अन्वेषण › विषय › व्यापार और व्यापारी
रोज़मर्रा का जीवन
बाइबल में व्यापार और व्यापारी
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी के 37 अंश, पंक्ति-दर-पंक्ति, Nave’s Topical Bible से।
- अब्राहम चाँदी तौल देता है, “ऐसे शेकेल जो व्यापारियों में चलते थे”उत्प 23:16
पद
उत्प 23:16अब्राहम ने एप्रोन की मानकर उसको उतना रूपा तौल दिया, जितना उसने हित्तियों के सुनते हुए कहा था, अर्थात् चार सौ ऐसे शेकेल जो व्यापारियों में चलते थे।
- इश्माएलियों का एक दल सुगन्ध-द्रव्य, बलसान और गन्धरस मिस्र को ले जाता हैउत्प 37:25
पद
उत्प 37:25तब वे रोटी खाने को बैठ गए; और आँखें उठाकर क्या देखा कि इश्माएलियों का एक दल ऊँटों पर सुगन्ध-द्रव्य, बलसान, और गन्धरस लादे हुए, गिलाद से मिस्र को चला जा रहा है।
- यूसुफ चाँदी के बीस टुकड़ों में व्यापारियों के हाथ बेचा जाता हैउत्प 37:28, उत्प 37:36
पद
उत्प 37:28तब मिद्यानी व्यापारी उधर से होकर उनके पास पहुँचे। अतः यूसुफ के भाइयों ने उसको उस गड्ढे में से खींचकर बाहर निकाला, और इश्माएलियों के हाथ चाँदी के बीस टुकड़ों में बेच दिया; और वे यूसुफ को मिस्र में ले गए।
उत्प 37:36इस बीच मिद्यानियों ने यूसुफ को मिस्र में ले जाकर पोतीपर नामक, फ़िरौन के एक हाकिम, और अंगरक्षकों के प्रधान, के हाथ बेच डाला।
- हीराम देवदार और सनोवर भेजता है; सुलैमान गेहूँ और तेल से दाम चुकाता है1 राजा 5:8–11, 2 इति 2:15
पद
1 राजा 5:8–11तब हीराम ने सुलैमान के पास यह सन्देश भेजा, “जो तूने मेरे पास कहला भेजा है वह मेरी समझ में आ गया, देवदार और सनोवर की लकड़ी के विषय जो कुछ तू चाहे, वही मैं करूँगा। मेरे दास लकड़ी को लबानोन से समुद्र तक पहुँचाएँगे, फिर मैं उनके बेड़े बनवाकर, जो स्थान तू मेरे लिये ठहराए, वहीं पर समुद्र के मार्ग से उनको पहुँचवा दूँगा: वहाँ मैं उनको खोलकर डलवा दूँगा, और तू उन्हें ले लेना: और तू मेरे परिवार के लिये भोजन देकर, मेरी भी इच्छा पूरी करना।” इस प्रकार हीराम सुलैमान की इच्छा के अनुसार उसको देवदार और सनोवर की लकड़ी देने लगा। और सुलैमान ने हीराम के परिवार के खाने के लिये उसे बीस हजार कोर गेहूँ और बीस कोर पेरा हुआ तेल दिया; इस प्रकार सुलैमान हीराम को प्रतिवर्ष दिया करता था।
2 इति 2:15मेरे प्रभु ने जो गेहूँ, जौ, तेल और दाखमधु भेजने की चर्चा की है, उसे अपने दासों के पास भिजवा दे।
- सुलैमान के जहाज ओपीर से 420 किक्कार सोना लाते हैं1 राजा 9:26–28
पद
1 राजा 9:26–28फिर राजा सुलैमान ने एस्योनगेबेर में जो एदोम देश में लाल समुद्र के किनारे एलोत के पास है, जहाज बनाए। और जहाजों में हीराम ने अपने अधिकार के मल्लाहों को, जो समुद्र की जानकारी रखते थे, सुलैमान के सेवकों के संग भेज दिया। उन्होंने ओपीर को जाकर वहाँ से चार सौ बीस किक्कार सोना, राजा सुलैमान को लाकर दिया।
- सुलैमान को सौदागरों और व्यापारियों से भी आय होती है1 राजा 10:15, 2 इति 9:14
पद
1 राजा 10:15इसके अतिरिक्त सौदागरों से, और व्यापारियों के लेन-देन से, और अरब देशों के सब राजाओं, और अपने देश के राज्यपालों से भी बहुत कुछ मिलता था।
2 इति 9:14यह उससे अधिक था जो सौदागर और व्यापारी लाते थे; और अरब देश के सब राजा और देश के अधिपति भी सुलैमान के पास सोना-चाँदी लाते थे।
- नाओमी एलीमेलेक की भूमि बेचना चाहती हैरूत 4:3
पद
रूत 4:3तब वह उस छुड़ानेवाले कुटुम्बी से कहने लगा, “नाओमी जो मोआब देश से लौट आई है वह हमारे भाई एलीमेलेक की एक टुकड़ा भूमि बेचना चाहती है।
- सुनार और व्यापारी यरूशलेम की शहरपनाह के एक भाग की मरम्मत करते हैंनहे 3:32
पद
नहे 3:32और कोनेवाले कोठे से लेकर भेड़फाटक तक सुनारों और व्यापारियों ने मरम्मत की।
- सोर के लोग विश्रामदिन को यरूशलेम में मछली बेचते हैंनहे 13:16
पद
नहे 13:16फिर उसमें सोरी लोग रहकर मछली और कई प्रकार का सौदा ले आकर, यहूदियों के हाथ यरूशलेम में विश्रामदिन को बेचा करते थे।
- नहेम्याह फाटक बन्द करवाता है; व्यापारी नगर के बाहर टिकते हैंनहे 13:19–20
पद
नहे 13:19–20अतः जब विश्रामदिन के पहले दिन को यरूशलेम के फाटकों के आस-पास अंधेरा होने लगा, तब मैंने आज्ञा दी, कि उनके पल्ले बन्द किए जाएँ, और यह भी आज्ञा दी, कि वे विश्रामदिन के पूरे होने तक खोले न जाएँ। तब मैंने अपने कुछ सेवकों को फाटकों का अधिकारी ठहरा दिया, कि विश्रामदिन को कोई बोझ भीतर आने न पाए। इसलिए व्यापारी और कई प्रकार के सौदे के बेचनेवाले यरूशलेम के बाहर दो एक बार टिके।
- गुणवन्ती पत्नी खेत मोल लेती और सन के वस्त्र बेचती हैनीति 31:16, नीति 31:24
पद
नीति 31:16वह किसी खेत के विषय में सोच विचार करती है और उसे मोल ले लेती है; और अपने परिश्रम के फल से दाख की बारी लगाती है।
नीति 31:24वह सन के वस्त्र बनाकर बेचती है; और व्यापारी को कमरबन्द देती है।
- पौलुस का जहाज सोर में अपना बोझ उतारता हैप्रेरि 21:2–3
पद
प्रेरि 21:2–3और एक जहाज फीनीके को जाता हुआ मिला, और हमने उस पर चढ़कर, उसे खोल दिया। जब साइप्रस दिखाई दिया, तो हमने उसे बाएँ हाथ छोड़ा, और सीरिया को चलकर सोर में उतरे; क्योंकि वहाँ जहाज का बोझ उतारना था।
- लुदिया, थुआतीरा नगर की बैंगनी कपड़े बेचनेवालीप्रेरि 16:14
पद
प्रेरि 16:14और लुदिया नाम थुआतीरा नगर की बैंगनी कपड़े बेचनेवाली एक भक्त स्त्री सुन रही थी, और प्रभु ने उसका मन खोला, ताकि पौलुस की बातों पर ध्यान लगाए।
- मन्दिर के आँगन में सर्राफ और कबूतर बेचनेवालेयूह 2:14
पद
यूह 2:14और उसने मन्दिर में बैल, और भेड़ और कबूतर के बेचनेवालों ओर सर्राफों को बैठे हुए पाया।
- एक व्यापारी एक बहुमूल्य मोती के लिये अपना सब कुछ बेच देता है (दृष्टान्त)मत्ती 13:45–46
पद
मत्ती 13:45–46“फिर स्वर्ग का राज्य एक व्यापारी के समान है जो अच्छे मोतियों की खोज में था। जब उसे एक बहुमूल्य मोती मिला तो उसने जाकर अपना सब कुछ बेच डाला और उसे मोल ले लिया।
- दासों को लेन-देन करने के लिये धन दिया जाता है (दृष्टान्त)लूका 19:13, मत्ती 25:16
पद
लूका 19:13और उसने अपने दासों में से दस को बुलाकर उन्हें दस मुहरें दीं, और उनसे कहा, ‘मेरे लौट आने तक लेन-देन करना।’
मत्ती 25:16तब, जिसको पाँच तोड़े मिले थे, उसने तुरन्त जाकर उनसे लेन-देन किया, और पाँच तोड़े और कमाए।
- “आज या कल हम किसी और नगर में जाकर … व्यापार करके लाभ उठाएँगे”याकू 4:13
पद
याकू 4:13तुम जो यह कहते हो, “आज या कल हम किसी और नगर में जाकर वहाँ एक वर्ष बिताएँगे, और व्यापार करके लाभ उठाएँगे।”
सोर के साथ व्यापार (यहेजकेल 27)
- तर्शीश: चाँदी, लोहा, राँगा और सीसायहे 27:12
पद
यहे 27:12“अपनी सब प्रकार की सम्पत्ति की बहुतायत के कारण तर्शीशी लोग तेरे व्यापारी थे; उन्होंने चाँदी, लोहा, राँगा और सीसा देकर तेरा माल मोल लिया।
- यावान, तूबल और मेशेक: दास-दासी और पीतल के पात्रयहे 27:13
पद
यहे 27:13यावान, तूबल, और मेशेक के लोग तेरे माल के बदले दास-दासी और पीतल के पात्र तुझ से व्यापार करते थे।
- तोगर्मा का घराना: घोड़े, सवारी के घोड़े और खच्चरयहे 27:14
पद
यहे 27:14तोगर्मा के घराने के लोगों ने तेरी सम्पत्ति लेकर घोड़े, सवारी के घोड़े और खच्चर दिए।
- ददान: चारजामे; द्वीप: हाथी दाँत और आबनूसयहे 27:15, यहे 27:20
- अराम: मरकत, बैंगनी रंग, बूटेदार वस्त्र, सन, मूँगा और लालड़ीयहे 27:16
पद
यहे 27:16तेरी बहुत कारीगरी के कारण अराम तेरा व्यापारी था; मरकत, बैंगनी रंग का और बूटेदार वस्त्र, सन, मूगा, और लालड़ी देकर वे तेरा माल लेते थे।
- यहूदा और इस्राएल: गेहूँ, मधु, तेल और बलसानयहे 27:17
पद
यहे 27:17यहूदा और इस्राएल भी तेरे व्यापारी थे; उन्होंने मिन्नीत का गेहूँ, पन्नग, और मधु, तेल, और बलसान देकर तेरा माल लिया।
- दमिश्क: हेलबोन का दाखमधु और ऊनयहे 27:18
पद
यहे 27:18तुझ में बहुत कारीगरी हुई और सब प्रकार का धन इकट्ठा हुआ, इससे दमिश्क तेरा व्यापारी हुआ; तेरे पास हेलबोन का दाखमधु और उजला ऊन पहुँचाया गया।
- अरब और केदार: मेम्ने, मेढ़े और बकरेयहे 27:21
पद
यहे 27:21अरब और केदार के सब प्रधान तेरे व्यापारी ठहरे; उन्होंने मेम्ने, मेढ़े, और बकरे लाकर तेरे साथ लेन-देन किया।
- शेबा और रामाह: मसाले, मणि और सोनायहे 27:22
पद
यहे 27:22शेबा और रामाह के व्यापारी तेरे व्यापारी ठहरे; उन्होंने उत्तम-उत्तम जाति का सब भाँति का मसाला, सर्व भाँति के मणि, और सोना देकर तेरा माल लिया।
व्यवस्था में
- सच्चा तराजू, सच्चे बटखरे और सच्चे नापलैव्य 19:35–36, व्यव 25:13–15
पद
लैव्य 19:35–36“तुम न्याय में, और परिमाण में, और तौल में, और नाप में, कुटिलता न करना। सच्चा तराजू, धर्म के बटखरे, सच्चा एपा, और धर्म का हीन तुम्हारे पास रहें; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ जो तुम को मिस्र देश से निकाल ले आया।
व्यव 25:13–15“अपनी थैली में भाँति-भाँति के अर्थात् घटती-बढ़ती बटखरे न रखना। अपने घर में भाँति-भाँति के, अर्थात् घटती-बढ़ती नपुए न रखना। तेरे बटखरे और नपुए पूरे-पूरे और धर्म के हों; इसलिए कि जो देश तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है उसमें तेरी आयु बहुत हो।
- बेचनेवाला और मोल लेनेवाला एक दूसरे पर अंधेर न करेंलैव्य 25:14
पद
लैव्य 25:14और यदि तुम अपने भाई-बन्धु के हाथ कुछ बेचो या अपने भाई-बन्धु से कुछ मोल लो, तो तुम एक दूसरे पर उपद्रव न करना।
वचन
- ग्राहक कहता है, “अच्छी नहीं, अच्छी नहीं”, फिर जाकर बड़ाई करता हैनीति 20:14
पद
नीति 20:14मोल लेने के समय ग्राहक, “अच्छी नहीं, अच्छी नहीं,” कहता है; परन्तु चले जाने पर बढ़ाई करता है।
- व्यापारी जो अन्न बेचने के लिये विश्रामदिन बीतने की बाट जोहते हैंआमो 8:5
पद
आमो 8:5जो कहते हो, “नया चाँद कब बीतेगा कि हम अन्न बेच सके? और विश्रामदिन कब बीतेगा, कि हम अन्न के खत्ते खोलकर एपा को छोटा और शेकेल को भारी कर दें, छल के तराजू से धोखा दे,
स्रोत
Nave’s Topical Bible (Orville J. Nave, 1896; सार्वजनिक क्षेत्र) से: विषय चुने गए, पंक्तियाँ संक्षिप्त करके आधुनिक शब्दों में रखी गईं, व्याख्या की पंक्तियाँ छोड़ दी गईं; हर पद जाँचा गया।
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.