रोज़मर्रा का जीवन
बाइबल में मतवालापन
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी के 30 अंश, पंक्ति-दर-पंक्ति, Nave’s Topical Bible से।
वचन
- दाखमधु ठट्ठा करनेवाला और मदिरा हल्ला मचानेवाली हैनीति 20:1
पद
नीति 20:1दाखमधु ठट्ठा करनेवाला और मदिरा हल्ला मचानेवाली है; जो कोई उसके कारण चूक करता है, वह बुद्धिमान नहीं।
- किसकी आँखें लाल हो जाती हैं? उनकी जो दाखमधु देर तक पीते हैंनीति 23:29–35
पद
नीति 23:29–35कौन कहता है, हाय? कौन कहता है, हाय, हाय? कौन झगड़े-रगड़े में फँसता है? कौन बक-बक करता है? किसके अकारण घाव होते हैं? किसकी आँखें लाल हो जाती हैं? उनकी जो दाखमधु देर तक पीते हैं, और जो मसाला मिला हुआ दाखमधु ढूँढ़ने को जाते हैं। जब दाखमधु लाल दिखाई देता है, और कटोरे में उसका सुन्दर रंग होता है, और जब वह धार के साथ उण्डेला जाता है, तब उसको न देखना। क्योंकि अन्त में वह सर्प के समान डसता है, और करैत के समान काटता है। तू विचित्र वस्तुएँ देखेगा, और उलटी-सीधी बातें बकता रहेगा। और तू समुद्र के बीच लेटनेवाले या मस्तूल के सिरे पर सोनेवाले के समान रहेगा। तू कहेगा कि मैंने मार तो खाई, परन्तु दुःखित न हुआ; मैं पिट तो गया, परन्तु मुझे कुछ सुधि न थी। मैं होश में कब आऊँ? मैं तो फिर मदिरा ढूँढ़ूगा।
- पियक्कड़ और पेटू दरिद्र हो जाएँगेनीति 23:20–21
पद
नीति 23:20–21दाखमधु के पीनेवालों में न होना, न माँस के अधिक खानेवालों की संगति करना; क्योंकि पियक्कड़ और पेटू दरिद्र हो जाएँगे, और उनका क्रोध उन्हें चिथड़े पहनाएगी।
- राजाओं को दाखमधु पीना शोभा नहीं देतानीति 31:4–7
पद
नीति 31:4–7हे लमूएल, राजाओं को दाखमधु पीना शोभा नहीं देता, और मदिरा चाहना, रईसों को नहीं फबता; ऐसा न हो कि वे पीकर व्यवस्था को भूल जाएँ और किसी दुःखी के हक़ को मारें। मदिरा उसको पिलाओ जो मरने पर है, और दाखमधु उदास मनवालों को ही देना; जिससे वे पीकर अपनी दरिद्रता को भूल जाएँ और अपने कठिन श्रम फिर स्मरण न करें।
- हाय उन पर जो बड़े तड़के उठकर मदिरा पीने लगते हैंयशा 5:11–12
पद
यशा 5:11–12हाय उन पर जो बड़े तड़के उठकर मदिरा पीने लगते हैं और बड़ी रात तक दाखमधु पीते रहते हैं जब तक उनको गर्मी न चढ़ जाए! उनके भोजों में वीणा, सारंगी, डफ, बाँसुरी और दाखमधु, ये सब पाये जाते हैं; परन्तु वे यहोवा के कार्य की ओर दृष्टि नहीं करते, और उसके हाथों के काम को नहीं देखते।
- “दाखमधु पीने में वीर और मदिरा को तेज बनाने में बहादुर”यशा 5:22
पद
यशा 5:22हाय उन पर जो दाखमधु पीने में वीर और मदिरा को तेज बनाने में बहादुर हैं,
- याजक और नबी मदिरा के कारण लड़खड़ाते हैंयशा 28:7–8
पद
यशा 28:7–8ये भी दाखमधु के कारण डगमगाते और मदिरा से लड़खड़ाते हैं; याजक और नबी भी मदिरा के कारण डगमगाते हैं, दाखमधु ने उनको भुला दिया है, वे मदिरा के कारण लड़खड़ाते और दर्शन पाते हुए भटके जाते, और न्याय में भूल करते हैं। क्योंकि सब भोजन आसन वमन और मल से भरे हैं, कोई शुद्ध स्थान नहीं बचा।
- “कल का दिन भी तो आज ही के समान अत्यन्त सुहावना होगा”यशा 56:12
पद
यशा 56:12वे कहते हैं, “आओ, हम दाखमधु ले आएँ, आओ मदिरा पीकर छक जाएँ; कल का दिन भी तो आज ही के समान अत्यन्त सुहावना होगा।”
- दाखमधु बुद्धि को भ्रष्ट करता हैहोशे 4:11
पद
होशे 4:11वेश्यागमन और दाखमधु और ताजा दाखमधु, ये तीनों बुद्धि को भ्रष्ट करते हैं।
- कटोरों में से दाखमधु पीनाआमो 6:6
पद
आमो 6:6और कटोरों में से दाखमधु पीते, और उत्तम-उत्तम तेल लगाते हो, परन्तु यूसुफ पर आनेवाली विपत्ति का हाल सुनकर शोकित नहीं होते।
- हाय उस पर जो अपने पड़ोसी को मतवाला कर देता हैहब 2:15
पद
हब 2:15हाय उस पर, जो अपने पड़ोसी को मदिरा पिलाता, और उसमें विष मिलाकर उसको मतवाला कर देता है कि उसको नंगा देखे।
- जो मतवाले होते हैं, वे रात ही को मतवाले होते हैं1 थिस्स 5:7
पद
1 थिस्स 5:7क्योंकि जो सोते हैं, वे रात ही को सोते हैं, और जो मतवाले होते हैं, वे रात ही को मतवाले होते हैं।
- दाखरस से मतवाले न बनोइफि 5:18, रोम 13:13, लूका 21:34
पद
इफि 5:18और दाखरस से मतवाले न बनो, क्योंकि इससे लुचपन होता है, पर पवित्र आत्मा से परिपूर्ण होते जाओ,
रोम 13:13जैसे दिन में, वैसे ही हमें उचित रूप से चलना चाहिए; न कि लीलाक्रीड़ा, और पियक्कड़पन, न व्यभिचार, और लुचपन में, और न झगड़े और ईर्ष्या में।
लूका 21:34“इसलिए सावधान रहो, ऐसा न हो कि तुम्हारे मन खुमार और मतवालेपन, और इस जीवन की चिन्ताओं से सुस्त हो जाएँ, और वह दिन तुम पर फंदे के समान अचानक आ पड़े।
व्यवस्था में
- माता-पिता पुरनियों के सामने बेटे पर दोष लगा सकते हैं: “यह उड़ाऊ और पियक्कड़ है”व्यव 21:20
पद
व्यव 21:20और वे नगर के पुरनियों से कहें, ‘हमारा यह बेटा हठीला और दंगैत है, यह हमारी नहीं सुनता; यह उड़ाऊ और पियक्कड़ है।’
- मिलापवाले तम्बू में जाते समय याजक दाखमधु न पीएँलैव्य 10:9
पद
लैव्य 10:9“जब जब तू या तेरे पुत्र मिलापवाले तम्बू में आएँ तब-तब तुम में से कोई न तो दाखमधु पीए हो न और किसी प्रकार का मद्य, कहीं ऐसा न हो कि तुम मर जाओ; तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में यह विधि प्रचलित रहे,
- नाज़ीर दाखमधु और मदिरा से अलग रहता हैगिन 6:3
पद
गिन 6:3तब वह दाखमधु और मदिरा से अलग रहे; वह न दाखमधु का, और न मदिरा का सिरका पीए, और न दाख का कुछ रस भी पीए, वरन् दाख न खाए, चाहे हरी हो चाहे सूखी।
उदाहरण
- नूह दाख की बारी लगाता है और मतवाला हो जाता हैउत्प 9:20–21
पद
उत्प 9:20–21नूह किसानी करने लगा: और उसने दाख की बारी लगाई। और वह दाखमधु पीकर मतवाला हुआ; और अपने तम्बू के भीतर नंगा हो गया।
- लूत की बेटियाँ अपने पिता को दाखमधु पिलाती हैंउत्प 19:32–33
पद
उत्प 19:32–33इसलिए आ, हम अपने पिता को दाखमधु पिलाकर, उसके साथ सोएँ, जिससे कि हम अपने पिता के वंश को बचाए रखें।” अतः उन्होंने उसी दिन-रात के समय अपने पिता को दाखमधु पिलाया, तब बड़ी बेटी जाकर अपने पिता के पास लेट गई; पर उसने न जाना, कि वह कब लेटी, और कब उठ गई।
- अपने भोज में नशे में चूर नाबाल भोर तक कुछ नहीं सुनता1 शमू 25:36–37
पद
1 शमू 25:36–37तब अबीगैल नाबाल के पास लौट गई; और क्या देखती है, कि वह घर में राजा का सा भोज कर रहा है। और नाबाल का मन मगन है, और वह नशे में अति चूर हो गया है; इसलिए उसने भोर का उजियाला होने से पहले उससे कुछ भी न कहा। सवेरे को जब नाबाल का नशा उतर गया, तब उसकी पत्नी ने उसे सारा हाल कह सुनाया, तब उसके मन का हियाव जाता रहा, और वह पत्थर सा सुन्न हो गया।
- दाऊद ऊरिय्याह को मतवाला करता है, पर ऊरिय्याह अपने घर नहीं जाता2 शमू 11:13
पद
2 शमू 11:13तब दाऊद ने उसे नेवता दिया, और उसने उसके सामने खाया पिया, और उसी ने उसे मतवाला किया; और साँझ को वह अपने स्वामी के सेवकों के संग अपनी चारपाई पर सोने को निकला, परन्तु अपने घर न गया।
- अबशालोम ठहरता है जब तक अम्नोन दाखमधु पीकर नशे में न आ जाए2 शमू 13:28
पद
2 शमू 13:28तब अबशालोम ने अपने सेवकों को आज्ञा दी, “सावधान रहो और जब अम्नोन दाखमधु पीकर नशे में आ जाए, और मैं तुम से कहूँ, ‘अम्नोन को मार डालना।’ क्या इस आज्ञा का देनेवाला मैं नहीं हूँ? हियाव बाँधकर पुरुषार्थ करना।”
- राजा एला मतवाला होते समय जिम्री के हाथ मारा जाता है1 राजा 16:9–10
पद
1 राजा 16:9–10जब वह तिर्सा में अर्सा नामक भण्डारी के घर में जो उसके तिर्सावाले भवन का प्रधान था, पीकर मतवाला हो गया था, तब उसके जिम्री नामक एक कर्मचारी ने जो उसके आधे रथों का प्रधान था, राजद्रोह की गोष्ठी की और भीतर जाकर उसको मार डाला, और उसके स्थान पर राजा बन गया। यह यहूदा के राजा आसा के राज्य के सताईसवें वर्ष में हुआ।
- बेन्हदद और 32 राजा दोपहर को डेरों में पीते हैं1 राजा 20:16
पद
1 राजा 20:16ये दोपहर को निकल गए, उस समय बेन्हदद अपने सहायक बत्तीसों राजाओं समेत डेरों में शराब पीकर मतवाला हो रहा था।
- दाखमधु में मगन क्षयर्ष रानी वशती को बुलवाता हैएस्ते 1:10–11
पद
एस्ते 1:10–11सातवें दिन, जब राजा का मन दाखमधु में मगन था, तब उसने महूमान, बिजता, हर्बोना, बिगता, अबगता, जेतेर और कर्कस नामक सातों खोजों को जो क्षयर्ष राजा के सम्मुख सेवा टहल किया करते थे, आज्ञा दी, कि रानी वशती को राजमुकुट धारण किए हुए राजा के सम्मुख ले आओ; जिससे कि देश-देश के लोगों और हाकिमों पर उसकी सुन्दरता प्रगट हो जाए; क्योंकि वह देखने में सुन्दर थी।
- बेलशस्सर यरूशलेम के मन्दिर के पात्रों में पीता हैदानि 5:1–4
पद
दानि 5:1–4बेलशस्सर नामक राजा ने अपने हजार प्रधानों के लिये बड़ी दावत की, और उन हजार लोगों के सामने दाखमधु पिया। दाखमधु पीते-पीते बेलशस्सर ने आज्ञा दी, कि सोने-चाँदी के जो पात्र मेरे पिता नबूकदनेस्सर ने यरूशलेम के मन्दिर में से निकाले थे, उन्हें ले आओ कि राजा अपने प्रधानों, और रानियों और रखैलों समेत उनमें से पीए। तब जो सोने के पात्र यरूशलेम में परमेश्वर के भवन के मन्दिर में से निकाले गए थे, वे लाए गए; और राजा अपने प्रधानों, और रानियों, और रखैलों समेत उनमें से पीने लगा। वे दाखमधु पी पीकर सोने, चाँदी, पीतल, लोहे, काठ और पत्थर के देवताओं की स्तुति कर ही रहे थे,
जिन्हें भूल से मतवाला समझा गया
- एली मन ही मन प्रार्थना करती हन्ना को नशे में समझता है1 शमू 1:13–15
पद
1 शमू 1:13–15हन्ना मन ही मन कह रही थी; उसके होंठ तो हिलते थे परन्तु उसका शब्द न सुन पड़ता था; इसलिए एली ने समझा कि वह नशे में है। तब एली ने उससे कहा, “तू कब तक नशे में रहेगी? अपना नशा उतार।” हन्ना ने कहा, “नहीं, हे मेरे प्रभु, मैं तो दुःखिया हूँ; मैंने न तो दाखमधु पिया है और न मदिरा, मैंने अपने मन की बात खोलकर यहोवा से कही है।
- यीशु को “पेटू और पियक्कड़” कहा जाता हैमत्ती 11:19
पद
मत्ती 11:19मनुष्य का पुत्र खाता-पीता आया, और वे कहते हैं कि देखो, पेटू और पियक्कड़ मनुष्य, चुंगी लेनेवालों और पापियों का मित्र! पर ज्ञान अपने कामों में सच्चा ठहराया गया है।”
- पिन्तेकुस्त पर: “वे तो नई मदिरा के नशे में हैं”प्रेरि 2:13–15
पद
प्रेरि 2:13–15परन्तु दूसरों ने उपहास करके कहा, “वे तो नई मदिरा के नशे में हैं।” पतरस उन ग्यारह के साथ खड़ा हुआ और ऊँचे शब्द से कहने लगा, “हे यहूदियों, और हे यरूशलेम के सब रहनेवालों, यह जान लो और कान लगाकर मेरी बातें सुनो। जैसा तुम समझ रहे हो, ये नशे में नहीं हैं, क्योंकि अभी तो तीसरा पहर ही दिन चढ़ा है।
स्रोत
Nave’s Topical Bible (Orville J. Nave, 1896; सार्वजनिक क्षेत्र) से: विषय चुने गए, पंक्तियाँ संक्षिप्त करके आधुनिक शब्दों में रखी गईं, व्याख्या की पंक्तियाँ छोड़ दी गईं; हर पद जाँचा गया।
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.