Bible Explorer

अन्वेषण › विषय › मिट्टी देना और कब्रें

रोज़मर्रा का जीवन

बाइबल में मिट्टी देना और कब्रें

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी के 42 अंश, पंक्ति-दर-पंक्ति, Nave’s Topical Bible से।

  • मुर्दों को जल्दी, अक्सर उसी दिन मिट्टी दी जाती थीव्यव 21:23, प्रेरि 5:6, प्रेरि 5:10
    पद
    व्यव 21:23तो वह शव रात को वृक्ष पर टँगा न रहे, अवश्य उसी दिन उसे मिट्टी देना, क्योंकि जो लटकाया गया हो वह परमेश्वर की ओर से श्रापित ठहरता है; इसलिए जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तेरा भाग करके देता है उस भूमि को अशुद्ध न करना।
    प्रेरि 5:6फिर जवानों ने उठकर उसकी अर्थी बनाई और बाहर ले जाकर गाड़ दिया।
    प्रेरि 5:10तब वह तुरन्त उसके पाँवों पर गिर पड़ी, और प्राण छोड़ दिए; और जवानों ने भीतर आकर उसे मरा पाया, और बाहर ले जाकर उसके पति के पास गाड़ दिया।
  • मरे हुए राजाओं के सम्मान में सुगन्ध-द्रव्य जलाया जाता थायिर्म 34:5
    पद
    यिर्म 34:5तू शान्ति के साथ मरेगा। और जैसा तेरे पितरों के लिये अर्थात् जो तुझ से पहले राजा थे, उनके लिये सुगन्ध-द्रव्य जलाया गया, वैसा ही तेरे लिये भी जलाया जाएगा; और लोग यह कहकर, “हाय मेरे प्रभु!” तेरे लिये छाती पीटेंगे, यहोवा की यही वाणी है।’”
  • राजा दाऊद अब्नेर की अर्थी के पीछे चलता है और उसकी कब्र पर रोता है2 शमू 3:31–32
    पद
    2 शमू 3:31–32तब दाऊद ने योआब और अपने सब संगी लोगों से कहा, “अपने वस्त्र फाड़ो, और कमर में टाट बाँधकर अब्नेर के आगे-आगे चलो।” और दाऊद राजा स्वयं अर्थी के पीछे-पीछे चला। अब्नेर को हेब्रोन में मिट्टी दी गई; और राजा अब्नेर की कब्र के पास फूट फूटकर रोया; और सब लोग भी रोए।
  • नाईन में एक बड़ी भीड़ विधवा के एकलौते पुत्र की अर्थी के साथ चलती हैलूका 7:12
    पद
    लूका 7:12जब वह नगर के फाटक के पास पहुँचा, तो देखो, लोग एक मुर्दे को बाहर लिए जा रहे थे; जो अपनी माँ का एकलौता पुत्र था, और वह विधवा थी: और नगर के बहुत से लोग उसके साथ थे।

अन्तिम संस्कार

  • फ़िरौन के पुरनिये, रथ और सवार याकूब को मिट्टी देने जाते हैंउत्प 50:7–9
    पद
    उत्प 50:7–9इसलिए यूसुफ अपने पिता को मिट्टी देने के लिये चला, और फ़िरौन के सब कर्मचारी, अर्थात् उसके भवन के पुरनिये, और मिस्र देश के सब पुरनिये उसके संग चले। और यूसुफ के घर के सब लोग, और उसके भाई, और उसके पिता के घर के सब लोग भी संग गए; पर वे अपने बाल-बच्चों, और भेड़-बकरियों, और गाय-बैलों को गोशेन देश में छोड़ गए। और उसके संग रथ और सवार गए, इस प्रकार भीड़ बहुत भारी हो गई।
  • इसहाक और इश्माएल अब्राहम को मिट्टी देते हैं; एसाव और याकूब इसहाक कोउत्प 25:9, उत्प 35:29
    पद
    उत्प 25:9उसके पुत्र इसहाक और इश्माएल ने, हित्ती सोहर के पुत्र एप्रोन की मम्रे के सम्मुखवाली भूमि में, जो मकपेला की गुफा थी, उसमें उसको मिट्टी दी;
    उत्प 35:29और इसहाक का प्राण छूट गया, और वह मर गया, और वह बूढ़ा और पूरी आयु का होकर अपने लोगों में जा मिला; और उसके पुत्र एसाव और याकूब ने उसको मिट्टी दी।
  • सारा इस्राएल शमूएल के लिये छाती पीटता है और उसे रामाह में उसके घर में मिट्टी देता है1 शमू 25:1, 1 शमू 28:3
    पद
    1 शमू 25:1शमूएल की मृत्यु हो गई; और समस्त इस्राएलियों ने इकट्ठे होकर उसके लिये छाती पीटी, और उसके घर ही में जो रामाह में था उसको मिट्टी दी। तब दाऊद उठकर पारान जंगल को चला गया।
    1 शमू 28:3शमूएल तो मर गया था, और समस्त इस्राएलियों ने उसके विषय छाती पीटी, और उसको उसके नगर रामाह में मिट्टी दी थी। और शाऊल ने ओझों और भूत-सिद्धि करनेवालों को देश से निकाल दिया था।
  • याबेश के लोग रातों-रात जाकर शाऊल का शव ले आते हैं1 शमू 31:11–13
    पद
    1 शमू 31:11–13जब गिलादवाले याबेश के निवासियों ने सुना कि पलिश्तियों ने शाऊल से क्या-क्या किया है, तब सब शूरवीर चले, और रातों-रात जाकर शाऊल और उसके पुत्रों के शव बेतशान की शहरपनाह पर से याबेश में ले आए, और वहीं फूँक दिए तब उन्होंने उनकी हड्डियाँ लेकर याबेश के झाऊ के पेड़ के नीचे गाड़ दीं, और सात दिन तक उपवास किया।
  • दाऊद शाऊल और योनातान की हड्डियों को कीश के कब्रिस्तान में रखवाता है2 शमू 21:12–14
    पद
    2 शमू 21:12–14तब दाऊद ने जाकर शाऊल और उसके पुत्र योनातान की हड्डियों को गिलादी याबेश के लोगों से ले लिया, जिन्होंने उन्हें बेतशान के उस चौक से चुरा लिया था, जहाँ पलिश्तियों ने उन्हें उस दिन टाँगा था, जब उन्होंने शाऊल को गिलबो पहाड़ पर मार डाला था; वह वहाँ से शाऊल और उसके पुत्र योनातान की हड्डियों को ले आया; और फांसी पाए हुओं की हड्डियाँ भी इकट्ठी की गईं। और शाऊल और उसके पुत्र योनातान की हड्डियाँ बिन्यामीन के देश के जेला में शाऊल के पिता कीश के कब्रिस्तान में गाड़ी गईं; और दाऊद की सब आज्ञाओं के अनुसार काम हुआ। उसके बाद परमेश्वर ने देश के लिये प्रार्थना सुन ली।
  • भक्त लोग स्तिफनुस को कब्र में रखते हैं और उसके लिये बड़ा विलाप करते हैंप्रेरि 8:2
    पद
    प्रेरि 8:2और भक्तों ने स्तिफनुस को कब्र में रखा; और उसके लिये बड़ा विलाप किया।

मिट्टी देने के विषय में इच्छाएँ

  • याकूब चाहता है कि उसे मिस्र में नहीं, अपने बापदादों के साथ मिट्टी दी जाएउत्प 47:30, उत्प 49:29–32
    पद
    उत्प 47:30जब मैं अपने बापदादों के संग सो जाऊँगा, तब तू मुझे मिस्र से उठा ले जाकर उन्हीं के कब्रिस्तान में रखेगा।” तब यूसुफ ने कहा, “मैं तेरे वचन के अनुसार करूँगा।”
    उत्प 49:29–32तब उसने यह कहकर उनको आज्ञा दी, “मैं अपने लोगों के साथ मिलने पर हूँ: इसलिए मुझे हित्ती एप्रोन की भूमिवाली गुफा में मेरे बापदादों के साथ मिट्टी देना, अर्थात् उसी गुफा में जो कनान देश में मम्रे के सामने वाली मकपेला की भूमि में है; उस भूमि को अब्राहम ने हित्ती एप्रोन के हाथ से इसलिए मोल लिया था, कि वह कब्रिस्तान के लिये उसकी निज भूमि हो। वहाँ अब्राहम और उसकी पत्नी सारा को मिट्टी दी गई थी; और वहीं इसहाक और उसकी पत्नी रिबका को भी मिट्टी दी गई; और वहीं मैंने लिआ को भी मिट्टी दी। वह भूमि और उसमें की गुफा हित्तियों के हाथ से मोल ली गई।”
  • यूसुफ इस्राएलियों से शपथ खिलाता है कि वे उसकी हड्डियाँ मिस्र से ले जाएँगेउत्प 50:25
    पद
    उत्प 50:25फिर यूसुफ ने इस्राएलियों से यह कहकर कि परमेश्वर निश्चय तुम्हारी सुधि लेगा, उनको इस विषय की शपथ खिलाई, “हम तेरी हड्डियों को यहाँ से उस देश में ले जाएँगे।”
  • बर्जिल्लै अपने माता-पिता के कब्रिस्तान के पास मरना चाहता है2 शमू 19:37
    पद
    2 शमू 19:37अपने दास को लौटने दे, कि मैं अपने ही नगर में अपने माता पिता के कब्रिस्तान के पास मरूँ। परन्तु तेरा दास किम्हाम उपस्थित है; मेरे प्रभु राजा के संग वह पार जाए; और जैसा तुझे भाए वैसा ही उससे व्यवहार करना।”
  • एक बूढ़ा नबी परमेश्वर के जन के पास मिट्टी दिए जाने की इच्छा करता है1 राजा 13:30–31
    पद
    1 राजा 13:30–31और उसने उसके शव को अपने कब्रिस्तान में रखा, और लोग “हाय, मेरे भाई!” यह कहकर छाती पीटने लगे। फिर उसे मिट्टी देकर उसने अपने बेटों से कहा, “जब मैं मर जाऊँगा तब मुझे इसी कब्रिस्तान में रखना, जिसमें परमेश्वर का यह जन रखा गया है, और मेरी हड्डियाँ उसी की हड्डियों के पास रख देना।

कब्रें और कब्रिस्तान

  • अब्राहम चार सौ शेकेल चाँदी में मकपेला की गुफा मोल लेता हैउत्प 23:16–20
    पद
    उत्प 23:16–20अब्राहम ने एप्रोन की मानकर उसको उतना रूपा तौल दिया, जितना उसने हित्तियों के सुनते हुए कहा था, अर्थात् चार सौ ऐसे शेकेल जो व्यापारियों में चलते थे। इस प्रकार एप्रोन की भूमि, जो मम्रे के सम्मुख मकपेला में थी, वह गुफा समेत, और उन सब वृक्षों समेत भी जो उसमें और उसके चारों ओर सीमा पर थे, जितने हित्ती उसके नगर के फाटक से होकर भीतर जाते थे, उन सभी के सामने अब्राहम के अधिकार में पक्की रीति से आ गई। इसके पश्चात् अब्राहम ने अपनी पत्नी सारा को उस मकपेलावाली भूमि की गुफा में जो मम्रे के अर्थात् हेब्रोन के सामने कनान देश में है, मिट्टी दी। इस प्रकार वह भूमि गुफा समेत, जो उसमें थी, हित्तियों की ओर से कब्रिस्तान के लिये अब्राहम के अधिकार में पूरी रीति से आ गई।
  • याकूब बैतलहम के मार्ग में राहेल की कब्र पर एक खम्भा खड़ा करता हैउत्प 35:19–20
    पद
    उत्प 35:19–20और राहेल मर गई, और एप्राता, अर्थात् बैतलहम के मार्ग में, उसको मिट्टी दी गई। और याकूब ने उसकी कब्र पर एक खम्भा खड़ा किया: राहेल की कब्र का वह खम्भा आज तक बना है।
  • पेड़ों के नीचे मिट्टी: दबोरा बांज के तले, शाऊल झाऊ के तलेउत्प 35:8, 1 शमू 31:13
    पद
    उत्प 35:8और रिबका की दूध पिलानेहारी दाई दबोरा मर गई, और बेतेल के बांज वृक्ष के तले उसको मिट्टी दी गई, और उस बांज वृक्ष का नाम अल्लोनबक्कूत रखा गया।
    1 शमू 31:13तब उन्होंने उनकी हड्डियाँ लेकर याबेश के झाऊ के पेड़ के नीचे गाड़ दीं, और सात दिन तक उपवास किया।
  • यहूदा के राजाओं को दाऊदपुर में मिट्टी दी जाती थी1 राजा 2:10, 2 इति 32:33
    पद
    1 राजा 2:10तब दाऊद अपने पुरखाओं के संग जा मिला और दाऊदपुर में उसे मिट्टी दी गई।
    2 इति 32:33अन्त में हिजकिय्याह मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला और उसको दाऊद की सन्तान के कब्रिस्तान की चढ़ाई पर मिट्टी दी गई, और सब यहूदियों और यरूशलेम के निवासियों ने उसकी मृत्यु पर उसका आदरमान किया। उसका पुत्र मनश्शे उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
  • यहोयादा याजक को राजाओं के बीच मिट्टी दी जाती है2 इति 24:16
    पद
    2 इति 24:16और दाऊदपुर में राजाओं के बीच उसको मिट्टी दी गई, क्योंकि उसने इस्राएल में और परमेश्वर के और उसके भवन के विषय में भला किया था।
  • योआश और यहोराम को मिट्टी दी गई, पर राजाओं के कब्रिस्तान में नहीं2 इति 24:25, 2 इति 21:20
    पद
    2 इति 24:25जब वे उसे बहुत ही घायल अवस्था में छोड़ गए, तब उसके कर्मचारियों ने यहोयादा याजक के पुत्रों के खून के कारण उससे द्रोह की बात करके, उसे उसके बिछौने पर ही ऐसा मारा, कि वह मर गया; और उन्होंने उसको दाऊदपुर में मिट्टी दी, परन्तु राजाओं के कब्रिस्तान में नहीं।
    2 इति 21:20वह जब राज्य करने लगा, तब बत्तीस वर्ष का था, और यरूशलेम में आठ वर्ष तक राज्य करता रहा; और सब को अप्रिय होकर जाता रहा। उसको दाऊदपुर में मिट्टी दी गई, परन्तु राजाओं के कब्रिस्तान में नहीं।
  • कोढ़ी उज्जियाह को राजाओं के कब्रिस्तान के पास के खेत में मिट्टी दी जाती है2 इति 26:23
    पद
    2 इति 26:23अन्त में उज्जियाह मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला, और उसको उसके पुरखाओं के निकट राजाओं के मिट्टी देने के खेत में मिट्टी दी गई क्योंकि उन्होंने कहा, “वह कोढ़ी है।” उसका पुत्र योताम उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
  • मनश्शे और आमोन को उज्जा की बारी में मिट्टी दी जाती है2 राजा 21:18, 2 राजा 21:26
    पद
    2 राजा 21:18अन्त में मनश्शे मरकर अपने पुरखाओं के संग जा मिला और उसे उसके भवन की बारी में जो उज्जा की बारी कहलाती थी मिट्टी दी गई; और उसका पुत्र आमोन उसके स्थान पर राजा हुआ।
    2 राजा 21:26उसे भी उज्जा की बारी में उसकी निज कब्र में मिट्टी दी गई; और उसका पुत्र योशिय्याह उसके स्थान पर राज्य करने लगा।
  • योआब को जंगल में उसी के घर में मिट्टी दी जाती है1 राजा 2:34
    पद
    1 राजा 2:34तब यहोयादा के पुत्र बनायाह ने जाकर योआब को मार डाला; और उसको जंगल में उसी के घर में मिट्टी दी गई।
  • योशिय्याह पहाड़ पर कब्रें और उनमें से एक पर एक स्मारक देखता है2 राजा 23:16–17
    पद
    2 राजा 23:16–17तब योशिय्याह ने मुड़कर वहाँ के पहाड़ की कब्रों को देखा, और लोगों को भेजकर उन कब्रों से हड्डियाँ निकलवा दीं और वेदी पर जलवाकर उसको अशुद्ध किया। यह यहोवा के उस वचन के अनुसार हुआ, जो परमेश्वर के उस भक्त ने पुकारकर कहा था जिसने इन्हीं बातों की चर्चा की थी। तब उसने पूछा, “जो खम्भा मुझे दिखाई पड़ता है, वह क्या है?” तब नगर के लोगों ने उससे कहा, “वह परमेश्वर के उस भक्त जन की कब्र है, जिसने यहूदा से आकर इसी काम की चर्चा पुकारकर की थी, जो तूने बेतेल की वेदी से किया है।”
  • यीशु को क्रूस के स्थान के पास एक बारी की नई कब्र में रखा जाता हैयूह 19:41–42
    पद
    यूह 19:41–42उस स्थान पर जहाँ यीशु क्रूस पर चढ़ाया गया था, एक बारी थी; और उस बारी में एक नई कब्र थी; जिसमें कभी कोई न रखा गया था। अतः यहूदियों की तैयारी के दिन के कारण, उन्होंने यीशु को उसी में रखा, क्योंकि वह कब्र निकट थी।
  • स्त्रियाँ सोचती हैं कि कब्र के द्वार पर से बड़ा पत्थर कौन लुढ़काएगामर 16:3–4
    पद
    मर 16:3–4और आपस में कहती थीं, “हमारे लिये कब्र के द्वार पर से पत्थर कौन लुढ़काएगा?” जब उन्होंने आँख उठाई, तो देखा कि पत्थर लुढ़का हुआ है! वह बहुत ही बड़ा था।
  • परदेशियों को गाड़ने के लिये कुम्हार का खेत मोल लिया जाता हैमत्ती 27:7
    पद
    मत्ती 27:7अतः उन्होंने सम्मति करके उन सिक्कों से परदेशियों के गाड़ने के लिये कुम्हार का खेत मोल ले लिया।
  • ऊरिय्याह की लोथ साधारण लोगों की कब्रों में फेंकी जाती हैयिर्म 26:23
    पद
    यिर्म 26:23वे ऊरिय्याह को मिस्र से निकालकर यहोयाकीम राजा के पास ले आए; और उसने उसे तलवार से मरवाकर उसकी लोथ को साधारण लोगों की कब्रों में फिंकवा दिया।
  • अबशालोम को एक गड्ढे में डालकर उस पर पत्थरों का बड़ा ढेर लगाया जाता है2 शमू 18:17
    पद
    2 शमू 18:17तब लोगों ने अबशालोम को उतार के उस वन के एक बड़े गड्ढे में डाल दिया, और उस पर पत्थरों का एक बहुत बड़ा ढेर लगा दिया; और सब इस्राएली अपने-अपने डेरे को भाग गए।
  • कोई नहीं जानता कि मूसा की कब्र कहाँ हैव्यव 34:6
    पद
    व्यव 34:6और यहोवा ने उसे मोआब के देश में बेतपोर के सामने एक तराई में मिट्टी दी; और आज के दिन तक कोई नहीं जानता कि उसकी कब्र कहाँ है।
  • दुष्टात्मा से ग्रस्त एक मनुष्य कब्रों में रहता हैमर 5:3, लूका 8:27, मत्ती 8:28
    पद
    मर 5:3वह कब्रों में रहा करता था और कोई उसे जंजीरों से भी न बाँध सकता था,
    लूका 8:27जब वह किनारे पर उतरा, तो उस नगर का एक मनुष्य उसे मिला, जिसमें दुष्टात्माएँ थीं। और बहुत दिनों से न कपड़े पहनता था और न घर में रहता था वरन् कब्रों में रहा करता था।
    मत्ती 8:28जब वह उस पार गदरेनियों के क्षेत्र में पहुँचा, तो दो मनुष्य जिनमें दुष्टात्माएँ थीं कब्रों से निकलते हुए उसे मिले, जो इतने प्रचण्ड थे, कि कोई उस मार्ग से जा नहीं सकता था।

स्रोत

Nave’s Topical Bible (Orville J. Nave, 1896; सार्वजनिक क्षेत्र) से: विषय चुने गए, पंक्तियाँ संक्षिप्त करके आधुनिक शब्दों में रखी गईं, व्याख्या की पंक्तियाँ छोड़ दी गईं; हर पद जाँचा गया।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.