Bible Explorer

अन्वेषण › विषय › रोग और वैद्य

रोज़मर्रा का जीवन

बाइबल में रोग और वैद्य

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी के 41 अंश, पंक्ति-दर-पंक्ति, Nave’s Topical Bible से।

वैद्य

  • यूसुफ के वैद्य याकूब के शव में सुगन्ध-द्रव्य भरते हैंउत्प 50:2
    पद
    उत्प 50:2और यूसुफ ने उन वैद्यों को, जो उसके सेवक थे, आज्ञा दी कि उसके पिता के शव में सुगन्ध-द्रव्य भरे; तब वैद्यों ने इस्राएल के शव में सुगन्ध-द्रव्य भर दिए।
  • पाँव के रोग से पीड़ित आसा वैद्यों की शरण लेता है2 इति 16:12, 1 राजा 15:23
    पद
    2 इति 16:12अपने राज्य के उनतालीसवें वर्ष में आसा को पाँव का रोग हुआ, और वह रोग बहुत बढ़ गया, तो भी उसने रोगी होकर यहोवा की नहीं वैद्यों ही की शरण ली।
    1 राजा 15:23आसा के अन्य काम और उसकी वीरता और जो कुछ उसने किया, और जो नगर उसने दृढ़ किए, यह सब क्या यहूदा के राजाओं के इतिहास की पुस्तक में नहीं लिखा है? परन्तु उसके बुढ़ापे में तो उसे पाँवों का रोग लग गया।
  • बारह वर्ष से लहू बहने के रोग से पीड़ित स्त्री ने वैद्यों पर अपना सब माल व्यय कर दियामर 5:25–26, लूका 8:43
    पद
    मर 5:25–26और एक स्त्री, जिसको बारह वर्ष से लहू बहने का रोग था। और जिसने बहुत वैद्यों से बड़ा दुःख उठाया और अपना सब माल व्यय करने पर भी कुछ लाभ न उठाया था, परन्तु और भी रोगी हो गई थी।
    लूका 8:43और एक स्त्री ने जिसको बारह वर्ष से लहू बहने का रोग था, और जो अपनी सारी जीविका वैद्यों के पीछे व्यय कर चुकी थी और फिर भी किसी के हाथ से चंगी न हो सकी थी,
  • “वैद्य भले चंगों को नहीं परन्तु बीमारों के लिए आवश्यक है”मत्ती 9:12
    पद
    मत्ती 9:12यह सुनकर यीशु ने उनसे कहा, “वैद्य भले चंगों को नहीं परन्तु बीमारों के लिए आवश्यक है।
  • एक कहावत: “हे वैद्य, अपने आपको अच्छा कर!”लूका 4:23
    पद
    लूका 4:23उसने उनसे कहा, “तुम मुझ पर यह कहावत अवश्य कहोगे, ‘कि हे वैद्य, अपने आपको अच्छा कर! जो कुछ हमने सुना है कि कफरनहूम में तूने किया है उसे यहाँ अपने देश में भी कर।’”
  • लूका, “प्रिय वैद्य”कुलु 4:14
    पद
    कुलु 4:14प्रिय वैद्य लूका और देमास का तुम्हें नमस्कार।
  • “क्या गिलाद देश में कुछ बलसान की औषधि नहीं? क्या उसमें कोई वैद्य नहीं?”यिर्म 8:22
    पद
    यिर्म 8:22क्या गिलाद देश में कुछ बलसान की औषधि नहीं? क्या उसमें कोई वैद्य नहीं? यदि है, तो मेरे लोगों के घाव क्यों चंगे नहीं हुए?

उपचार

  • हिजकिय्याह के फोड़े पर अंजीरों की टिकिया2 राजा 20:7, यशा 38:21
    पद
    2 राजा 20:7तब यशायाह ने कहा, “अंजीरों की एक टिकिया लो।” जब उन्होंने उसे लेकर फोड़े पर बाँधा, तब वह चंगा हो गया।
    यशा 38:21यशायाह ने कहा था, “अंजीरों की एक टिकिया बनाकर हिजकिय्याह के फोड़े पर बाँधी जाए, तब वह बचेगा।”
  • सामरी तेल और दाखरस डालकर घावों पर पट्टियाँ बाँधता हैलूका 10:34
    पद
    लूका 10:34और उसके पास आकर और उसके घावों पर तेल और दाखरस डालकर पट्टियाँ बाँधी, और अपनी सवारी पर चढ़ाकर सराय में ले गया, और उसकी सेवा टहल की।
  • पेट के लिये और बार-बार बीमार होने के कारण थोड़ा दाखरस1 तीमु 5:23
    पद
    1 तीमु 5:23भविष्य में केवल जल ही का पीनेवाला न रह, पर अपने पेट के और अपने बार बार बीमार होने के कारण थोड़ा-थोड़ा दाखरस भी लिया कर।
  • बीमारों पर तेल मला जाता थामर 6:13, याकू 5:14
    पद
    मर 6:13और बहुत सी दुष्टात्माओं को निकाला, और बहुत बीमारों पर तेल मलकर उन्हें चंगा किया।
    याकू 5:14यदि तुम में कोई रोगी हो, तो कलीसिया के प्राचीनों को बुलाए, और वे प्रभु के नाम से उस पर तेल मलकर उसके लिये प्रार्थना करें।
  • मन का आनन्द अच्छी औषधि हैनीति 17:22
    पद
    नीति 17:22मन का आनन्द अच्छी औषधि है, परन्तु मन के टूटने से हड्डियाँ सूख जाती हैं।

उदाहरण

  • याकूब बीमार पड़ता है; यूसुफ अपने दोनों पुत्रों को लेकर आता हैउत्प 48:1
    पद
    उत्प 48:1इन बातों के पश्चात् किसी ने यूसुफ से कहा, “सुन, तेरा पिता बीमार है।” तब वह मनश्शे और एप्रैम नामक अपने दोनों पुत्रों को संग लेकर उसके पास चला।
  • एक मिस्री दास के बीमार पड़ने पर उसका स्वामी उसे छोड़ जाता है1 शमू 30:13
    पद
    1 शमू 30:13तब दाऊद ने उससे पूछा, “तू किसका जन है? और कहाँ का है?” उसने कहा, “मैं तो मिस्री जवान और एक अमालेकी मनुष्य का दास हूँ; और तीन दिन हुए कि मैं बीमार पड़ा, और मेरा स्वामी मुझे छोड़ गया।
  • यारोबाम का बेटा रोगी होता है; उसकी माता भेष बदलकर नबी के पास जाती है1 राजा 14:1–3
    पद
    1 राजा 14:1–3उस समय यारोबाम का बेटा अबिय्याह रोगी हुआ। तब यारोबाम ने अपनी स्त्री से कहा, “ऐसा भेष बना कि कोई तुझे पहचान न सके कि यह यारोबाम की स्त्री है, और शीलो को चली जा, वहाँ अहिय्याह नबी रहता है जिसने मुझसे कहा था ‘तू इस प्रजा का राजा हो जाएगा।’ उसके पास तू दस रोटी, और टिकियाँ और एक कुप्पी मधु लिये हुए जा, और वह तुझे बताएगा कि लड़के का क्या होगा।”
  • सारफत की विधवा का बेटा रोगी हो जाता है1 राजा 17:17
    पद
    1 राजा 17:17इन बातों के बाद उस स्त्री का बेटा जो घर की स्वामिनी थी, रोगी हुआ, और उसका रोग यहाँ तक बढ़ा कि उसका साँस लेना बन्द हो गया।
  • खेत में शूनेमिन का लड़का: “आह! मेरा सिर, आह! मेरा सिर”2 राजा 4:18–20
    पद
    2 राजा 4:18–20जब लड़का बड़ा हो गया, तब एक दिन वह अपने पिता के पास लवनेवालों के निकट निकल गया। और उसने अपने पिता से कहा, “आह! मेरा सिर, आह! मेरा सिर।” तब पिता ने अपने सेवक से कहा, “इसको इसकी माता के पास ले जा।” वह उसे उठाकर उसकी माता के पास ले गया, फिर वह दोपहर तक उसके घुटनों पर बैठा रहा, तब मर गया।
  • अहज्याह जालीदार खिड़की से गिरकर बीमार हो जाता है2 राजा 1:2
    पद
    2 राजा 1:2अहज्याह एक जालीदार खिड़की में से, जो सामरिया में उसकी अटारी में थी, गिर पड़ा, और बीमार हो गया। तब उसने दूतों को यह कहकर भेजा, “तुम जाकर एक्रोन के बाल-जबूब नामक देवता से यह पूछ आओ, कि क्या मैं इस बीमारी से बचूँगा कि नहीं?”
  • अराम का बेन्हदद एलीशा से पुछवाता है कि क्या वह बचेगा2 राजा 8:7–8
    पद
    2 राजा 8:7–8एलीशा दमिश्क को गया। और जब अराम के राजा बेन्हदद को जो रोगी था यह समाचार मिला, “परमेश्वर का भक्त यहाँ भी आया है,” तब उसने हजाएल से कहा, “भेंट लेकर परमेश्वर के भक्त से मिलने को जा, और उसके द्वारा यहोवा से यह पूछ, ‘क्या बेन्हदद जो रोगी है वह बचेगा कि नहीं?’”
  • एलीशा को वह रोग लगता है जिससे उसकी मृत्यु हुई2 राजा 13:14
    पद
    2 राजा 13:14एलीशा को वह रोग लग गया जिससे उसकी मृत्यु होने पर थी, तब इस्राएल का राजा यहोआश उसके पास गया, और उसके ऊपर रोकर कहने लगा, “हाय मेरे पिता! हाय मेरे पिता! हाय इस्राएल के रथ और सवारों!” एलीशा ने उससे कहा, “धनुष और तीर ले आ।”
  • हिजकिय्याह मरने पर था, फिर चंगा हो जाता हैयशा 38:1, 2 राजा 20:7
    पद
    यशा 38:1उन दिनों में हिजकिय्याह ऐसा रोगी हुआ कि वह मरने पर था। और आमोस के पुत्र यशायाह नबी ने उसके पास जाकर कहा, “यहोवा यह कहता है, अपने घराने के विषय जो आज्ञा देनी हो वह दे, क्योंकि तू न बचेगा मर ही जाएगा।”
    2 राजा 20:7तब यशायाह ने कहा, “अंजीरों की एक टिकिया लो।” जब उन्होंने उसे लेकर फोड़े पर बाँधा, तब वह चंगा हो गया।
  • फोड़ों से पीड़ित अय्यूब ठीकरे से अपने को खुजलाता हैअय्यू 2:7–8
    पद
    अय्यू 2:7–8तब शैतान यहोवा के सामने से निकला, और अय्यूब को पाँव के तलवे से लेकर सिर की चोटी तक बड़े-बड़े फोड़ों से पीड़ित किया। तब अय्यूब खुजलाने के लिये एक ठीकरा लेकर राख पर बैठ गया।
  • दर्शन के बाद दानिय्येल कुछ दिन बीमार पड़ा रहता हैदानि 8:27
    पद
    दानि 8:27तब मुझ दानिय्येल का बल जाता रहा, और मैं कुछ दिन तक बीमार पड़ा रहा; तब मैं उठकर राजा का काम-काज फिर करने लगा; परन्तु जो कुछ मैंने देखा था उससे मैं चकित रहा, क्योंकि उसका कोई समझानेवाला न था।
  • पतरस की सास तेज बुखार में पड़ी हैमत्ती 8:14, लूका 4:38
    पद
    मत्ती 8:14और यीशु ने पतरस के घर में आकर उसकी सास को तेज बुखार में पड़ा देखा।
    लूका 4:38वह आराधनालय में से उठकर शमौन के घर में गया और शमौन की सास को तेज बुखार था, और उन्होंने उसके लिये उससे विनती की।
  • कफरनहूम में राजा के एक कर्मचारी का पुत्र बीमार हैयूह 4:46–47
    पद
    यूह 4:46–47तब वह फिर गलील के काना में आया, जहाँ उसने पानी को दाखरस बनाया था। वहाँ राजा का एक कर्मचारी था जिसका पुत्र कफरनहूम में बीमार था। वह यह सुनकर कि यीशु यहूदिया से गलील में आ गया है, उसके पास गया और उससे विनती करने लगा कि चलकर मेरे पुत्र को चंगा कर दे: क्योंकि वह मरने पर था।
  • मिर्गी से पीड़ित लड़का बार-बार आग और पानी में गिर पड़ता हैमत्ती 17:15
    पद
    मत्ती 17:15“हे प्रभु, मेरे पुत्र पर दया कर! क्योंकि उसको मिर्गी आती है, और वह बहुत दुःख उठाता है; और बार बार आग में और बार बार पानी में गिर पड़ता है।
  • बैतहसदा के कुण्ड पर बहुत से बीमार; एक मनुष्य अड़तीस वर्ष सेयूह 5:2–3, यूह 5:5
    पद
    यूह 5:2–3यरूशलेम में भेड़-फाटक के पास एक कुण्ड है, जो इब्रानी भाषा में बैतहसदा कहलाता है, और उसके पाँच ओसारे हैं। इनमें बहुत से बीमार, अंधे, लँगड़े और सूखे अंगवाले (पानी के हिलने की आशा में) पड़े रहते थे।
    यूह 5:5वहाँ एक मनुष्य था, जो अड़तीस वर्ष से बीमारी में पड़ा था।
  • जन्म का एक लँगड़ा प्रतिदिन मन्दिर के द्वार पर लाया जाता हैप्रेरि 3:2
    पद
    प्रेरि 3:2और लोग एक जन्म के लँगड़े को ला रहे थे, जिसको वे प्रतिदिन मन्दिर के उस द्वार पर जो ‘सुन्दर’ कहलाता है, बैठा देते थे, कि वह मन्दिर में जानेवालों से भीख माँगे।
  • बैतनिय्याह का लाज़र बीमार है; उसकी बहनें यीशु को सन्देश भेजती हैंयूह 11:1–3
    पद
    यूह 11:1–3मरियम और उसकी बहन मार्था के गाँव बैतनिय्याह का लाज़र नामक एक मनुष्य बीमार था। यह वही मरियम थी जिसने प्रभु पर इत्र डालकर उसके पाँवों को अपने बालों से पोंछा था, इसी का भाई लाज़र बीमार था। तब उसकी बहनों ने उसे कहला भेजा, “हे प्रभु, देख, जिससे तू प्यार करता है, वह बीमार है।”
  • दोरकास बीमार होकर मर जाती हैप्रेरि 9:37
    पद
    प्रेरि 9:37उन्हीं दिनों में वह बीमार होकर मर गई; और उन्होंने उसे नहलाकर अटारी पर रख दिया।
  • पुबलियुस का पिता तेज बुखार और पेचिश से रोगी हैप्रेरि 28:8
    पद
    प्रेरि 28:8पुबलियुस के पिता तेज बुखार और पेचिश से रोगी पड़ा था। अतः पौलुस ने उसके पास घर में जाकर प्रार्थना की, और उस पर हाथ रखकर उसे चंगा किया।
  • इपफ्रुदीतुस बीमार होकर मरने पर थाफिलि 2:25–27
    पद
    फिलि 2:25–27पर मैंने इपफ्रुदीतुस को जो मेरा भाई, और सहकर्मी और संगी योद्धा और तुम्हारा दूत, और आवश्यक बातों में मेरी सेवा टहल करनेवाला है, तुम्हारे पास भेजना अवश्य समझा। क्योंकि उसका मन तुम सब में लगा हुआ था, इस कारण वह व्याकुल रहता था क्योंकि तुम ने उसकी बीमारी का हाल सुना था। और निश्चय वह बीमार तो हो गया था, यहाँ तक कि मरने पर था, परन्तु परमेश्वर ने उस पर दया की; और केवल उस पर ही नहीं, पर मुझ पर भी कि मुझे शोक पर शोक न हो।
  • बीमारी के कारण पौलुस पहले-पहल गलातिया में सुसमाचार सुनाता हैगला 4:13–14
    पद
    गला 4:13–14पर तुम जानते हो, कि पहले-पहल मैंने शरीर की निर्बलता के कारण तुम्हें सुसमाचार सुनाया। और तुम ने मेरी शारीरिक दशा को जो तुम्हारी परीक्षा का कारण थी, तुच्छ न जाना; न उससे घृणा की; और परमेश्वर के दूत वरन् मसीह के समान मुझे ग्रहण किया।
  • पौलुस त्रुफिमुस को मीलेतुस में बीमार छोड़ता है2 तीमु 4:20
    पद
    2 तीमु 4:20इरास्तुस कुरिन्थुस में रह गया, और त्रुफिमुस को मैंने मीलेतुस में बीमार छोड़ा है।

स्रोत

Nave’s Topical Bible (Orville J. Nave, 1896; सार्वजनिक क्षेत्र) से: विषय चुने गए, पंक्तियाँ संक्षिप्त करके आधुनिक शब्दों में रखी गईं, व्याख्या की पंक्तियाँ छोड़ दी गईं; हर पद जाँचा गया।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.