Bible Explorer

अन्वेषण › विषय › घंटे और पहर

आश्चर्यजनक बातें

बाइबल में घंटे और पहर

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी के 49 अंश, पंक्ति-दर-पंक्ति, Nave’s Topical Bible से।

  • “साँझ हुई फिर भोर हुआ। इस प्रकार पहला दिन हो गया”उत्प 1:5
    पद
    उत्प 1:5और परमेश्वर ने उजियाले को दिन और अंधियारे को रात कहा। तथा साँझ हुई फिर भोर हुआ। इस प्रकार पहला दिन हो गया।
  • यीशु: “क्या दिन के बारह घंटे नहीं होते?”यूह 11:9
    पद
    यूह 11:9यीशु ने उत्तर दिया, “क्या दिन के बारह घंटे नहीं होते? यदि कोई दिन को चले, तो ठोकर नहीं खाता, क्योंकि इस जगत का उजाला देखता है।
  • एक दिन का मार्ग: एलिय्याह जंगल में उतनी दूर गया1 राजा 19:4
    पद
    1 राजा 19:4और आप जंगल में एक दिन के मार्ग पर जाकर एक झाऊ के पेड़ के तले बैठ गया, वहाँ उसने यह कहकर अपनी मृत्यु माँगी, “हे यहोवा बस है, अब मेरा प्राण ले ले, क्योंकि मैं अपने पुरखाओं से अच्छा नहीं हूँ।”
  • सब्त के दिन की दूरी: जैतून पहाड़ से यरूशलेम तकप्रेरि 1:12
    पद
    प्रेरि 1:12तब वे जैतून नामक पहाड़ से जो यरूशलेम के निकट एक सब्त के दिन की दूरी पर है, यरूशलेम को लौटे।
  • तैयारी का दिन: सब्त से एक दिन पहलेमर 15:42, यूह 19:31
    पद
    मर 15:42और जब संध्या हो गई, क्योंकि तैयारी का दिन था, जो सब्त के एक दिन पहले होता है,
    यूह 19:31और इसलिए कि वह तैयारी का दिन था, यहूदियों ने पिलातुस से विनती की, कि उनकी टाँगें तोड़ दी जाएँ और वे उतारे जाएँ ताकि सब्त के दिन वे क्रूसों पर न रहें, क्योंकि वह सब्त का दिन बड़ा दिन था।
  • विश्रामदिन से पहले अंधेरा होने लगा तो नहेम्याह ने फाटक बन्द करवाएनहे 13:19
    पद
    नहे 13:19अतः जब विश्रामदिन के पहले दिन को यरूशलेम के फाटकों के आस-पास अंधेरा होने लगा, तब मैंने आज्ञा दी, कि उनके पल्ले बन्द किए जाएँ, और यह भी आज्ञा दी, कि वे विश्रामदिन के पूरे होने तक खोले न जाएँ। तब मैंने अपने कुछ सेवकों को फाटकों का अधिकारी ठहरा दिया, कि विश्रामदिन को कोई बोझ भीतर आने न पाए।
  • आहाज की धूपघड़ी पर छाया दस अंश पीछे लौट गई2 राजा 20:9–11
    पद
    2 राजा 20:9–11यशायाह ने कहा, “यहोवा जो अपने कहे हुए वचन को पूरा करेगा, इस बात का यहोवा की ओर से तेरे लिये यह चिन्ह होगा, कि धूपघड़ी की छाया दस अंश आगे बढ़ जाएगी, या दस अंश घट जाएगी।” हिजकिय्याह ने कहा, “छाया का दस अंश आगे बढ़ना तो हलकी बात है, इसलिए ऐसा हो कि छाया दस अंश पीछे लौट जाए।” तब यशायाह भविष्यद्वक्ता ने यहोवा को पुकारा, और आहाज की धूपघड़ी की छाया, जो दस अंश ढल चुकी थी, यहोवा ने उसको पीछे की ओर लौटा दिया।

रात के पहर

  • विलापगीत: “रात के हर पहर के आरम्भ में उठकर चिल्लाया कर!”विला 2:19
    पद
    विला 2:19रात के हर पहर के आरम्भ में उठकर चिल्लाया कर! प्रभु के सम्मुख अपने मन की बातों को धारा के समान उण्डेल! तेरे बाल-बच्चे जो हर एक सड़क के सिरे पर भूख के कारण मूर्छित हो रहे हैं, उनके प्राण के निमित्त अपने हाथ उसकी ओर फैला।
  • गिदोन बीचवाले पहर के आरम्भ में, पहरुओं की बदली होते ही आयान्याय 7:19
    पद
    न्याय 7:19बीचवाले पहर के आरम्भ में जैसे ही पहरुओं की बदली हो गई थी वैसे ही गिदोन अपने संग के सौ पुरुषों समेत छावनी के छोर पर गया; और नरसिंगे को फूँक दिया और अपने हाथ के घड़ों को तोड़ डाला।
  • रात के अन्तिम पहर में मिस्रियों की सेना घबरा गईनिर्ग 14:24
    पद
    निर्ग 14:24और रात के अन्तिम पहर में यहोवा ने बादल और आग के खम्भे में से मिस्रियों की सेना पर दृष्टि करके उन्हें घबरा दिया।
  • शाऊल ने रात के अन्तिम पहर में अम्मोनियों की छावनी पर आक्रमण किया1 शमू 11:11
    पद
    1 शमू 11:11दूसरे दिन शाऊल ने लोगों के तीन दल किए; और उन्होंने रात के अन्तिम पहर में छावनी के बीच में आकर अम्मोनियों को मारा; और धूप के कड़े होने के समय तक ऐसे मारते रहे कि जो बच निकले वे यहाँ तक तितर-बितर हुए कि दो जन भी एक संग कहीं न रहे।
  • यीशु रात के चौथे पहर झील पर चलते हुए आयामत्ती 14:25, मर 6:48
    पद
    मत्ती 14:25और वह रात के चौथे पहर झील पर चलते हुए उनके पास आया।
    मर 6:48और जब उसने देखा, कि वे खेते-खेते घबरा गए हैं, क्योंकि हवा उनके विरुद्ध थी, तो रात के चौथे पहर के निकट वह झील पर चलते हुए उनके पास आया; और उनसे आगे निकल जाना चाहता था।
  • स्वामी रात के दूसरे या तीसरे पहर आ सकता हैलूका 12:38
    पद
    लूका 12:38यदि वह रात के दूसरे पहर या तीसरे पहर में आकर उन्हें जागते पाए, तो वे दास धन्य हैं।
  • साँझ को, आधी रात को, मुर्गे के बाँग देने के समय, या भोर कोमर 13:35
    पद
    मर 13:35इसलिए जागते रहो; क्योंकि तुम नहीं जानते कि घर का स्वामी कब आएगा, साँझ को या आधी रात को, या मुर्गे के बाँग देने के समय या भोर को।
  • एक भजनकार रात के एक-एक पहर में ध्यान करता हैभज 63:6, भज 119:148
    पद
    भज 63:6जब मैं बिछौने पर पड़ा तेरा स्मरण करूँगा, तब रात के एक-एक पहर में तुझ पर ध्यान करूँगा;
    भज 119:148मेरी आँखें रात के एक-एक पहर से पहले खुल गईं, कि मैं तेरे वचन पर ध्यान करूँ।

दिन के घंटे

  • पतरस: “अभी तो तीसरा पहर ही दिन चढ़ा है”प्रेरि 2:15
    पद
    प्रेरि 2:15जैसा तुम समझ रहे हो, ये नशे में नहीं हैं, क्योंकि अभी तो तीसरा पहर ही दिन चढ़ा है।
  • पहर एक दिन चढ़े, दोपहर, तीसरे पहर और घंटा भर दिन रहे लगाए गए मजदूरमत्ती 20:3, मत्ती 20:5–6
    पद
    मत्ती 20:3फिर पहर एक दिन चढ़े, निकलकर, अन्य लोगों को बाजार में बेकार खड़े देखा,
    मत्ती 20:5–6फिर उसने दूसरे और तीसरे पहर के निकट निकलकर वैसा ही किया। और एक घंटा दिन रहे फिर निकलकर दूसरों को खड़े पाया, और उनसे कहा ‘तुम क्यों यहाँ दिन भर बेकार खड़े रहे?’ उन्होंने उससे कहा, ‘इसलिए, कि किसी ने हमें मजदूरी पर नहीं लगाया।’
  • साँझ को सब को मजदूरी मिली, पिछलों को पहलेमत्ती 20:8–9
    पद
    मत्ती 20:8–9“साँझ को दाख की बारी के स्वामी ने अपने भण्डारी से कहा, ‘मजदूरों को बुलाकर पिछले से लेकर पहले तक उन्हें मजदूरी दे दे।’ जब वे आए, जो घंटा भर दिन रहे लगाए गए थे, तो उन्हें एक-एक दीनार मिला।
  • जब उन्होंने यीशु को क्रूस पर चढ़ाया, तब एक पहर दिन चढ़ा थामर 15:25
    पद
    मर 15:25और एक पहर दिन चढ़ा था, जब उन्होंने उसको क्रूस पर चढ़ाया।
  • दोपहर से लेकर तीसरे पहर तक अंधेरा छाया रहामत्ती 27:45, मर 15:33, लूका 23:44
    पद
    मत्ती 27:45दोपहर से लेकर तीसरे पहर तक उस सारे देश में अंधेरा छाया रहा।
    मर 15:33और दोपहर होने पर सारे देश में अंधियारा छा गया, और तीसरे पहर तक रहा।
    लूका 23:44और लगभग दोपहर से तीसरे पहर तक सारे देश में अंधियारा छाया रहा,
  • पिलातुस: “देखो, यही है, तुम्हारा राजा!” — छठे घंटे के लगभगयूह 19:14
    पद
    यूह 19:14यह फसह की तैयारी का दिन था और छठे घंटे के लगभग था: तब उसने यहूदियों से कहा, “देखो, यही है, तुम्हारा राजा!”
  • राजा के कर्मचारी के पुत्र का ज्वर सातवें घण्टे में उतर गयायूह 4:52
    पद
    यूह 4:52उसने उनसे पूछा, “किस घड़ी वह अच्छा होने लगा?” उन्होंने उससे कहा, “कल सातवें घण्टे में उसका ज्वर उतर गया।”
  • दो चेले दसवें घंटे के लगभग यीशु के साथ गएयूह 1:39
    पद
    यूह 1:39उसने उनसे कहा, “चलो, तो देख लोगे।” तब उन्होंने आकर उसके रहने का स्थान देखा, और उस दिन उसी के साथ रहे; और यह दसवें घंटे के लगभग था।
  • पतरस और यूहन्ना तीसरे पहर, प्रार्थना के समय, मन्दिर में गएप्रेरि 3:1
    पद
    प्रेरि 3:1पतरस और यूहन्ना तीसरे पहर प्रार्थना के समय मन्दिर में जा रहे थे।
  • कुरनेलियुस दिन के तीसरे पहर के निकट प्रार्थना कर रहा थाप्रेरि 10:3, प्रेरि 10:30
    पद
    प्रेरि 10:3उसने दिन के तीसरे पहर के निकट दर्शन में स्पष्ट रूप से देखा कि परमेश्वर के एक स्वर्गदूत ने उसके पास भीतर आकर कहा, “हे कुरनेलियुस।”
    प्रेरि 10:30कुरनेलियुस ने कहा, “चार दिन पहले, इसी समय, मैं अपने घर में तीसरे पहर को प्रार्थना कर रहा था; कि एक पुरुष चमकीला वस्त्र पहने हुए, मेरे सामने आ खड़ा हुआ।
  • पतरस दोपहर के निकट छत पर प्रार्थना करने चढ़ाप्रेरि 10:9
    पद
    प्रेरि 10:9दूसरे दिन जब वे चलते-चलते नगर के पास पहुँचे, तो दोपहर के निकट पतरस छत पर प्रार्थना करने चढ़ा।
  • सिपाही रात के तीसरे पहर कैसरिया को निकलेप्रेरि 23:23
    पद
    प्रेरि 23:23उसने तब दो सूबेदारों को बुलाकर कहा, “दो सौ सिपाही, सत्तर सवार, और दो सौ भालैत को कैसरिया जाने के लिये तैयार कर रख, तू रात के तीसरे पहर को निकलना।

भोर, दोपहर और आधी रात

  • दानिय्येल दिन में तीन बार प्रार्थना करता था, उसकी खिड़कियाँ यरूशलेम की ओर खुली थींदानि 6:10
    पद
    दानि 6:10जब दानिय्येल को मालूम हुआ कि उस पत्र पर हस्ताक्षर किया गया है, तब वह अपने घर में गया जिसकी ऊपरी कोठरी की खिड़कियाँ यरूशलेम की ओर खुली रहती थीं, और अपनी रीति के अनुसार जैसा वह दिन में तीन बार अपने परमेश्वर के सामने घुटने टेककर प्रार्थना और धन्यवाद करता था, वैसा ही तब भी करता रहा।
  • एक भजन: “साँझ को, भोर को, दोपहर को, तीनों पहर मैं दुहाई दूँगा”भज 55:17
    पद
    भज 55:17साँझ को, भोर को, दोपहर को, तीनों पहर मैं दुहाई दूँगा और कराहता रहूँगा और वह मेरा शब्द सुन लेगा।
  • अब्राहम कड़ी धूप के समय अपने तम्बू के द्वार पर बैठा थाउत्प 18:1
    पद
    उत्प 18:1अब्राहम मम्रे के बांजवृक्षों के बीच कड़ी धूप के समय तम्बू के द्वार पर बैठा हुआ था, तब यहोवा ने उसे दर्शन दिया:
  • इसहाक साँझ के समय मैदान में निकलाउत्प 24:63
    पद
    उत्प 24:63साँझ के समय वह मैदान में ध्यान करने के लिये निकला था; और उसने आँखें उठाकर क्या देखा, कि ऊँट चले आ रहे हैं।
  • फसह के मेम्ने सूर्यास्त के समय बलि किए जाते थेनिर्ग 12:6
    पद
    निर्ग 12:6और इस महीने के चौदहवें दिन तक उसे रख छोड़ना, और उस दिन सूर्यास्त के समय इस्राएल की सारी मण्डली के लोग उसे बलि करें।
  • एलिय्याह ने भेंट चढ़ाने के समय प्रार्थना की1 राजा 18:36
    पद
    1 राजा 18:36फिर भेंट चढ़ाने के समय एलिय्याह नबी समीप जाकर कहने लगा, “हे अब्राहम, इसहाक और इस्राएल के परमेश्वर यहोवा! आज यह प्रगट कर कि इस्राएल में तू ही परमेश्वर है, और मैं तेरा दास हूँ, और मैंने ये सब काम तुझ से वचन पाकर किए हैं।
  • नहेम्याह के लोग पौ फटने से तारों के निकलने तक बर्छियाँ लिये रहते थेनहे 4:21
    पद
    नहे 4:21अतः हम काम में लगे रहे, और उनमें आधे, पौ फटने से तारों के निकलने तक बर्छियाँ लिये रहते थे।
  • आधी रात को शिमशोन ने गाज़ा के फाटक के पल्ले उखाड़ लिएन्याय 16:3
    पद
    न्याय 16:3परन्तु शिमशोन आधी रात तक पड़ा रहा, और आधी रात को उठकर, उसने नगर के फाटक के दोनों पल्लों और दोनों बाजुओं को पकड़कर बेंड़ों समेत उखाड़ लिया, और अपने कंधों पर रखकर उन्हें उस पहाड़ की चोटी पर ले गया, जो हेब्रोन के सामने है।
  • आधी रात को बोअज चौंककर उठा और अपने पाँवों के पास एक स्त्री को पायारूत 3:8
    पद
    रूत 3:8आधी रात को वह पुरुष चौंक पड़ा, और आगे की ओर झुककर क्या पाया, कि मेरे पाँवों के पास कोई स्त्री लेटी है।
  • आधी रात के लगभग पौलुस और सीलास बन्दीगृह में प्रार्थना करते और भजन गाते थेप्रेरि 16:25
    पद
    प्रेरि 16:25आधी रात के लगभग पौलुस और सीलास प्रार्थना करते हुए परमेश्वर के भजन गा रहे थे, और कैदी उनकी सुन रहे थे।
  • पौलुस आधी रात तक उपदेश देता रहा, और यूतुखुस खिड़की से गिर पड़ाप्रेरि 20:7, प्रेरि 20:9
    पद
    प्रेरि 20:7सप्ताह के पहले दिन जब हम रोटी तोड़ने के लिये इकट्ठे हुए, तो पौलुस ने जो दूसरे दिन चले जाने पर था, उनसे बातें की, और आधी रात तक उपदेश देता रहा।
    प्रेरि 20:9और यूतुखुस नाम का एक जवान खिड़की पर बैठा हुआ गहरी नींद से झुक रहा था, और जब पौलुस देर तक बातें करता रहा तो वह नींद के झोंके में तीसरी अटारी पर से गिर पड़ा, और मरा हुआ उठाया गया।
  • मुर्गे ने दूसरी बार बाँग दी, और पतरस को स्मरण आयामर 14:30, मर 14:72
    पद
    मर 14:30यीशु ने उससे कहा, “मैं तुझ से सच कहता हूँ, कि आज ही इसी रात को मुर्गे के दो बार बाँग देने से पहले, तू तीन बार मुझसे मुकर जाएगा।”
    मर 14:72तब तुरन्त दूसरी बार मुर्गे ने बाँग दी पतरस को यह बात जो यीशु ने उससे कही थी याद आई, “मुर्गे के दो बार बाँग देने से पहले तू तीन बार मेरा इन्कार करेगा।” वह इस बात को सोचकर फूट फूटकर रोने लगा।
  • सप्ताह के पहले दिन बड़े भोर, जब सूरज निकला ही था, वे कब्र पर आईंमर 16:2
    पद
    मर 16:2सप्ताह के पहले दिन बड़े भोर, जब सूरज निकला ही था, वे कब्र पर आईं,

स्रोत

Nave’s Topical Bible (Orville J. Nave, 1896; सार्वजनिक क्षेत्र) से: विषय चुने गए, पंक्तियाँ संक्षिप्त करके आधुनिक शब्दों में रखी गईं, व्याख्या की पंक्तियाँ छोड़ दी गईं; हर पद जाँचा गया।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.