Bible Explorer

अन्वेषण › विषय › नींद

रोज़मर्रा का जीवन

बाइबल में नींद

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी के 34 अंश, पंक्ति-दर-पंक्ति, Nave’s Topical Bible से।

वचन

  • वह अपने प्रियों को नींद प्रदान करता हैभज 127:2
    पद
    भज 127:2तुम जो सवेरे उठते और देर करके विश्राम करते और कठोर परिश्रम की रोटी खाते हो, यह सब तुम्हारे लिये व्यर्थ ही है; क्योंकि वह अपने प्रियों को यों ही नींद प्रदान करता है।
  • “मैं शान्ति से लेट जाऊँगा और सो जाऊँगा”भज 4:8, भज 3:5
    पद
    भज 4:8मैं शान्ति से लेट जाऊँगा और सो जाऊँगा; क्योंकि, हे यहोवा, केवल तू ही मुझ को निश्चिन्त रहने देता है।
    भज 3:5मैं लेटकर सो गया; फिर जाग उठा, क्योंकि यहोवा मुझे सम्भालता है।
  • जब तू लेटेगा, तब सुख की नींद आएगीनीति 3:24
    पद
    नीति 3:24जब तू लेटेगा, तब भय न खाएगा, जब तू लेटेगा, तब सुख की नींद आएगी।
  • परिश्रम करनेवाले की नींद सुखदाई होती है; धनी को धन के कारण नींद नहीं आतीसभो 5:12
    पद
    सभो 5:12परिश्रम करनेवाला चाहे थोड़ा खाए, या बहुत, तो भी उसकी नींद सुखदाई होती है; परन्तु धनी के धन बढ़ने के कारण उसको नींद नहीं आती।
  • नींद से प्रीति न रख, नहीं तो दरिद्र हो जाएगानीति 20:13
    पद
    नीति 20:13नींद से प्रीति न रख, नहीं तो दरिद्र हो जाएगा; आँखें खोल तब तू रोटी से तृप्त होगा।
  • “थोड़ी सी नींद, एक और झपकी, थोड़ा और छाती पर हाथ रखे लेटे रहना”नीति 6:9–10, नीति 24:33
    पद
    नीति 6:9–10हे आलसी, तू कब तक सोता रहेगा? तेरी नींद कब टूटेगी? थोड़ी सी नींद, एक और झपकी, थोड़ा और छाती पर हाथ रखे लेटे रहना,
    नीति 24:33छोटी सी नींद, एक और झपकी, थोड़ी देर हाथ पर हाथ रख के लेटे रहना,
  • आलस से भारी नींद आ जाती हैनीति 19:15
    पद
    नीति 19:15आलस से भारी नींद आ जाती है, और जो प्राणी ढिलाई से काम करता, वह भूखा ही रहता है।
  • इस्राएल का रक्षक न ऊँघेगा और न सोएगाभज 121:4
    पद
    भज 121:4सुन, इस्राएल का रक्षक, न ऊँघेगा और न सोएगा।
  • एलिय्याह बाल के नबियों का उपहास करता है: शायद वह सोता हो1 राजा 18:27
    पद
    1 राजा 18:27दोपहर को एलिय्याह ने यह कहकर उनका उपहास किया, “ऊँचे शब्द से पुकारो, वह तो देवता है; वह तो ध्यान लगाए होगा, या कहीं गया होगा या यात्रा में होगा, या हो सकता है कि सोता हो और उसे जगाना चाहिए।”
  • प्रण: जब तक यहोवा के लिये स्थान न मिले, तब तक आँखों में नींद नहींभज 132:3–5
    पद
    भज 132:3–5उसने कहा, “निश्चय मैं उस समय तक अपने घर में प्रवेश न करूँगा, और न अपने पलंग पर चढूँगा; न अपनी आँखों में नींद, और न अपनी पलकों में झपकी आने दूँगा, जब तक मैं यहोवा के लिये एक स्थान, अर्थात् याकूब के सर्वशक्तिमान के लिये निवास-स्थान न पाऊँ।”

उदाहरण

  • आदम गहरी नींद में पड़ता हैउत्प 2:21
    पद
    उत्प 2:21तब यहोवा परमेश्वर ने आदम को गहरी नींद में डाल दिया, और जब वह सो गया तब उसने उसकी एक पसली निकालकर उसकी जगह माँस भर दिया।
  • सूर्य अस्त होते समय अब्राम को भारी नींद आती हैउत्प 15:12
    पद
    उत्प 15:12जब सूर्य अस्त होने लगा, तब अब्राम को भारी नींद आई; और देखो, अत्यन्त भय और महा अंधकार ने उसे छा लिया।
  • याकूब सिर के नीचे पत्थर रखकर सोता हैउत्प 28:11
    पद
    उत्प 28:11और उसने किसी स्थान में पहुँचकर रात वहीं बिताने का विचार किया, क्योंकि सूर्य अस्त हो गया था; इसलिए उसने उस स्थान के पत्थरों में से एक पत्थर ले अपना तकिया बनाकर रखा, और उसी स्थान में सो गया।
  • याकूब: रात को पाला, और नींद मेरी आँखों से भाग जाती थीउत्प 31:40
    पद
    उत्प 31:40मेरी तो यह दशा थी कि दिन को तो घाम और रात को पाला मुझे खा गया; और नींद मेरी आँखों से भाग जाती थी।
  • थककर सोए हुए सीसरा को याएल मार डालती हैन्याय 4:21
    पद
    न्याय 4:21इसके बाद हेबेर की स्त्री याएल ने डेरे की एक खूँटी ली, और अपने हाथ में एक हथौड़ा भी लिया, और दबे पाँव उसके पास जाकर खूँटी को उसकी कनपटी में ऐसा ठोक दिया कि खूँटी पार होकर भूमि में धँस गई; वह तो थका था ही इसलिए गहरी नींद में सो रहा था। अतः वह मर गया।
  • दलीला शिमशोन को अपने घुटनों पर सुला देती हैन्याय 16:19
    पद
    न्याय 16:19तब उसने उसको अपने घुटनों पर सुला रखा; और एक मनुष्य बुलवाकर उसके सिर की सातों लटें मुँण्ड़वा डाली। और वह उसको दबाने लगी, और वह निर्बल हो गया।
  • बोअज अनाज के ढेर के पास सोता है; आधी रात को रूत को पाता हैरूत 3:7–8
    पद
    रूत 3:7–8जब बोअज खा पी चुका, और उसका मन आनन्दित हुआ, तब जाकर अनाज के ढेर के एक सिरे पर लेट गया। तब वह चुपचाप गई, और उसके पाँव उघाड़ के लेट गई। आधी रात को वह पुरुष चौंक पड़ा, और आगे की ओर झुककर क्या पाया, कि मेरे पाँवों के पास कोई स्त्री लेटी है।
  • दाऊद सोते हुए शाऊल का भाला और पानी की सुराही ले लेता है1 शमू 26:7, 1 शमू 26:12
    पद
    1 शमू 26:7अतः दाऊद और अबीशै रातों-रात उन लोगों के पास गए, और क्या देखते हैं, कि शाऊल गाड़ियों की आड़ में पड़ा सो रहा है, और उसका भाला उसके सिरहाने भूमि में गड़ा है; और अब्नेर और योद्धा लोग उसके चारों ओर पड़े हुए हैं।
    1 शमू 26:12तब दाऊद ने भाले और पानी की सुराही को शाऊल के सिरहाने से उठा लिया; और वे चले गए। और किसी ने इसे न देखा, और न जाना, और न कोई जागा; क्योंकि वे सब इस कारण सोए हुए थे, कि यहोवा की ओर से उनमें भारी नींद समा गई थी।
  • ईशबोशेत दोपहर के विश्राम के समय मारा जाता है2 शमू 4:5
    पद
    2 शमू 4:5उस बेरोती रिम्मोन के पुत्र रेकाब और बानाह कड़ी धूप के समय ईशबोशेत के घर में जब वह दोपहर को विश्राम कर रहा था आए।
  • एलिय्याह झाऊ के पेड़ तले सो जाता है1 राजा 19:5
    पद
    1 राजा 19:5वह झाऊ के पेड़ तले लेटकर सो गया और देखो एक दूत ने उसे छूकर कहा, “उठकर खा।”
  • नींद न आने पर क्षयर्ष इतिहास की पुस्तक पढ़वाकर सुनता हैएस्ते 6:1
    पद
    एस्ते 6:1उस रात राजा को नींद नहीं आई, इसलिए उसकी आज्ञा से इतिहास की पुस्तक लाई गई, और पढ़कर राजा को सुनाई गई।
  • नबूकदनेस्सर के स्वप्न: वह सो न सकादानि 2:1
    पद
    दानि 2:1अपने राज्य के दूसरे वर्ष में नबूकदनेस्सर ने ऐसा स्वप्न देखा जिससे उसका मन बहुत ही व्याकुल हो गया और वह सो न सका।
  • दानिय्येल के सिंहों के पास रहते दारा को नींद नहीं आतीदानि 6:18
    पद
    दानि 6:18तब राजा अपने महल में चला गया, और उस रात को बिना भोजन पड़ा रहा; और उसके पास सुख-विलास की कोई वस्तु नहीं पहुँचाई गई, और उसे नींद भी नहीं आई।
  • तूफान में योना जहाज के निचले भाग में सोता रहता हैयोना 1:5
    पद
    योना 1:5तब मल्लाह लोग डरकर अपने-अपने देवता की दुहाई देने लगे; और जहाज में जो व्यापार की सामग्री थी उसे समुद्र में फेंकने लगे कि जहाज हलका हो जाए। परन्तु योना जहाज के निचले भाग में उतरकर वहाँ लेटकर सो गया, और गहरी नींद में पड़ा हुआ था।
  • तूफान में यीशु नाव के पिछले भाग में तकिये पर सोता हैमत्ती 8:24, मर 4:38, लूका 8:23
    पद
    मत्ती 8:24और, झील में एक ऐसा बड़ा तूफान उठा कि नाव लहरों से ढँपने लगी; और वह सो रहा था।
    मर 4:38और वह आप पिछले भाग में गद्दी पर सो रहा था; तब उन्होंने उसे जगाकर उससे कहा, “हे गुरु, क्या तुझे चिन्ता नहीं, कि हम नाश हुए जाते हैं?”
    लूका 8:23पर जब नाव चल रही थी, तो वह सो गया: और झील पर आँधी आई, और नाव पानी से भरने लगी और वे जोखिम में थे।
  • चेले गतसमनी में सो जाते हैंमत्ती 26:40–43, लूका 22:45
    पद
    मत्ती 26:40–43फिर चेलों के पास आकर उन्हें सोते पाया, और पतरस से कहा, “क्या तुम मेरे साथ एक घण्टे भर न जाग सके? जागते रहो, और प्रार्थना करते रहो, कि तुम परीक्षा में न पड़ो! आत्मा तो तैयार है, परन्तु शरीर दुर्बल है।” फिर उसने दूसरी बार जाकर यह प्रार्थना की, “हे मेरे पिता, यदि यह मेरे पीए बिना नहीं हट सकता तो तेरी इच्छा पूरी हो।” तब उसने आकर उन्हें फिर सोते पाया, क्योंकि उनकी आँखें नींद से भरी थीं।
    लूका 22:45तब वह प्रार्थना से उठा और अपने चेलों के पास आकर उन्हें उदासी के मारे सोता पाया।
  • पतरस बन्दीगृह में दो सिपाहियों के बीच सोता हैप्रेरि 12:6
    पद
    प्रेरि 12:6और जब हेरोदेस उसे उनके सामने लाने को था, तो उसी रात पतरस दो जंजीरों से बंधा हुआ, दो सिपाहियों के बीच में सो रहा था; और पहरेदार द्वार पर बन्दीगृह की रखवाली कर रहे थे।
  • पौलुस के बोलते समय यूतुखुस ऊँघकर खिड़की से गिर पड़ता हैप्रेरि 20:9
    पद
    प्रेरि 20:9और यूतुखुस नाम का एक जवान खिड़की पर बैठा हुआ गहरी नींद से झुक रहा था, और जब पौलुस देर तक बातें करता रहा तो वह नींद के झोंके में तीसरी अटारी पर से गिर पड़ा, और मरा हुआ उठाया गया।

स्रोत

Nave’s Topical Bible (Orville J. Nave, 1896; सार्वजनिक क्षेत्र) से: विषय चुने गए, पंक्तियाँ संक्षिप्त करके आधुनिक शब्दों में रखी गईं, व्याख्या की पंक्तियाँ छोड़ दी गईं; हर पद जाँचा गया।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.