Bible Explorer

अन्वेषण › विषय › भूकम्प

आश्चर्यजनक बातें

बाइबल में भूकम्प

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी के 15 अंश, पंक्ति-दर-पंक्ति, Nave’s Topical Bible से।

  • भजनों में पृथ्वी के हिलने और पहाड़ों के काँपने की बात हैभज 18:7, भज 46:2–3, भज 104:32
    पद
    भज 18:7तब पृथ्वी हिल गई, और काँप उठी और पहाड़ों की नींव कँपित होकर हिल गई क्योंकि वह अति क्रोधित हुआ था।
    भज 46:2–3इस कारण हमको कोई भय नहीं चाहे पृथ्वी उलट जाए, और पहाड़ समुद्र के बीच में डाल दिए जाएँ; चाहे समुद्र गरजें और फेन उठाए, और पहाड़ उसकी बाढ़ से काँप उठे। (सेला)
    भज 104:32उसकी दृष्टि ही से पृथ्वी काँप उठती है, और उसके छूते ही पहाड़ों से धुआँ निकलता है।

उदाहरण

  • सारा सीनै पर्वत बहुत काँप रहा थानिर्ग 19:18, भज 68:8
    पद
    निर्ग 19:18और यहोवा जो आग में होकर सीनै पर्वत पर उतरा था, इस कारण समस्त पर्वत धुएँ से भर गया; और उसका धुआँ भट्ठे का सा उठ रहा था, और समस्त पर्वत बहुत काँप रहा था।
    भज 68:8तब पृथ्वी काँप उठी, और आकाश भी परमेश्वर के सामने टपकने लगा, उधर सीनै पर्वत परमेश्वर, हाँ इस्राएल के परमेश्वर के सामने काँप उठा।
  • कोरह, दातान और अबीराम के नीचे भूमि फट गईगिन 16:31–32
    पद
    गिन 16:31–32वह ये सब बातें कह ही चुका था कि भूमि उन लोगों के पाँव के नीचे फट गई; और पृथ्वी ने अपना मुँह खोल दिया और उनको और उनके समस्त घरबार का सामान, और कोरह के सब मनुष्यों और उनकी सारी सम्पत्ति को भी निगल लिया।
  • योनातान के आक्रमण के बाद पलिश्ती छावनी में भूकम्प हुआ1 शमू 14:15
    पद
    1 शमू 14:15और छावनी में, और मैदान पर, और उन सब लोगों में थरथराहट हुई; और चौकीवाले और आक्रमण करनेवाले भी थरथराने लगे; और भूकम्प भी हुआ; और अत्यन्त बड़ी थरथराहट हुई।
  • होरेब पर एलिय्याह: आँधी, भूकम्प, आग, फिर एक दबा हुआ धीमा शब्द1 राजा 19:11–12
    पद
    1 राजा 19:11–12उसने कहा, “निकलकर यहोवा के सम्मुख पर्वत पर खड़ा हो।” और यहोवा पास से होकर चला, और यहोवा के सामने एक बड़ी प्रचण्ड आँधी से पहाड़ फटने और चट्टानें टूटने लगीं, तो भी यहोवा उस आँधी में न था; फिर आँधी के बाद भूकम्प हुआ, तो भी यहोवा उस भूकम्प में न था। फिर भूकम्प के बाद आग दिखाई दी, तो भी यहोवा उस आग में न था; फिर आग के बाद एक दबा हुआ धीमा शब्द सुनाई दिया।
  • आमोस ने उज्जियाह के दिनों में, भूकम्प से दो वर्ष पहले, वचन कहेआमो 1:1
    पद
    आमो 1:1तकोआवासी आमोस जो भेड़-बकरियों के चरानेवालों में से था, उसके ये वचन हैं जो उसने यहूदा के राजा उज्जियाह के, और योआश के पुत्र इस्राएल के राजा यारोबाम के दिनों में, भूकम्प से दो वर्ष पहले, इस्राएल के विषय में दर्शन देखकर कहे:
  • जकर्याह उज्जियाह के दिनों के भूकम्प से भागे लोगों को स्मरण करता हैजक 14:5
    पद
    जक 14:5तब तुम मेरे बनाए हुए उस तराई से होकर भाग जाओगे, क्योंकि वह खड्ड आसेल तक पहुँचेगा, वरन् तुम ऐसे भागोगे जैसे उस भूकम्प के डर से भागे थे जो यहूदा के राजा उज्जियाह के दिनों में हुआ था। तब मेरा परमेश्वर यहोवा आएगा, और सब पवित्र लोग उसके साथ होंगे।
  • यीशु की मृत्यु पर धरती डोल गई और चट्टानें फट गईंमत्ती 27:51
    पद
    मत्ती 27:51तब, मन्दिर का परदा ऊपर से नीचे तक फटकर दो टुकड़े हो गया: और धरती डोल गई और चट्टानें फट गईं।
  • सूबेदार भूकम्प देखकर अत्यन्त डर गयामत्ती 27:54
    पद
    मत्ती 27:54तब सूबेदार और जो उसके साथ यीशु का पहरा दे रहे थे, भूकम्प और जो कुछ हुआ था, देखकर अत्यन्त डर गए, और कहा, “सचमुच यह परमेश्वर का पुत्र था!”
  • कब्र से पत्थर लुढ़काए जाते समय एक बड़ा भूकम्प हुआमत्ती 28:2
    पद
    मत्ती 28:2तब एक बड़ा भूकम्प हुआ, क्योंकि परमेश्वर का एक दूत स्वर्ग से उतरा, और पास आकर उसने पत्थर को लुढ़का दिया, और उस पर बैठ गया।
  • जिस स्थान पर विश्वासी प्रार्थना कर रहे थे, वह हिल गयाप्रेरि 4:31
    पद
    प्रेरि 4:31जब वे प्रार्थना कर चुके, तो वह स्थान जहाँ वे इकट्ठे थे हिल गया, और वे सब पवित्र आत्मा से परिपूर्ण हो गए, और परमेश्वर का वचन साहस से सुनाते रहे।
  • फिलिप्पी में भूकम्प से बन्दीगृह के द्वार खुल गएप्रेरि 16:26
    पद
    प्रेरि 16:26कि इतने में अचानक एक बड़ा भूकम्प हुआ, यहाँ तक कि बन्दीगृह की नींव हिल गई, और तुरन्त सब द्वार खुल गए; और सब के बन्धन खुल गए।

स्रोत

Nave’s Topical Bible (Orville J. Nave, 1896; सार्वजनिक क्षेत्र) से: विषय चुने गए, पंक्तियाँ संक्षिप्त करके आधुनिक शब्दों में रखी गईं, व्याख्या की पंक्तियाँ छोड़ दी गईं; हर पद जाँचा गया।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.