Bible Explorer

अन्वेषण › विषय › चक्कियाँ, तन्दूर और रोटी पकाना

आश्चर्यजनक बातें

बाइबल में चक्कियाँ, तन्दूर और रोटी पकाना

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी के 32 अंश, पंक्ति-दर-पंक्ति, Nave’s Topical Bible से।

चक्की और पीसना

  • चक्की कर्ज के लिये बन्धक न रखी जाएव्यव 24:6
    पद
    व्यव 24:6“कोई मनुष्य चक्की को या उसके ऊपर के पाट को बन्धक न रखे; क्योंकि वह तो मानो प्राण ही को बन्धक रखना है।
  • मिस्र में सबसे छोटी दासी चक्की पीसती थीनिर्ग 11:5
    पद
    निर्ग 11:5तब मिस्र में सिंहासन पर विराजनेवाले फ़िरौन से लेकर चक्की पीसनेवाली दासी तक के पहलौठे; वरन् पशुओं तक के सब पहलौठे मर जाएँगे।
  • मन्ना चक्की में पीसा या ओखली में कूटा जाता थागिन 11:8
    पद
    गिन 11:8लोग इधर-उधर जाकर उसे बटोरते, और चक्की में पीसते या ओखली में कूटते थे, फिर तसले में पकाते, और उसके फुलके बनाते थे; और उसका स्वाद तेल में बने हुए पूए के समान था।
  • तेबेस में एक स्त्री ने चक्की के ऊपर का पाट अबीमेलेक के सिर पर डाल दियान्याय 9:53, 2 शमू 11:21
    पद
    न्याय 9:53तब किसी स्त्री ने चक्की के ऊपर का पाट अबीमेलेक के सिर पर डाल दिया, और उसकी खोपड़ी फट गई।
    2 शमू 11:21यरूब्बेशेत के पुत्र अबीमेलेक को किसने मार डाला? क्या एक स्त्री ने शहरपनाह पर से चक्की का उपरला पाट उस पर ऐसा न डाला कि वह तेबेस में मर गया? फिर तुम शहरपनाह के ऐसे निकट क्यों गए?’ तो तू यह कहना, ‘तेरा दास ऊरिय्याह हित्ती भी मर गया।’”
  • अंधा और बेड़ियों में जकड़ा शिमशोन गाज़ा के बन्दीगृह में चक्की पीसता थान्याय 16:21
    पद
    न्याय 16:21तब पलिश्तियों ने उसको पकड़कर उसकी आँखें फोड़ डालीं, और उसे गाज़ा को ले जा के पीतल की बेड़ियों से जकड़ दिया; और वह बन्दीगृह में चक्की पीसने लगा।
  • यीशु चक्की पीसती दो स्त्रियों की बात कहता हैमत्ती 24:41, लूका 17:35
    पद
    मत्ती 24:41दो स्त्रियाँ चक्की पीसती रहेंगी, एक ले ली जाएगी, और दूसरी छोड़ दी जाएगी।
    लूका 17:35दो स्त्रियाँ एक साथ चक्की पीसती होंगी, एक ले ली जाएगी, और दूसरी छोड़ दी जाएगी।
  • यीशु: बड़ी चक्की का पाट गले में लटकाकर डुबाया जाना भला होतामत्ती 18:6
    पद
    मत्ती 18:6“पर जो कोई इन छोटों में से जो मुझ पर विश्वास करते हैं एक को ठोकर खिलाए, उसके लिये भला होता, कि बड़ी चक्की का पाट उसके गले में लटकाया जाता, और वह गहरे समुद्र में डुबाया जाता।
  • यिर्मयाह चक्की के शब्द को दूल्हे और दुल्हन के शब्द के साथ गिनता हैयिर्म 25:10
    पद
    यिर्म 25:10और मैं ऐसा करूँगा कि इनमें न तो हर्ष और न आनन्द का शब्द सुनाई पड़ेगा, और न दुल्हे या दुल्हन का, और न चक्की का भी शब्द सुनाई पड़ेगा और न इनमें दिया जलेगा।
  • विलापगीत: जवानों को चक्की चलानी पड़ती हैविला 5:13
    पद
    विला 5:13जवानों को चक्की चलानी पड़ती है; और बाल-बच्चे लकड़ी का बोझ उठाते हुए लड़खड़ाते हैं।

तन्दूर और रोटी पकाना

  • मेंढक मिस्र के तन्दूरों और कठौतियों में चढ़ जाएँगेनिर्ग 8:3
    पद
    निर्ग 8:3और नील नदी मेंढकों से भर जाएगी, और वे तेरे भवन में, और तेरे बिछौने पर, और तेरे कर्मचारियों के घरों में, और तेरी प्रजा पर, वरन् तेरे तन्दूरों और कठौतियों में भी चढ़ जाएँगे।
  • अन्नबलि तंदूर में पकाया या तवे पर बनाया जा सकता थालैव्य 2:4, लैव्य 7:9
    पद
    लैव्य 2:4“जब तू अन्नबलि के लिये तंदूर में पकाया हुआ चढ़ावा चढ़ाए, तो वह तेल से सने हुए अख़मीरी मैदे के फुलकों, या तेल से चुपड़ी हुई अख़मीरी रोटियों का हो।
    लैव्य 7:9और तंदूर में, या कढ़ाही में, या तवे पर पके हुए सब अन्नबलि उसी याजक की होंगी जो उन्हें चढ़ाता है।
  • जिस तंदूर पर अशुद्ध लोथ पड़े, वह तोड़ डाला जाएलैव्य 11:35
    पद
    लैव्य 11:35और यदि इनकी लोथ में का कुछ तंदूर या चूल्हे पर पड़े तो वह भी अशुद्ध ठहरे, और तोड़ डाला जाए; क्योंकि वह अशुद्ध हो जाएगा, वह तुम्हारे लिये भी अशुद्ध ठहरे।
  • व्यवस्था का एक श्राप: दस स्त्रियाँ एक ही तंदूर में रोटी पकाएँगीलैव्य 26:26
    पद
    लैव्य 26:26जब मैं तुम्हारे लिये अन्न के आधार को दूर कर डालूँगा, तब दस स्त्रियाँ तुम्हारी रोटी एक ही तंदूर में पकाकर तौल-तौलकर बाँट देंगी; और तुम खाकर भी तृप्त न होंगे।
  • सारा को तीन सआ मैदा गूँधकर फुलके बनाने हैंउत्प 18:6
    पद
    उत्प 18:6तब अब्राहम तुरन्त तम्बू में सारा के पास गया और कहा, “तीन सआ मैदा जल्दी से गूँध, और फुलके बना।”
  • लूत ने अपने अतिथियों के लिये बिना ख़मीर की रोटियाँ बनाईंउत्प 19:3
    पद
    उत्प 19:3और उसने उनसे बहुत विनती करके उन्हें मनाया; इसलिए वे उसके साथ चलकर उसके घर में आए; और उसने उनके लिये भोजन तैयार किया, और बिना ख़मीर की रोटियाँ बनाकर उनको खिलाई।
  • फ़िरौन के पकानेहारों के प्रधान ने सिर पर रोटी की तीन टोकरियों का स्वप्न देखाउत्प 40:16–17
    पद
    उत्प 40:16–17यह देखकर कि उसके स्वप्न का फल अच्छा निकला, पकानेहारों के प्रधान ने यूसुफ से कहा, “मैंने भी स्वप्न देखा है, वह यह है: मैंने देखा कि मेरे सिर पर सफेद रोटी की तीन टोकरियाँ हैं और ऊपर की टोकरी में फ़िरौन के लिये सब प्रकार की पकी पकाई वस्तुएँ हैं; और पक्षी मेरे सिर पर की टोकरी में से उन वस्तुओं को खा रहे हैं।”
  • मिस्र से निकलते समय इस्राएल ने साथ लाए गुँधे आटे से अख़मीरी रोटियाँ पकाईंनिर्ग 12:34, निर्ग 12:39
    पद
    निर्ग 12:34तब उन्होंने अपने गुँधे-गुँधाए आटे को बिना ख़मीर दिए ही कठौतियों समेत कपड़ों में बाँधकर अपने-अपने कंधे पर डाल लिया।
    निर्ग 12:39और जो गूँधा आटा वे मिस्र से साथ ले गए उसकी उन्होंने बिना ख़मीर दिए रोटियाँ बनाईं; क्योंकि वे मिस्र से ऐसे बरबस निकाले गए, कि उन्हें अवसर भी न मिला की मार्ग में खाने के लिये कुछ पका सके, इसी कारण वह गूँधा हुआ आटा बिना ख़मीर का था।
  • विश्रामदिन से पहले: “तुम्हें जो तंदूर में पकाना हो उसे पकाओ”निर्ग 16:23
    पद
    निर्ग 16:23उसने उनसे कहा, “यह तो वही बात है जो यहोवा ने कही, क्योंकि कल पवित्र विश्राम, अर्थात् यहोवा के लिये पवित्र विश्राम होगा; इसलिए तुम्हें जो तंदूर में पकाना हो उसे पकाओ, और जो सिझाना हो उसे सिझाओ, और इसमें से जितना बचे उसे सवेरे के लिये रख छोड़ो।”
  • यहोवा के सामने सोने की मेज के लिये बारह रोटियाँ पकाई जाती थींलैव्य 24:5–6
    पद
    लैव्य 24:5–6“तू मैदा लेकर बारह रोटियाँ पकवाना, प्रत्येक रोटी में एपा का दो दसवाँ अंश मैदा हो। तब उनकी दो पंक्तियाँ करके, एक-एक पंक्ति में छः छः रोटियाँ, स्वच्छ मेज पर यहोवा के सामने रखना।
  • शमूएल: राजा तुम्हारी बेटियों से रसोई और रोटियाँ बनवाएगा1 शमू 8:13
    पद
    1 शमू 8:13फिर वह तुम्हारी बेटियों को लेकर उनसे सुगन्ध-द्रव्य और रसोई और रोटियाँ बनवाएगा।
  • एनदोर की स्त्री ने आटा गूँधकर शाऊल के लिये अख़मीरी रोटी बनाई1 शमू 28:24
    पद
    1 शमू 28:24स्त्री के घर में तो एक तैयार किया हुआ बछड़ा था, उसने फुर्ती करके उसे मारा, फिर आटा लेकर गूँधा, और अख़मीरी रोटी बनाकर
  • तामार ने आटा गूँधकर अम्नोन के लिये पूरियाँ पकाईं2 शमू 13:8
    पद
    2 शमू 13:8तब तामार अपने भाई अम्नोन के घर गई, और वह पड़ा हुआ था। तब उसने आटा लेकर गूँधा, और उसके देखते पूरियां पकाईं।
  • एलिय्याह ने जागकर अपने सिरहाने पत्थरों पर पकी हुई एक रोटी देखी1 राजा 19:6
    पद
    1 राजा 19:6उसने दृष्टि करके क्या देखा कि मेरे सिरहाने पत्थरों पर पकी हुई एक रोटी, और एक सुराही पानी रखा है; तब उसने खाया और पिया और फिर लेट गया।
  • यशायाह: लकड़ी के एक भाग से रोटी बनती है, और बाकी से देवतायशा 44:15, यशा 44:19
    पद
    यशा 44:15तब वह मनुष्य के ईंधन के काम में आता है; वह उसमें से कुछ सुलगाकर तापता है, वह उसको जलाकर रोटी बनाता है; उसी से वह देवता भी बनाकर उसको दण्डवत् करता है; वह मूरत खुदवाकर उसके सामने प्रणाम करता है।
    यशा 44:19कोई इस पर ध्यान नहीं करता, और न किसी को इतना ज्ञान या समझ रहती है कि वह कह सके, “उसका एक भाग तो मैंने जला दिया और उसके कोयलों पर रोटी बनाई; और माँस भूनकर खाया है; फिर क्या मैं उसके बचे हुए भाग को घिनौनी वस्तु बनाऊँ? क्या मैं काठ को प्रणाम करूँ?”
  • यिर्मयाह को रोटीवालों की दूकान से प्रतिदिन एक रोटी मिलती थीयिर्म 37:21
    पद
    यिर्म 37:21तब सिदकिय्याह राजा की आज्ञा से यिर्मयाह पहरे के आँगन में रखा गया, और जब तक नगर की सब रोटी न चुक गई, तब तक उसको रोटीवालों की दूकान में से प्रतिदिन एक रोटी दी जाती थी। यिर्मयाह पहरे के आँगन में रहने लगा।
  • यरूशलेम की शहरपनाह पर भट्ठों का गुम्मट थानहे 3:11, नहे 12:38
    पद
    नहे 3:11हारीम के पुत्र मल्किय्याह और पहत्मोआब के पुत्र हश्शूब ने एक और भाग की, और भट्ठी के गुम्मट की मरम्मत की।
    नहे 12:38और धन्यवाद करने और धूमधाम से चलनेवालों का दूसरा दल, और उनके पीछे-पीछे मैं, और आधे लोग उनसे मिलने को शहरपनाह के ऊपर-ऊपर से भट्ठों के गुम्मट के पास से चौड़ी शहरपनाह तक।

स्रोत

Nave’s Topical Bible (Orville J. Nave, 1896; सार्वजनिक क्षेत्र) से: विषय चुने गए, पंक्तियाँ संक्षिप्त करके आधुनिक शब्दों में रखी गईं, व्याख्या की पंक्तियाँ छोड़ दी गईं; हर पद जाँचा गया।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.