अन्वेषण › विषय › गुम्मट और पहरे के गुम्मट
आश्चर्यजनक बातें
बाइबल में गुम्मट और पहरे के गुम्मट
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी के 30 अंश, पंक्ति-दर-पंक्ति, Nave’s Topical Bible से।
- बाबेल में: एक नगर और एक मीनार “जिसकी चोटी आकाश से बातें करे”उत्प 11:4
पद
उत्प 11:4फिर उन्होंने कहा, “आओ, हम एक नगर और एक मीनार बना लें, जिसकी चोटी आकाश से बातें करे, इस प्रकार से हम अपना नाम करें, ऐसा न हो कि हमको सारी पृथ्वी पर फैलना पड़े।”
- यहोवा नगर और गुम्मट देखने उतर आयाउत्प 11:5
पद
उत्प 11:5जब लोग नगर और गुम्मट बनाने लगे; तब उन्हें देखने के लिये यहोवा उतर आया।
- उन्होंने नगर बनाना छोड़ दिया, और उसका नाम बाबेल पड़ाउत्प 11:8–9
पद
उत्प 11:8–9इस प्रकार यहोवा ने उनको वहाँ से सारी पृथ्वी के ऊपर फैला दिया; और उन्होंने उस नगर का बनाना छोड़ दिया। इस कारण उस नगर का नाम बाबेल पड़ा; क्योंकि सारी पृथ्वी की भाषा में जो गड़बड़ी है, वह यहोवा ने वहीं डाली, और वहीं से यहोवा ने मनुष्यों को सारी पृथ्वी के ऊपर फैला दिया।
- याकूब ने एदेर नामक गुम्मट के आगे अपना तम्बू खड़ा कियाउत्प 35:21
पद
उत्प 35:21फिर इस्राएल ने कूच किया, और एदेर नामक गुम्मट के आगे बढ़कर अपना तम्बू खड़ा किया।
युद्ध में गुम्मट
- गिदोन ने पनूएल के गुम्मट को ढाने की धमकी दी, फिर उसे ढा दियान्याय 8:9, न्याय 8:17
पद
न्याय 8:9उसने पनूएल के लोगों से कहा, “जब मैं कुशल से लौट आऊँगा, तब इस गुम्मट को ढा दूँगा।”
न्याय 8:17और उसने पनूएल के गुम्मट को ढा दिया, और उस नगर के मनुष्यों को घात किया।
- अबीमेलेक ने शेकेम का गुम्मट जलाया, और कोई एक हजार लोग मरेन्याय 9:46, न्याय 9:49
पद
न्याय 9:46यह सुनकर शेकेम के गुम्मट के सब रहनेवाले एलबरीत के मन्दिर के गढ़ में जा घुसे।
न्याय 9:49तब उन सब लोगों ने भी एक-एक डाली काट ली, और अबीमेलेक के पीछे हो उनको गढ़ पर डालकर गढ़ में आग लगाई; तब शेकेम के गुम्मट के सब स्त्री पुरुष जो लगभग एक हजार थे मर गए।
- तेबेस में लोगों ने एक दृढ़ गुम्मट में अपने को बन्द कर लियान्याय 9:50–52
पद
न्याय 9:50–52तब अबीमेलेक ने तेबेस को जाकर उसके सामने डेरे खड़े करके उसको ले लिया। परन्तु उस नगर के बीच एक दृढ़ गुम्मट था, इसलिए क्या स्त्री क्या पुरुष, नगर के सब लोग भागकर उसमें घुसे; और उसे बन्द करके गुम्मट की छत पर चढ़ गए। तब अबीमेलेक गुम्मट के निकट जाकर उसके विरुद्ध लड़ने लगा, और गुम्मट के द्वार तक गया कि उसमें आग लगाए।
- उसकी छत से एक स्त्री ने अबीमेलेक पर चक्की का पाट डाल दियान्याय 9:53
पद
न्याय 9:53तब किसी स्त्री ने चक्की के ऊपर का पाट अबीमेलेक के सिर पर डाल दिया, और उसकी खोपड़ी फट गई।
- यिज्रेल के गुम्मट पर खड़े पहरुए ने येहू के दल को आते देखा2 राजा 9:17
पद
2 राजा 9:17यिज्रेल के गुम्मट पर, जो पहरुआ खड़ा था, उसने येहू के संग आते हुए दल को देखकर कहा, “मुझे एक दल दिखता है;” योराम ने कहा, “एक सवार को बुलाकर उन लोगों से मिलने को भेज और वह उनसे पूछे, ‘क्या कुशल है?’”
- “पहरुओं के गुम्मट से लेकर गढ़वाले नगर तक”2 राजा 17:9, 2 राजा 18:8
पद
2 राजा 17:9इस्राएलियों ने कपट करके अपने परमेश्वर यहोवा के विरुद्ध अनुचित काम किए, अर्थात् पहरुओं के गुम्मट से लेकर गढ़वाले नगर तक अपनी सारी बस्तियों में ऊँचे स्थान बना लिए;
2 राजा 18:8उसने पलिश्तियों को गाज़ा और उसकी सीमा तक, पहरुओं के गुम्मट और गढ़वाले नगर तक मारा।
गुम्मट बनानेवाले राजा
- आसा: शहरपनाह, गढ़, फाटकों के पल्ले और बेंड़ेवाले नगर2 इति 14:7
पद
2 इति 14:7उसने यहूदियों से कहा, “आओ हम इन नगरों को बसाएँ और उनके चारों ओर शहरपनाह, गढ़ और फाटकों के पल्ले और बेड़े बनाएँ; देश अब तक हमारे सामने पड़ा है, क्योंकि हमने, अपने परमेश्वर यहोवा की खोज की है; हमने उसकी खोज की और उसने हमको चारों ओर से विश्राम दिया है।” तब उन्होंने उन नगरों को बसाया और समृद्ध हुए।
- उज्जियाह ने यरूशलेम के फाटकों पर और जंगल में गुम्मट बनवाए2 इति 26:9–10
पद
2 इति 26:9–10फिर उज्जियाह ने यरूशलेम में कोने के फाटक और तराई के फाटक और शहरपनाह के मोड़ पर गुम्मट बनवाकर दृढ़ किए। उसके बहुत जानवर थे इसलिए उसने जंगल में और नीचे के देश और चौरस देश में गुम्मट बनवाए और बहुत से हौद खुदवाए, और पहाड़ों पर और कर्मेल में उसके किसान और दाख की बारियों के माली थे, क्योंकि वह खेती किसानी करनेवाला था।
- उज्जियाह के यन्त्र गुम्मटों पर से तीर और बड़े पत्थर फेंकते थे2 इति 26:15
पद
2 इति 26:15फिर उसने यरूशलेम में गुम्मटों और कंगूरों पर रखने को चतुर पुरुषों के निकाले हुए यन्त्र भी बनवाए जिनके द्वारा तीर और बड़े-बड़े पत्थर फेंके जाते थे। उसकी कीर्ति दूर-दूर तक फैल गई, क्योंकि उसे अद्भुत सहायता यहाँ तक मिली कि वह सामर्थी हो गया।
- योताम ने जंगलों में गढ़ और गुम्मट बनाए2 इति 27:4
पद
2 इति 27:4फिर उसने यहूदा के पहाड़ी देश में कई नगर दृढ़ किए, और जंगलों में गढ़ और गुम्मट बनाए।
- हिजकिय्याह ने टूटी शहरपनाह फिर बनवाई और उसे गुम्मटों के बराबर ऊँचा किया2 इति 32:5
पद
2 इति 32:5फिर हिजकिय्याह ने हियाव बाँधकर शहरपनाह जहाँ कहीं टूटी थी, वहाँ-वहाँ उसको बनवाया, और उसे गुम्मटों के बराबर ऊँचा किया और बाहर एक और शहरपनाह बनवाई, और दाऊदपुर में मिल्लो को दृढ़ किया। और बहुत से हथियार और ढालें भी बनवाईं।
यरूशलेम के गुम्मट
- हम्मेआ नामक गुम्मट और हननेल का गुम्मटनहे 3:1, नहे 12:39
पद
नहे 3:1तब एल्याशीब महायाजक ने अपने भाई याजकों समेत कमर बाँधकर भेड़फाटक को बनाया। उन्होंने उसकी प्रतिष्ठा की, और उसके पल्लों को भी लगाया; और हम्मेआ नामक गुम्मट तक वरन् हननेल के गुम्मट के पास तक उन्होंने शहरपनाह की प्रतिष्ठा की।
नहे 12:39और एप्रैम के फाटक और पुराने फाटक, और मछली फाटक, और हननेल के गुम्मट, और हम्मेआ नामक गुम्मट के पास से होकर भेड़फाटक तक चले, और पहरुओं के फाटक के पास खड़े हो गए।
- भट्ठों का गुम्मटनहे 3:11, नहे 12:38
- ओपेल की शहरपनाह के पास बाहर निकला हुआ ऊँचा गुम्मटनहे 3:25–27
पद
नहे 3:25–27फिर उसी मोड़ के सामने जो ऊँचा गुम्मट राजभवन से बाहर निकला हुआ बन्दीगृह के आँगन के पास है, उसके सामने ऊजै के पुत्र पालाल ने मरम्मत की। इसके बाद परोश के पुत्र पदायाह ने मरम्मत की। नतीन लोग तो ओपेल में पूरब की ओर जलफाटक के सामने तक और बाहर निकले हुए गुम्मट तक रहते थे। पदायाह के बाद तकोइयों ने एक और भाग की मरम्मत की, जो बाहर निकले हुए बड़े गुम्मट के सामने और ओपेल की शहरपनाह तक है।
- शीलोह का गुम्मट गिरने से अठारह जन दबकर मर गएलूका 13:4
पद
लूका 13:4या क्या तुम समझते हो, कि वे अठारह जन जिन पर शीलोह का गुम्मट गिरा, और वे दबकर मर गए: यरूशलेम के और सब रहनेवालों से अधिक अपराधी थे?
दाख की बारियाँ और वचन
- दाख की बारी का स्वामी एक गुम्मट बनाता और दाखरस का कुण्ड खोदता हैयशा 5:2, मत्ती 21:33
पद
यशा 5:2उसने उसकी मिट्टी खोदी और उसके पत्थर बीनकर उसमें उत्तम जाति की एक दाखलता लगाई; उसके बीच में उसने एक गुम्मट बनाया, और दाखरस के लिये एक कुण्ड भी खोदा; तब उसने दाख की आशा की, परन्तु उसमें निकम्मी दाखें ही लगीं।
मत्ती 21:33“एक और दृष्टान्त सुनो एक गृहस्थ था, जिसने दाख की बारी लगाई; और उसके चारों ओर बाड़ा बाँधा; और उसमें रस का कुण्ड खोदा; और गुम्मट बनाया; और किसानों को उसका ठेका देकर परदेश चला गया।
- यीशु: गढ़ बनाने से पहले बैठकर खर्च जोड़ोलूका 14:28–30
पद
लूका 14:28–30“तुम में से कौन है कि गढ़ बनाना चाहता हो, और पहले बैठकर खर्च न जोड़े, कि पूरा करने की सामर्थ्य मेरे पास है कि नहीं? कहीं ऐसा न हो, कि जब नींव डालकर तैयार न कर सके, तो सब देखनेवाले यह कहकर उसका उपहास करेंगे, ‘यह मनुष्य बनाने तो लगा, पर तैयार न कर सका?’
- एक पहरुआ: मैं दिन भर पहरे पर खड़ा रहायशा 21:8
पद
यशा 21:8और उसने सिंह के से शब्द से पुकारा, “हे प्रभु मैं दिन भर खड़ा पहरा देता रहा और मैंने पूरी रातें पहरे पर काटी।
- श्रेष्ठगीत: तेरा गला दाऊद की मीनार के समान हैश्रेष्ठ 4:4, श्रेष्ठ 7:4
पद
श्रेष्ठ 4:4तेरा गला दाऊद की मीनार के समान है, जो अस्त्र-शस्त्र के लिये बना हो, और जिस पर हजार ढालें टँगी हुई हों, वे सब ढालें शूरवीरों की हैं।
श्रेष्ठ 7:4तेरा गला हाथी दाँत का मीनार है। तेरी आँखें हेशबोन के उन कुण्डों के समान हैं, जो बत्रब्बीम के फाटक के पास हैं। तेरी नाक लबानोन के मीनार के तुल्य है, जिसका मुख दमिश्क की ओर है।
स्रोत
Nave’s Topical Bible (Orville J. Nave, 1896; सार्वजनिक क्षेत्र) से: विषय चुने गए, पंक्तियाँ संक्षिप्त करके आधुनिक शब्दों में रखी गईं, व्याख्या की पंक्तियाँ छोड़ दी गईं; हर पद जाँचा गया।
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.