रोज़मर्रा का जीवन
बाइबल में नृत्य
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी के 21 अंश, पंक्ति-दर-पंक्ति, Nave’s Topical Bible से।
- समुद्र पार करने के बाद मिर्याम और स्त्रियाँ डफ लेकर नाचती हैंनिर्ग 15:20
पद
निर्ग 15:20तब हारून की बहन मिर्याम नाम नबिया ने हाथ में डफ लिया; और सब स्त्रियाँ डफ लिए नाचती हुई उसके पीछे हो लीं।
- मूसा बछड़े को और नाचना देखता हैनिर्ग 32:19
पद
निर्ग 32:19छावनी के पास आते ही मूसा को वह बछड़ा और नाचना देख पड़ा, तब मूसा का कोप भड़क उठा, और उसने तख्तियों को अपने हाथों से पर्वत के नीचे पटककर तोड़ डाला।
- यिप्तह की बेटी नाचती हुई उससे भेंट करने निकलती हैन्याय 11:34
पद
न्याय 11:34जब यिप्तह मिस्पा को अपने घर आया, तब उसकी बेटी डफ बजाती और नाचती हुई उससे भेंट करने के लिये निकल आई; वह उसकी एकलौती थी; उसको छोड़ उसके न तो कोई बेटा था और न कोई बेटी।
- वार्षिक पर्व पर शीलो की लड़कियाँ नाचती हैंन्याय 21:19–21
पद
न्याय 21:19–21फिर उन्होंने कहा, “सुनो, शीलो जो बेतेल के उत्तर की ओर, और उस सड़क के पूर्व की ओर है जो बेतेल से शेकेम को चली गई है, और लबोना के दक्षिण की ओर है, उसमें प्रतिवर्ष यहोवा का एक पर्व माना जाता है।” इसलिए उन्होंने बिन्यामीनियों को यह आज्ञा दी, “तुम जाकर दाख की बारियों के बीच घात लगाए बैठे रहो, और देखते रहो; और यदि शीलो की लड़कियाँ नाचने को निकलें, तो तुम दाख की बारियों से निकलकर शीलो की लड़कियों में से अपनी-अपनी स्त्री को पकड़कर बिन्यामीन के क्षेत्र को चले जाना।
- स्त्रियाँ नाचती और गाती हैं: “शाऊल ने तो हजारों को, परन्तु दाऊद ने लाखों को मारा है”1 शमू 18:6–7, 1 शमू 21:11
पद
1 शमू 18:6–7जब दाऊद उस पलिश्ती को मारकर लौट रहा था, और वे सब लोग भी आ रहे थे, तब सब इस्राएली नगरों से स्त्रियों ने निकलकर डफ और तिकोने बाजे लिए हुए, आनन्द के साथ गाती और नाचती हुई, शाऊल राजा के स्वागत में निकलीं। और वे स्त्रियाँ नाचती हुई एक दूसरे के साथ यह गाती गईं, “शाऊल ने तो हजारों को, परन्तु दाऊद ने लाखों को मारा है।”
1 शमू 21:11और आकीश के कर्मचारियों ने आकीश से कहा, “क्या वह उस देश का राजा दाऊद नहीं है? क्या लोगों ने उसी के विषय नाचते-नाचते एक दूसरे के साथ यह गाना न गया था, ‘शाऊल ने हजारों को, और दाऊद ने लाखों को मारा है?’”
- दाऊद सन्दूक के आगे तन मन से नाचता है2 शमू 6:14–16
पद
2 शमू 6:14–16और दाऊद सनी का एपोद कमर में कसे हुए यहोवा के सम्मुख तन मन से नाचता रहा। अतः दाऊद और इस्राएल का समस्त घराना यहोवा के सन्दूक को जयजयकार करते और नरसिंगा फूँकते हुए ले चला। जब यहोवा का सन्दूक दाऊदपुर में आ रहा था, तब शाऊल की बेटी मीकल ने खिड़की में से झाँककर दाऊद राजा को यहोवा के सम्मुख नाचते कूदते देखा, और उसे मन ही मन तुच्छ जाना।
- मीकल राजा दाऊद को कूदते देखकर उसे तुच्छ जानती है1 इति 15:29
पद
1 इति 15:29जब यहोवा की वाचा का सन्दूक दाऊदपुर में पहुँचा तब शाऊल की बेटी मीकल ने खिड़की में से झाँककर दाऊद राजा को कूदते और खेलते हुए देखा, और उसे मन ही मन तुच्छ जाना।
- बच्चे डफ और वीणा के साथ नाचते हैंअय्यू 21:11–12
पद
अय्यू 21:11–12वे अपने लड़कों को झुण्ड के झुण्ड बाहर जाने देते हैं, और उनके बच्चे नाचते हैं। वे डफ और वीणा बजाते हुए गाते, और बांसुरी के शब्द से आनन्दित होते हैं।
- “तूने मेरे लिये विलाप को नृत्य में बदल डाला”भज 30:11
पद
भज 30:11तूने मेरे लिये विलाप को नृत्य में बदल डाला; तूने मेरा टाट उतरवाकर मेरी कमर में आनन्द का पटुका बाँधा है;
- डफ और नाच के साथ उसकी स्तुति करोभज 149:3, भज 150:4
- छाती पीटने का समय, और नाचने का भी समयसभो 3:4
पद
सभो 3:4रोने का समय, और हँसने का भी समय; छाती पीटने का समय, और नाचने का भी समय है;
- “महनैम के नृत्य”श्रेष्ठ 6:13
पद
श्रेष्ठ 6:13लौट आ, लौट आ, हे शूलेम्मिन, लौट आ, लौट आ, कि हम तुझ पर दृष्टि करें। क्या तुम शूलेम्मिन को इस प्रकार देखोगे जैसा महनैम के नृत्य को देखते हैं?
- कुमारियाँ नाचकर आनन्द करती हैं, जवान और बूढ़े भीयिर्म 31:4, यिर्म 31:13
पद
यिर्म 31:4हे इस्राएली कुमारी कन्या! मैं तुझे फिर बनाऊँगा; वहाँ तू फिर श्रृंगार करके डफ बजाने लगेगी, और आनन्द करनेवालों के बीच में नाचती हुई निकलेगी।
यिर्म 31:13उस समय उनकी कुमारियाँ नाचती हुई हर्ष करेंगी, और जवान और बूढ़े एक संग आनन्द करेंगे। क्योंकि मैं उनके शोक को दूर करके उन्हें आनन्दित करूँगा, मैं उन्हें शान्ति दूँगा, और दुःख के बदले आनन्द दूँगा।
- “हमारा नाचना विलाप में बदल गया है”विला 5:15
पद
विला 5:15हमारे मन का हर्ष जाता रहा, हमारा नाचना विलाप में बदल गया है।
- बाज़ार में बच्चे: “हमने तुम्हारे लिये बाँसुरी बजाई, और तुम न नाचे”मत्ती 11:17
पद
मत्ती 11:17कि हमने तुम्हारे लिये बाँसुरी बजाई, और तुम न नाचे; हमने विलाप किया, और तुम ने छाती नहीं पीटी।
- लौटे हुए पुत्र के लिये गाना-बजाना और नाचनालूका 15:25
पद
लूका 15:25“परन्तु उसका जेठा पुत्र खेत में था। और जब वह आते हुए घर के निकट पहुँचा, तो उसने गाने-बजाने और नाचने का शब्द सुना।
- हेरोदेस के जन्मदिन के भोज में हेरोदियास की बेटी नाचती हैमत्ती 14:6–7, मर 6:22
पद
मत्ती 14:6–7पर जब हेरोदेस का जन्मदिन आया, तो हेरोदियास की बेटी ने उत्सव में नाच दिखाकर हेरोदेस को खुश किया। इसलिए उसने शपथ खाकर वचन दिया, “जो कुछ तू माँगेगी, मैं तुझे दूँगा।”
मर 6:22और उसी हेरोदियास की बेटी भीतर आई, और नाचकर हेरोदेस को और उसके साथ बैठनेवालों को प्रसन्न किया; तब राजा ने लड़की से कहा, “तू जो चाहे मुझसे माँग मैं तुझे दूँगा।”
स्रोत
Nave’s Topical Bible (Orville J. Nave, 1896; सार्वजनिक क्षेत्र) से: विषय चुने गए, पंक्तियाँ संक्षिप्त करके आधुनिक शब्दों में रखी गईं, व्याख्या की पंक्तियाँ छोड़ दी गईं; हर पद जाँचा गया।
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.