अन्वेषण › विषय › धूपकाल और शीतकाल
प्रकृति
बाइबल में धूपकाल और शीतकाल
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी के 40 अंश, पंक्ति-दर-पंक्ति, Nave’s Topical Bible से।
- बोने और काटने के समय, ठंडा और तपन, धूपकाल और शीतकाल निरन्तर होते रहेंगेउत्प 8:22
पद
उत्प 8:22अब से जब तक पृथ्वी बनी रहेगी, तब तक बोने और काटने के समय, ठंडा और तपन, धूपकाल और शीतकाल, दिन और रात, निरन्तर होते चले जाएँगे।”
- आकाश की ज्योतियाँ नियत समयों, दिनों और वर्षों के लियेउत्प 1:14, भज 104:19
- एक भजन: “धूपकाल और सर्दी दोनों तूने ठहराए हैं”भज 74:17
पद
भज 74:17तूने तो पृथ्वी की सब सीमाओं को ठहराया; धूपकाल और सर्दी दोनों तूने ठहराए हैं।
- समय पर वर्षा: बरसात के आदि और अन्त की वर्षाव्यव 11:14, योए 2:23, यिर्म 5:24
पद
व्यव 11:14तो मैं तुम्हारे देश में बरसात के आदि और अन्त दोनों समयों की वर्षा को अपने-अपने समय पर बरसाऊँगा, जिससे तू अपना अन्न, नया दाखमधु, और टटका तेल संचय कर सकेगा।
योए 2:23“हे सिय्योन के लोगों, तुम अपने परमेश्वर यहोवा के कारण मगन हो, और आनन्द करो; क्योंकि तुम्हारे लिये वह वर्षा, अर्थात् बरसात की पहली वर्षा बहुतायत से देगा; और पहले के समान अगली और पिछली वर्षा को भी बरसाएगा।
यिर्म 5:24वे मन में इतना भी नहीं सोचते कि हमारा परमेश्वर यहोवा तो बरसात के आरम्भ और अन्त दोनों समयों का जल समय पर बरसाता है, और कटनी के नियत सप्ताहों को हमारे लिये रखता है, इसलिए हम उसका भय मानें।
- वर्ष के आरम्भ में, जब राजा लोग युद्ध करने को निकलते हैं2 शमू 11:1
पद
2 शमू 11:1फिर जिस समय राजा लोग युद्ध करने को निकला करते हैं, उस समय, अर्थात् वर्ष के आरम्भ में दाऊद ने योआब को, और उसके संग अपने सेवकों और समस्त इस्राएलियों को भेजा; और उन्होंने अम्मोनियों का नाश किया, और रब्बाह नगर को घेर लिया। परन्तु दाऊद यरूशलेम में रह गया।
- दाख तोड़ने के समय तक दाँवनी, और बोने के समय तक दाख तोड़नालैव्य 26:5
पद
लैव्य 26:5यहाँ तक कि तुम दाख तोड़ने के समय भी दाँवनी करते रहोगे, और बोने के समय भी भर पेट दाख तोड़ते रहोगे, और तुम मनमानी रोटी खाया करोगे, और अपने देश में निश्चिन्त बसे रहोगे।
- रूत जौ कटने के आरम्भ में आई और गेहूँ की कटनी तक सिला बीनती रहीरूत 1:22, रूत 2:23
- शमूएल ने गेहूँ की कटनी के समय मेघ गरजने और मेंह बरसने के लिये पुकारा1 शमू 12:17–18
पद
1 शमू 12:17–18आज क्या गेहूँ की कटनी नहीं हो रही? मैं यहोवा को पुकारूँगा, और वह मेघ गरजाएगा और मेंह बरसाएगा; तब तुम जान लोगे, और देख भी लोगे, कि तुम ने राजा माँगकर यहोवा की दृष्टि में बहुत बड़ी बुराई की है।” तब शमूएल ने यहोवा को पुकारा, और यहोवा ने उसी दिन मेघ गरजाया और मेंह बरसाया; और सब लोग यहोवा से और शमूएल से अत्यन्त डर गए।
- याकूब के वर्ष: दिन को घाम और रात को पालाउत्प 31:40
पद
उत्प 31:40मेरी तो यह दशा थी कि दिन को तो घाम और रात को पाला मुझे खा गया; और नींद मेरी आँखों से भाग जाती थी।
धूपकाल
- एग्लोन अपनी हवादार अटारी में बैठा थान्याय 3:20, न्याय 3:24
पद
न्याय 3:20तब एहूद उसके पास गया; वह तो अपनी एक हवादार अटारी में अकेला बैठा था। एहूद ने कहा, “परमेश्वर की ओर से मुझे तुझ से एक बात कहनी है।” तब वह गद्दी पर से उठ खड़ा हुआ।
न्याय 3:24उसके निकलकर जाते ही राजा के दास आए, तो क्या देखते हैं, कि अटारी के किवाड़ों में ताला लगा है; इस कारण वे बोले, “निश्चय वह हवादार कोठरी में लघुशंका करता होगा।”
- सर्दी के भवन और धूपकाल के भवनआमो 3:15
पद
आमो 3:15और मैं सर्दी के भवन को और धूपकाल के भवन, दोनों को गिराऊँगा; और हाथी दाँत के बने भवन भी नष्ट होंगे, और बड़े-बड़े घर नष्ट हो जाएँगे,” यहोवा की यही वाणी है।
- सीबा दाऊद के लिये धूपकाल के फल की सौ टिकियाँ लाया2 शमू 16:1–2
पद
2 शमू 16:1–2दाऊद चोटी पर से थोड़ी दूर बढ़ गया था, कि मपीबोशेत का कर्मचारी सीबा एक जोड़ी, जीन बाँधे हुए गदहों पर दो सौ रोटी, किशमिश की एक सौ टिकियाँ, धूपकाल के फल की एक सौ टिकियाँ, और कुप्पी भर दाखमधु, लादे हुए उससे आ मिला। राजा ने सीबा से पूछा, “इनसे तेरा क्या प्रयोजन है?” सीबा ने कहा, “गदहे तो राजा के घराने की सवारी के लिये हैं, और रोटी और धूपकाल के फल जवानों के खाने के लिये हैं, और दाखमधु इसलिए है कि जो कोई जंगल में थक जाए वह उसे पीए।”
- गदल्याह: दाखमधु, धूपकाल के फल और तेल बटोरकर अपने बरतनों में रखोयिर्म 40:10, यिर्म 40:12
पद
यिर्म 40:10मैं तो इसलिए मिस्पा में रहता हूँ कि जो कसदी लोग हमारे यहाँ आएँ, उनके सामने हाजिर हुआ करूँ; परन्तु तुम दाखमधु और धूपकाल के फल और तेल को बटोरके अपने बरतनों में रखो और अपने लिए हुए नगरों में बसे रहो।”
यिर्म 40:12तब सब यहूदी जिन-जिन स्थानों में तितर-बितर हो गए थे, वहाँ से लौटकर यहूदा देश के मिस्पा नगर में गदल्याह के पास, और बहुत दाखमधु और धूपकाल के फल बटोरने लगे।
- चींटियाँ धूपकाल में अपना आहार संचय करती हैंनीति 6:6–8, नीति 30:25
पद
नीति 6:6–8हे आलसी, चींटियों के पास जा; उनके काम पर ध्यान दे, और बुद्धिमान हो जा। उनके न तो कोई न्यायी होता है, न प्रधान, और न प्रभुता करनेवाला, फिर भी वे अपना आहार धूपकाल में संचय करती हैं, और कटनी के समय अपनी भोजनवस्तु बटोरती हैं।
नीति 30:25चींटियाँ निर्बल जाति तो हैं, परन्तु धूपकाल में अपनी भोजनवस्तु बटोरती हैं;
- धूपकाल में खलिहान का भूसा, जो हवा से उड़ जाता हैदानि 2:35
पद
दानि 2:35तब लोहा, मिट्टी, पीतल, चाँदी और सोना भी सब चूर-चूर हो गए, और धूपकाल में खलिहानों के भूसे के समान हवा से ऐसे उड़ गए कि उनका कहीं पता न रहा; और वह पत्थर जो मूर्ति पर लगा था, वह बड़ा पहाड़ बनकर सारी पृथ्वी में फैल गया।
- जब अंजीर के पत्ते निकलने लगते हैं, तो ग्रीष्मकाल निकट हैमत्ती 24:32
पद
मत्ती 24:32“अंजीर के पेड़ से यह दृष्टान्त सीखो जब उसकी डाली कोमल हो जाती और पत्ते निकलने लगते हैं, तो तुम जान लेते हो, कि ग्रीष्मकाल निकट है।
- “मेरी तरावट धूपकाल की सी झुर्राहट बनती गई”भज 32:4
पद
भज 32:4क्योंकि रात-दिन मैं तेरे हाथ के नीचे दबा रहा; और मेरी तरावट धूपकाल की सी झुर्राहट बनती गई। (सेला)
शीतकाल
- “सर्दी जाती रही; वर्षा भी हो चुकी और जाती रही है”श्रेष्ठ 2:11–13
पद
श्रेष्ठ 2:11–13क्योंकि देख, सर्दी जाती रही; वर्षा भी हो चुकी और जाती रही है। पृथ्वी पर फूल दिखाई देते हैं, चिड़ियों के गाने का समय आ पहुँचा है, और हमारे देश में पिण्डुक का शब्द सुनाई देता है। अंजीर पकने लगे हैं, और दाखलताएँ फूल रही हैं; वे सुगन्ध दे रही हैं। हे मेरी प्रिय, हे मेरी सुन्दरी, उठकर चली आ।
- नौवें महीने में राजा शीतकाल के भवन में अँगीठी के सामने बैठा थायिर्म 36:22
पद
यिर्म 36:22राजा शीतकाल के भवन में बैठा हुआ था, क्योंकि नौवाँ महीना था और उसके सामने अँगीठी जल रही थी।
- वर्षा के समय लोग चौक में भारी वर्षा के मारे काँपते बैठे रहेएज्रा 10:9, एज्रा 10:13
पद
एज्रा 10:9तब यहूदा और बिन्यामीन के सब मनुष्य तीन दिन के भीतर यरूशलेम में इकट्ठे हुए; यह नौवें महीने के बीसवें दिन में हुआ; और सब लोग परमेश्वर के भवन के चौक में उस विषय के कारण और भारी वर्षा के मारे काँपते हुए बैठे रहे।
एज्रा 10:13परन्तु लोग बहुत हैं, और वर्षा का समय है, और हम बाहर खड़े नहीं रह सकते, और यह दो एक दिन का काम नहीं है, क्योंकि हमने इस बात में बड़ा अपराध किया है।
- जाड़े में स्थापन पर्व; यीशु सुलैमान के ओसारे में टहल रहा थायूह 10:22–23
पद
यूह 10:22–23यरूशलेम में स्थापन पर्व हुआ, और जाड़े की ऋतु थी। और यीशु मन्दिर में सुलैमान के ओसारे में टहल रहा था।
- “प्रार्थना करो; कि तुम्हें जाड़े में … भागना न पड़े”मत्ती 24:20
पद
मत्ती 24:20और प्रार्थना करो; कि तुम्हें जाड़े में या सब्त के दिन भागना न पड़े।
- उपवास के बाद जलयात्रा जोखिम भरी थी; वे जाड़ा काटने को बन्दरगाह ढूँढ़ते थेप्रेरि 27:9, प्रेरि 27:12
पद
प्रेरि 27:9जब बहुत दिन बीत गए, और जलयात्रा में जोखिम इसलिए होती थी कि उपवास के दिन अब बीत चुके थे, तो पौलुस ने उन्हें यह कहकर चेतावनी दी,
प्रेरि 27:12वह बन्दरगाह जाड़ा काटने के लिये अच्छा न था; इसलिए बहुतों का विचार हुआ कि वहाँ से जहाज खोलकर यदि किसी रीति से हो सके तो फीनिक्स में पहुँचकर जाड़ा काटें। यह तो क्रेते का एक बन्दरगाह है जो दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर खुलता है।
- सिकन्दरिया का एक जहाज उस टापू में जाड़ा काट रहा थाप्रेरि 28:11
पद
प्रेरि 28:11तीन महीने के बाद हम सिकन्दरिया के एक जहाज पर चल निकले, जो उस टापू में जाड़े काट रहा था, और जिसका चिन्ह दियुसकूरी था।
- पौलुस ने निकुपुलिस में जाड़ा काटने का निश्चय कियातीतु 3:12
पद
तीतु 3:12जब मैं तेरे पास अरतिमास या तुखिकुस को भेजूँ, तो मेरे पास निकुपुलिस आने का यत्न करना: क्योंकि मैंने वहीं जाड़ा काटने का निश्चय किया है।
- पौलुस तीमुथियुस से: “जाड़े से पहले चले आने का प्रयत्न कर”2 तीमु 4:21
पद
2 तीमु 4:21जाड़े से पहले चले आने का प्रयत्न कर: यूबूलुस, और पूदेंस, और लीनुस और क्लौदिया, और सब भाइयों का तुझे नमस्कार।
- ऊन के समान हिम, राख के समान पालाभज 147:16
पद
भज 147:16वह ऊन के समान हिम को गिराता है, और राख के समान पाला बिखेरता है।
नीतिवचन की कहावतें
- “बुद्धिमान सन्तान धूपकाल में फसल बटोरता है”नीति 10:5
पद
नीति 10:5बुद्धिमान सन्तान धूपकाल में फसल बटोरता है, परन्तु जो सन्तान कटनी के समय भारी नींद में पड़ा रहता है, वह लज्जा का कारण होता है।
- “जैसा धूपकाल में हिम का, या कटनी के समय वर्षा होना”नीति 26:1
पद
नीति 26:1जैसा धूपकाल में हिम का, या कटनी के समय वर्षा होना, वैसा ही मूर्ख की महिमा भी ठीक नहीं होती।
- “जैसे कटनी के समय बर्फ की ठण्ड”नीति 25:13
पद
नीति 25:13जैसे कटनी के समय बर्फ की ठण्ड से, वैसा ही विश्वासयोग्य दूत से भी, भेजनेवालों का जी ठंडा होता है।
- आलसी समय पर हल नहीं जोततानीति 20:4
पद
नीति 20:4आलसी मनुष्य शीत के कारण हल नहीं जोतता; इसलिए कटनी के समय वह भीख माँगता, और कुछ नहीं पाता।
स्रोत
Nave’s Topical Bible (Orville J. Nave, 1896; सार्वजनिक क्षेत्र) से: विषय चुने गए, पंक्तियाँ संक्षिप्त करके आधुनिक शब्दों में रखी गईं, व्याख्या की पंक्तियाँ छोड़ दी गईं; हर पद जाँचा गया।
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.