अन्वेषण › विषय › शव में सुगन्ध-द्रव्य भरना
आश्चर्यजनक बातें
बाइबल में शव में सुगन्ध-द्रव्य भरना
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी के 18 अंश, पंक्ति-दर-पंक्ति, Nave’s Topical Bible से।
- यूसुफ ने अपने वैद्यों से अपने पिता याकूब के शव में सुगन्ध-द्रव्य भरवाएउत्प 50:2
पद
उत्प 50:2और यूसुफ ने उन वैद्यों को, जो उसके सेवक थे, आज्ञा दी कि उसके पिता के शव में सुगन्ध-द्रव्य भरे; तब वैद्यों ने इस्राएल के शव में सुगन्ध-द्रव्य भर दिए।
- इसमें चालीस दिन लगे; मिस्री सत्तर दिन तक विलाप करते रहेउत्प 50:3
पद
उत्प 50:3और उसके चालीस दिन पूरे हुए, क्योंकि जिनके शव में सुगन्ध-द्रव्य भरे जाते हैं, उनको इतने ही दिन पूरे लगते है; और मिस्री लोग उसके लिये सत्तर दिन तक विलाप करते रहे।
- यूसुफ 110 वर्ष का होकर मरा; उसके शव में सुगन्ध-द्रव्य भरकर उसे मिस्र में शवपेटी में रखा गयाउत्प 50:26
पद
उत्प 50:26इस प्रकार यूसुफ एक सौ दस वर्ष का होकर मर गया: और उसके शव में सुगन्ध-द्रव्य भरे गए, और वह शव मिस्र में एक शवपेटी में रखा गया।
- मूसा यूसुफ के कहने के अनुसार उसकी हड्डियाँ मिस्र से ले गयानिर्ग 13:19
पद
निर्ग 13:19और मूसा यूसुफ की हड्डियों को साथ लेता गया; क्योंकि यूसुफ ने इस्राएलियों से यह कहकर, ‘परमेश्वर निश्चय तुम्हारी सुधि लेगा,’ उनको इस विषय की दृढ़ शपथ खिलाई थी कि वे उसकी हड्डियों को अपने साथ यहाँ से ले जाएँगे।
- उसकी हड्डियाँ शेकेम में उस भूमि में गाड़ी गईं जिसे याकूब ने मोल लिया थायहो 24:32
पद
यहो 24:32फिर यूसुफ की हड्डियाँ जिन्हें इस्राएली मिस्र से ले आए थे वे शेकेम की भूमि के उस भाग में गाड़ी गईं, जिसे याकूब ने शेकेम के पिता हमोर के पुत्रों से एक सौ चाँदी के सिक्कों में मोल लिया था; इसलिए वह यूसुफ की सन्तान का निज भाग हो गया।
सुगन्ध-द्रव्य और कफन
- राजा आसा को सुगन्ध-द्रव्यों और मसालों से भरे बिछौने पर लिटाया गया2 इति 16:14
पद
2 इति 16:14तब उसको उसी की कब्र में जो उसने दाऊदपुर में खुदवा ली थी, मिट्टी दी गई; और वह सुगन्ध-द्रव्यों और गंधी के काम के भाँति-भाँति के मसालों से भरे हुए एक बिछौने पर लिटा दिया गया, और बहुत सा सुगन्ध-द्रव्य उसके लिये जलाया गया।
- आसा के सम्मान में बहुत सा सुगन्ध-द्रव्य जलाया गया; यहोराम के लिये कुछ न जलाया गया2 इति 16:14, 2 इति 21:19
पद
2 इति 16:14तब उसको उसी की कब्र में जो उसने दाऊदपुर में खुदवा ली थी, मिट्टी दी गई; और वह सुगन्ध-द्रव्यों और गंधी के काम के भाँति-भाँति के मसालों से भरे हुए एक बिछौने पर लिटा दिया गया, और बहुत सा सुगन्ध-द्रव्य उसके लिये जलाया गया।
2 इति 21:19कुछ समय के बाद अर्थात् दो वर्ष के अन्त में उस रोग के कारण उसकी अंतड़ियाँ निकल पड़ीं, और वह अत्यन्त पीड़ित होकर मर गया। और उसकी प्रजा ने जैसे उसके पुरखाओं के लिये सुगन्ध-द्रव्य जलाया था, वैसा उसके लिये कुछ न जलाया।
- मार्था: “उसमें से अब तो दुर्गन्ध आती है, क्योंकि उसे मरे चार दिन हो गए”यूह 11:39
पद
यूह 11:39यीशु ने कहा, “पत्थर को उठाओ।” उस मरे हुए की बहन मार्था उससे कहने लगी, “हे प्रभु, उसमें से अब तो दुर्गन्ध आती है, क्योंकि उसे मरे चार दिन हो गए।”
- लाज़र कफन से हाथ-पाँव बँधे और अँगोछे से मुँह लिपटा हुआ निकल आयायूह 11:44
पद
यूह 11:44जो मर गया था, वह कफन से हाथ पाँव बंधे हुए निकल आया और उसका मुँह अँगोछे से लिपटा हुआ था। यीशु ने उनसे कहा, “उसे खोलकर जाने दो।”
- यीशु: उसने मेरे गाड़े जाने की तैयारी में पहले से मेरी देह पर इत्र मला हैमर 14:8, यूह 12:7
- नीकुदेमुस बहुत सा गन्धरस और एलवा लायायूह 19:39
पद
यूह 19:39नीकुदेमुस भी जो पहले यीशु के पास रात को गया था पचास सेर के लगभग मिला हुआ गन्धरस और एलवा ले आया।
- यहूदियों की रीति के अनुसार यीशु के शव को सुगन्ध-द्रव्य के साथ कफन में लपेटा गयायूह 19:40
पद
यूह 19:40तब उन्होंने यीशु के शव को लिया और यहूदियों के गाड़ने की रीति के अनुसार उसे सुगन्ध-द्रव्य के साथ कफन में लपेटा।
- स्त्रियों ने सुगन्धित वस्तुएँ और इत्र तैयार किया, फिर सब्त के दिन विश्राम कियालूका 23:55–56
पद
लूका 23:55–56और उन स्त्रियों ने जो उसके साथ गलील से आई थीं, पीछे-पीछे, जाकर उस कब्र को देखा और यह भी कि उसका शव किस रीति से रखा गया हैं। और लौटकर सुगन्धित वस्तुएँ और इत्र तैयार किया; और सब्त के दिन तो उन्होंने आज्ञा के अनुसार विश्राम किया।
- सब्त बीतने पर उन्होंने शव पर मलने को सुगन्धित वस्तुएँ मोल लींमर 16:1
पद
मर 16:1जब सब्त का दिन बीत गया, तो मरियम मगदलीनी, और याकूब की माता मरियम, और सलोमी ने सुगन्धित वस्तुएँ मोल लीं, कि आकर उस पर मलें।
- सप्ताह के पहले दिन बड़े भोर को वे सुगन्धित वस्तुएँ लेकर कब्र पर आईंलूका 24:1
पद
लूका 24:1परन्तु सप्ताह के पहले दिन बड़े भोर को वे उन सुगन्धित वस्तुओं को जो उन्होंने तैयार की थी, लेकर कब्र पर आईं।
- पतरस ने कपड़े पड़े देखे, और सिर का अँगोछा अलग लपेटा हुआयूह 20:6–7
पद
यूह 20:6–7तब शमौन पतरस उसके पीछे-पीछे पहुँचा और कब्र के भीतर गया और कपड़े पड़े देखे। और वह अँगोछा जो उसके सिर पर बन्धा हुआ था, कपड़ों के साथ पड़ा हुआ नहीं परन्तु अलग एक जगह लपेटा हुआ देखा।
स्रोत
Nave’s Topical Bible (Orville J. Nave, 1896; सार्वजनिक क्षेत्र) से: विषय चुने गए, पंक्तियाँ संक्षिप्त करके आधुनिक शब्दों में रखी गईं, व्याख्या की पंक्तियाँ छोड़ दी गईं; हर पद जाँचा गया।
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.