अन्वेषण › विषय › विश्वासघाती और पकड़वानेवाले
आश्चर्यजनक बातें
बाइबल में विश्वासघाती और पकड़वानेवाले
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी के 26 अंश, पंक्ति-दर-पंक्ति, Nave’s Topical Bible से।
यहूदा
- बारहों में से एक, यहूदा इस्करियोती, “जो उसका पकड़वानेवाला बना”लूका 6:16
पद
लूका 6:16और याकूब का बेटा यहूदा, और यहूदा इस्करियोती, जो उसका पकड़वानेवाला बना।
- थैली उसके पास रहती थी, और वह उसमें से निकाल लेता थायूह 12:6
पद
यूह 12:6उसने यह बात इसलिए न कही, कि उसे गरीबों की चिन्ता थी, परन्तु इसलिए कि वह चोर था और उसके पास उनकी थैली रहती थी, और उसमें जो कुछ डाला जाता था, वह निकाल लेता था।
- उसने प्रधान याजकों से पूछा कि वे क्या देंगे: तीस चाँदी के सिक्केमत्ती 26:14–15
पद
मत्ती 26:14–15तब यहूदा इस्करियोती ने, जो बारह चेलों में से एक था, प्रधान याजकों के पास जाकर कहा, “यदि मैं उसे तुम्हारे हाथ पकड़वा दूँ, तो मुझे क्या दोगे?” उन्होंने उसे तीस चाँदी के सिक्के तौलकर दे दिए।
- तब से वह भीड़ से अलग उसे पकड़वाने का अवसर ढूँढ़ने लगामत्ती 26:16, मर 14:11, लूका 22:6
पद
मत्ती 26:16और वह उसी समय से उसे पकड़वाने का अवसर ढूँढ़ने लगा।
मर 14:11वे यह सुनकर आनन्दित हुए, और उसको रुपये देना स्वीकार किया, और यह अवसर ढूँढ़ने लगा कि उसे किसी प्रकार पकड़वा दे।
लूका 22:6उसने मान लिया, और अवसर ढूँढ़ने लगा, कि बिना उपद्रव के उसे उनके हाथ पकड़वा दे।
- भोजन के समय यीशु ने कहा: “तुम में से एक मुझे पकड़वाएगा”मत्ती 26:21
पद
मत्ती 26:21जब वे खा रहे थे, तो उसने कहा, “मैं तुम से सच कहता हूँ, कि तुम में से एक मुझे पकड़वाएगा।”
- यहूदा: “हे रब्बी, क्या वह मैं हूँ?”मत्ती 26:25
पद
मत्ती 26:25तब उसके पकड़वानेवाले यहूदा ने कहा, “हे रब्बी, क्या वह मैं हूँ?” उसने उससे कहा, “तू कह चुका।”
- यीशु ने यहूदा को डुबोया हुआ टुकड़ा दिया, और यहूदा रात में बाहर चला गयायूह 13:26, यूह 13:30
- यहूदा वह जगह जानता था, क्योंकि यीशु अपने चेलों के साथ वहाँ जाया करता थायूह 18:2
पद
यूह 18:2और उसका पकड़वानेवाला यहूदा भी वह जगह जानता था, क्योंकि यीशु अपने चेलों के साथ वहाँ जाया करता था।
- वह दीपकों, मशालों और हथियारों के साथ सैन्य-दल को लेकर आयायूह 18:3
पद
यूह 18:3तब यहूदा सैन्य-दल को और प्रधान याजकों और फरीसियों की ओर से प्यादों को लेकर दीपकों और मशालों और हथियारों को लिए हुए वहाँ आया।
- संकेत: “जिसको मैं चूम लूँ वही है”मत्ती 26:48–49, मर 14:44–45
पद
मत्ती 26:48–49उसके पकड़वानेवाले ने उन्हें यह पता दिया था: “जिसको मैं चूम लूँ वही है; उसे पकड़ लेना।” और तुरन्त यीशु के पास आकर कहा, “हे रब्बी, नमस्कार!” और उसको बहुत चूमा।
मर 14:44–45और उसके पकड़वानेवाले ने उन्हें यह पता दिया था, कि जिसको मैं चूमूं वही है, उसे पकड़कर सावधानी से ले जाना। और वह आया, और तुरन्त उसके पास जाकर कहा, “हे रब्बी!” और उसको बहुत चूमा।
- “हे यहूदा, क्या तू चूमा लेकर मनुष्य के पुत्र को पकड़वाता है?”लूका 22:47–48
पद
लूका 22:47–48वह यह कह ही रहा था, कि देखो एक भीड़ आई, और उन बारहों में से एक जिसका नाम यहूदा था उनके आगे-आगे आ रहा था, वह यीशु के पास आया, कि उसे चूम ले। यीशु ने उससे कहा, “हे यहूदा, क्या तू चूमा लेकर मनुष्य के पुत्र को पकड़वाता है?”
- पछताकर उसने चाँदी लौटा दी और अपने आपको फांसी दीमत्ती 27:3–5
पद
मत्ती 27:3–5जब उसके पकड़वानेवाले यहूदा ने देखा कि वह दोषी ठहराया गया है तो वह पछताया और वे तीस चाँदी के सिक्के प्रधान याजकों और प्राचीनों के पास फेर लाया। और कहा, “मैंने निर्दोषी को मृत्यु के लिये पकड़वाकर पाप किया है?” उन्होंने कहा, “हमें क्या? तू ही जाने।” तब वह उन सिक्कों को मन्दिर में फेंककर चला गया, और जाकर अपने आपको फांसी दी।
- उन सिक्कों से कुम्हार का खेत मोल लिया गया, जो लहू का खेत कहलाता हैमत्ती 27:7–8
पद
मत्ती 27:7–8अतः उन्होंने सम्मति करके उन सिक्कों से परदेशियों के गाड़ने के लिये कुम्हार का खेत मोल ले लिया। इस कारण वह खेत आज तक लहू का खेत कहलाता है।
- प्रेरितों के काम में उस खेत का नाम ‘हकलदमा’ हैप्रेरि 1:18–19
पद
प्रेरि 1:18–19(उसने अधर्म की कमाई से एक खेत मोल लिया; और सिर के बल गिरा, और उसका पेट फट गया, और उसकी सब अंतड़ियाँ निकल गई। और इस बात को यरूशलेम के सब रहनेवाले जान गए, यहाँ तक कि उस खेत का नाम उनकी भाषा में ‘हकलदमा’ अर्थात् ‘लहू का खेत’ पड़ गया।)
अन्य
- बेतेल के एक मनुष्य ने भेदियों को नगर का मार्ग दिखाया; उसका घराना बचा रहान्याय 1:23–25
पद
न्याय 1:23–25और यूसुफ के घराने ने बेतेल का भेद लेने को लोग भेजे। और उस नगर का नाम पूर्वकाल में लूज था। और भेदियों ने एक मनुष्य को उस नगर से निकलते हुए देखा, और उससे कहा, “नगर में जाने का मार्ग हमें दिखा, और हम तुझ पर दया करेंगे।” जब उसने उन्हें नगर में जाने का मार्ग दिखाया, तब उन्होंने नगर को तो तलवार से मारा, परन्तु उस मनुष्य को सारे घराने समेत छोड़ दिया।
- हर पलिश्ती सरदार ने शिमशोन के बल के भेद के लिये दलीला को चाँदी देने को कहान्याय 16:5
पद
न्याय 16:5तब पलिश्तियों के सरदारों ने उस स्त्री के पास जा के कहा, “तू उसको फुसलाकर पूछ कि उसके महाबल का भेद क्या है, और कौन सा उपाय करके हम उस पर ऐसे प्रबल हों, कि उसे बाँधकर दबा रखें; तब हम तुझे ग्यारह-ग्यारह सौ टुकड़े चाँदी देंगे।”
- जब शिमशोन ने भेद बता दिया, उसने उन्हें बुलवाया, और वे रुपया लेकर आएन्याय 16:18
पद
न्याय 16:18यह देखकर, कि उसने अपने मन का सारा भेद मुझसे कह दिया है, दलीला ने पलिश्तियों के सरदारों के पास कहला भेजा, “अब की बार फिर आओ, क्योंकि उसने अपने मन का सब भेद मुझे बता दिया है।” तब पलिश्तियों के सरदार हाथ में रुपया लिए हुए उसके पास गए।
- एदोमी दोएग ने शाऊल को बताया कि नोब के याजक ने दाऊद की सहायता की1 शमू 22:9–10
पद
1 शमू 22:9–10तब एदोमी दोएग ने, जो शाऊल के सेवकों के ऊपर ठहराया गया था, उत्तर देकर कहा, “मैंने तो यिशै के पुत्र को नोब में अहीतूब के पुत्र अहीमेलेक के पास आते देखा, और उसने उसके लिये यहोवा से पूछा, और उसे भोजनवस्तु दी, और पलिश्ती गोलियत की तलवार भी दी।”
- दाऊद जान लेता है कि कीला के लोग उसे शाऊल के वश में कर देंगे1 शमू 23:12
पद
1 शमू 23:12फिर दाऊद ने पूछा, “क्या कीला के लोग मुझे और मेरे जनों को शाऊल के वश में कर देंगे?” यहोवा ने कहा, “हाँ, वे कर देंगे।”
- दाऊद का मंत्री अहीतोपेल अबशालोम के राजद्रोह में मिल गया2 शमू 15:12, 2 शमू 15:31
पद
2 शमू 15:12फिर जब अबशालोम का यज्ञ हुआ, तब उसने गीलोवासी अहीतोपेल को, जो दाऊद का मंत्री था, बुलवा भेजा कि वह अपने नगर गीलो से आए। और राजद्रोह की गोष्ठी ने बल पकड़ा, क्योंकि अबशालोम के पक्ष के लोग बराबर बढ़ते गए।
2 शमू 15:31तब दाऊद को यह समाचार मिला, “अबशालोम के संगी राजद्रोहियों के साथ अहीतोपेल है।” दाऊद ने कहा, “हे यहोवा, अहीतोपेल की सम्मति को मूर्खता बना दे।”
- अपनी सम्मति न मानी जाने पर अहीतोपेल ने घर जाकर फांसी लगा ली2 शमू 17:23
पद
2 शमू 17:23जब अहीतोपेल ने देखा कि मेरी सम्मति के अनुसार काम नहीं हुआ, तब उसने अपने गदहे पर काठी कसी, और अपने नगर में जाकर अपने घर में गया। और अपने घराने के विषय जो-जो आज्ञा देनी थी वह देकर अपने को फांसी लगा ली; और वह मर गया, और उसके पिता के कब्रिस्तान में उसे मिट्टी दे दी गई।
स्रोत
Nave’s Topical Bible (Orville J. Nave, 1896; सार्वजनिक क्षेत्र) से: विषय चुने गए, पंक्तियाँ संक्षिप्त करके आधुनिक शब्दों में रखी गईं, व्याख्या की पंक्तियाँ छोड़ दी गईं; हर पद जाँचा गया।
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.