवाले जलकुण्ड की नाली के सिरे पर आहाज से भेंट करने के लिये जा,
- यरूशलेम से यरीहो को जाता एक मनुष्य डाकुओं में घिर गयालूका 10:30–31
पद
लूका 10:30–31यीशु ने उत्तर दिया “एक मनुष्य यरूशलेम से यरीहो को जा रहा था, कि डाकुओं ने घेरकर उसके कपड़े उतार लिए, और मारपीट कर उसे अधमरा छोड़कर चले गए। और ऐसा हुआ कि उसी मार्ग से एक याजक जा रहा था, परन्तु उसे देखकर कतराकर चला गया।
- बरतिमाई यरीहो से निकलनेवाली सड़क के किनारे बैठा थामर 10:46
पद
मर 10:46वे यरीहो में आए, और जब वह और उसके चेले, और एक बड़ी भीड़ यरीहो से निकलती थी, तब तिमाई का पुत्र बरतिमाई एक अंधा भिखारी, सड़क के किनारे बैठा था।
- इम्माऊस, यरूशलेम से कोई सात मील दूरलूका 24:13
पद
लूका 24:13उसी दिन उनमें से दो जन इम्माऊस नामक एक गाँव को जा रहे थे, जो यरूशलेम से कोई सात मील की दूरी पर था।
- यरूशलेम से गाज़ा जानेवाला रेगिस्तानी मार्गप्रेरि 8:26
पद
प्रेरि 8:26फिर प्रभु के एक स्वर्गदूत ने फिलिप्पुस से कहा, “उठकर दक्षिण की ओर उस मार्ग पर जा, जो यरूशलेम से गाज़ा को जाता है। यह रेगिस्तानी मार्ग है।”
- गलील जाते हुए यीशु को सामरिया से होकर जाना पड़ायूह 4:3–5
पद
यूह 4:3–5तब वह यहूदिया को छोड़कर फिर गलील को चला गया, और उसको सामरिया से होकर जाना अवश्य था। इसलिए वह सूखार नामक सामरिया के एक नगर तक आया, जो उस भूमि के पास है जिसे याकूब ने अपने पुत्र यूसुफ को दिया था।
स्रोत
Nave’s Topical Bible (Orville J. Nave, 1896; सार्वजनिक क्षेत्र) से: विषय चुने गए, पंक्तियाँ संक्षिप्त करके आधुनिक शब्दों में रखी गईं, व्याख्या की पंक्तियाँ छोड़ दी गईं; हर पद जाँचा गया।
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.