Bible Explorer

अन्वेषण › विषय › समुद्र

प्रकृति

बाइबल में समुद्र

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी के 32 अंश, पंक्ति-दर-पंक्ति, Nave’s Topical Bible से।

  • इकट्ठे हुए जल को “समुद्र” कहा गयाउत्प 1:9–10
    पद
    उत्प 1:9–10फिर परमेश्वर ने कहा, “आकाश के नीचे का जल एक स्थान में इकट्ठा हो जाए और सूखी भूमि दिखाई दे,” और वैसा ही हो गया। और परमेश्वर ने सूखी भूमि को पृथ्वी कहा, तथा जो जल इकट्ठा हुआ उसको उसने समुद्र कहा; और परमेश्वर ने देखा कि अच्छा है।
  • पाँचवें दिन बड़े-बड़े जल-जन्तु बनाए गएउत्प 1:21–23
    पद
    उत्प 1:21–23इसलिए परमेश्वर ने जाति-जाति के बड़े-बड़े जल-जन्तुओं की, और उन सब जीवित प्राणियों की भी सृष्टि की जो चलते फिरते हैं जिनसे जल बहुत ही भर गया और एक-एक जाति के उड़नेवाले पक्षियों की भी सृष्टि की; और परमेश्वर ने देखा कि अच्छा है। परमेश्वर ने यह कहकर उनको आशीष दी, “फूलो-फलो, और समुद्र के जल में भर जाओ, और पक्षी पृथ्वी पर बढ़ें।” तथा साँझ हुई फिर भोर हुआ। इस प्रकार पाँचवाँ दिन हो गया।
  • बड़ा और चौड़ा समुद्र, अनगिनत जीव-जन्तुओं से भरा, जिसमें जहाज आते-जाते हैंभज 104:25–26
    पद
    भज 104:25–26इसी प्रकार समुद्र बड़ा और बहुत ही चौड़ा है, और उसमें अनगिनत जलचर जीव-जन्तु, क्या छोटे, क्या बड़े भरे पड़े हैं। उसमें जहाज भी आते-जाते हैं, और लिव्यातान भी जिसे तूने वहाँ खेलने के लिये बनाया है।
  • सब नदियाँ समुद्र में जा मिलती हैं, तो भी समुद्र भर नहीं जातासभो 1:7
    पद
    सभो 1:7सब नदियाँ समुद्र में जा मिलती हैं, तो भी समुद्र भर नहीं जाता; जिस स्थान से नदियाँ निकलती हैं; उधर ही को वे फिर जाती हैं।
  • रेत समुद्र की सीमा है, जिसे लहरें पार नहीं कर सकतींयिर्म 5:22, अय्यू 38:8–11
    पद
    यिर्म 5:22यहोवा की यह वाणी है, क्या तुम लोग मेरा भय नहीं मानते? क्या तुम मेरे सम्मुख नहीं थरथराते? मैंने रेत को समुद्र की सीमा ठहराकर युग-युग का ऐसा बाँध ठहराया कि वह उसे पार न कर सके; और चाहे उसकी लहरें भी उठें, तो भी वे प्रबल न हो सके, या जब वे गरजें तो भी उसको न पार कर सके।
    अय्यू 38:8–11“फिर जब समुद्र ऐसा फूट निकला मानो वह गर्भ से फूट निकला, तब किसने द्वार बन्द कर उसको रोक दिया; जबकि मैंने उसको बादल पहनाया और घोर अंधकार में लपेट दिया, और उसके लिये सीमा बाँधा और यह कहकर बेंड़े और किवाड़ें लगा दिए, ‘यहीं तक आ, और आगे न बढ़, और तेरी उमड़नेवाली लहरें यहीं थम जाएँ।’
  • लहरों पर मल्लाह आकाश तक चढ़ते और गहराई तक उतरते हैंभज 107:23–27
    पद
    भज 107:23–27जो लोग जहाजों में समुद्र पर चलते हैं, और महासागर पर होकर व्यापार करते हैं; वे यहोवा के कामों को, और उन आश्चर्यकर्मों को जो वह गहरे समुद्र में करता है, देखते हैं। क्योंकि वह आज्ञा देता है, तब प्रचण्ड वायु उठकर तरंगों को उठाती है। वे आकाश तक चढ़ जाते, फिर गहराई में उतर आते हैं; और क्लेश के मारे उनके जी में जी नहीं रहता; वे चक्कर खाते, और मतवालों की भाँति लड़खड़ाते हैं, और उनकी सारी बुद्धि मारी जाती है।

देश के समुद्र

  • महासमुद्र पश्चिमी सीमा थागिन 34:6, यहो 1:4
    पद
    गिन 34:6“फिर पश्चिमी सीमा महासमुद्र हो; तुम्हारी पश्चिमी सीमा यही ठहरे।
    यहो 1:4जंगल और उस लबानोन से लेकर फरात महानद तक, और सूर्यास्त की ओर महासमुद्र तक हित्तियों का सारा देश तुम्हारा भाग ठहरेगा।
  • खारा ताल, जहाँ पहले सिद्दीम की तराई थीउत्प 14:3
    पद
    उत्प 14:3इन पाँचों ने सिद्दीम नामक तराई में, जो खारे नदी के पास है, एका किया।
  • इस्राएल के पार उतरते समय खारे ताल की ओर यरदन का बहाव रुक गयायहो 3:16
    पद
    यहो 3:16तब जो जल ऊपर की ओर से बहा आता था वह बहुत दूर, अर्थात् आदाम नगर के पास जो सारतान के निकट है रुककर एक ढेर हो गया, और दीवार सा उठा रहा, और जो जल अराबा का ताल, जो खारा ताल भी कहलाता है उसकी ओर बहा जाता था, वह पूरी रीति से सूख गया; और प्रजा के लोग यरीहो के सामने पार उतर गए।
  • लाल समुद्र से पलिश्तियों के समुद्र तक की सीमाएँनिर्ग 23:31
    पद
    निर्ग 23:31मैं लाल समुद्र से लेकर पलिश्तियों के समुद्र तक और जंगल से लेकर फरात तक के देश को तेरे वश में कर दूँगा; मैं उस देश के निवासियों को भी तेरे वश में कर दूँगा, और तू उन्हें अपने सामने से बरबस निकालेगा।
  • सुलैमान ने लाल समुद्र के किनारे एस्योनगेबेर में जहाज बनाए1 राजा 9:26
    पद
    1 राजा 9:26फिर राजा सुलैमान ने एस्योनगेबेर में जो एदोम देश में लाल समुद्र के किनारे एलोत के पास है, जहाज बनाए।
  • पतरस और अन्द्रियास गलील की झील में जाल डालते थेमत्ती 4:18
    पद
    मत्ती 4:18उसने गलील की झील के किनारे फिरते हुए दो भाइयों अर्थात् शमौन को जो पतरस कहलाता है, और उसके भाई अन्द्रियास को झील में जाल डालते देखा; क्योंकि वे मछुए थे।

कहानियों में

  • पुरवाई ने समुद्र को हटा दिया; इस्राएल सूखी भूमि पर पार गयानिर्ग 14:21–22
    पद
    निर्ग 14:21–22तब मूसा ने अपना हाथ समुद्र के ऊपर बढ़ाया; और यहोवा ने रात भर प्रचण्ड पुरवाई चलाई, और समुद्र को दो भाग करके जल ऐसा हटा दिया, जिससे कि उसके बीच सूखी भूमि हो गई। तब इस्राएली समुद्र के बीच स्थल ही स्थल पर होकर चले, और जल उनकी दाहिनी और बाईं ओर दीवार का काम देता था।
  • भोर होते समुद्र लौट आया और फ़िरौन के रथों को ढाँप लियानिर्ग 14:27–28
    पद
    निर्ग 14:27–28तब मूसा ने अपना हाथ समुद्र के ऊपर बढ़ाया, और भोर होते-होते क्या हुआ कि समुद्र फिर ज्यों का त्यों अपने बल पर आ गया; और मिस्री उलटे भागने लगे, परन्तु यहोवा ने उनको समुद्र के बीच ही में झटक दिया। और जल के पलटने से, जितने रथ और सवार इस्राएलियों के पीछे समुद्र में आए थे, वे सब वरन् फ़िरौन की सारी सेना उसमें डूब गई, और उसमें से एक भी न बचा।
  • योना के मल्लाहों ने जहाज हलका करने के लिये माल फेंक दियायोना 1:4–5
    पद
    योना 1:4–5तब यहोवा ने समुद्र में एक प्रचण्ड आँधी चलाई, और समुद्र में बड़ी आँधी उठी, यहाँ तक कि जहाज टूटने पर था। तब मल्लाह लोग डरकर अपने-अपने देवता की दुहाई देने लगे; और जहाज में जो व्यापार की सामग्री थी उसे समुद्र में फेंकने लगे कि जहाज हलका हो जाए। परन्तु योना जहाज के निचले भाग में उतरकर वहाँ लेटकर सो गया, और गहरी नींद में पड़ा हुआ था।
  • योना को फेंकते ही समुद्र की भयानक लहरें थम गईंयोना 1:15
    पद
    योना 1:15तब उन्होंने योना को उठाकर समुद्र में फेंक दिया; और समुद्र की भयानक लहरें थम गईं।
  • एक महा मच्छ ने योना को निगल लियायोना 1:17
    पद
    योना 1:17यहोवा ने एक महा मच्छ ठहराया था कि योना को निगल ले; और योना उस महा मच्छ के पेट में तीन दिन और तीन रात पड़ा रहा।
  • लहरें नाव पर लग रही थीं, और यीशु पिछले भाग में गद्दी पर सो रहा थामर 4:37–39
    पद
    मर 4:37–39तब बड़ी आँधी आई, और लहरें नाव पर यहाँ तक लगीं, कि वह अब पानी से भरी जाती थी। और वह आप पिछले भाग में गद्दी पर सो रहा था; तब उन्होंने उसे जगाकर उससे कहा, “हे गुरु, क्या तुझे चिन्ता नहीं, कि हम नाश हुए जाते हैं?” तब उसने उठकर आँधी को डाँटा, और पानी से कहा, “शान्त रह, थम जा!” और आँधी थम गई और बड़ा चैन हो गया।
  • रात के चौथे पहर यीशु झील पर चलते हुए आयामत्ती 14:25–26
    पद
    मत्ती 14:25–26और वह रात के चौथे पहर झील पर चलते हुए उनके पास आया। चेले उसको झील पर चलते हुए देखकर घबरा गए, और कहने लगे, “वह भूत है,” और डर के मारे चिल्ला उठे।
  • पतरस नाव पर से उतरकर पानी पर चलने लगामत्ती 14:28–29
    पद
    मत्ती 14:28–29पतरस ने उसको उत्तर दिया, “हे प्रभु, यदि तू ही है, तो मुझे अपने पास पानी पर चलकर आने की आज्ञा दे।” उसने कहा, “आ!” तब पतरस नाव पर से उतरकर यीशु के पास जाने को पानी पर चलने लगा।
  • पहली पकड़ी मछली के मुँह में सिक्कामत्ती 17:27
    पद
    मत्ती 17:27फिर भी हम उन्हें ठोकर न खिलाएँ, तू झील के किनारे जाकर बंसी डाल, और जो मछली पहले निकले, उसे ले; तो तुझे उसका मुँह खोलने पर एक सिक्का मिलेगा, उसी को लेकर मेरे और अपने बदले उन्हें दे देना।”
  • 153 बड़ी मछलियाँ, फिर भी जाल न फटायूह 21:11
    पद
    यूह 21:11शमौन पतरस ने डोंगी पर चढ़कर एक सौ तिरपन बड़ी मछलियों से भरा हुआ जाल किनारे पर खींचा, और इतनी मछलियाँ होने पर भी जाल न फटा।
  • कोई दो हजार सूअर कड़ाड़े पर से झपटकर झील में जा पड़ेमर 5:13
    पद
    मर 5:13अतः उसने उन्हें आज्ञा दी और अशुद्ध आत्मा निकलकर सूअरों के भीतर घुस गई और झुण्ड, जो कोई दो हजार का था, कड़ाड़े पर से झपटकर झील में जा पड़ा, और डूब मरा।
  • अद्रिया समुद्र में थाह: पानी उथला होता जा रहा थाप्रेरि 27:27–28
    पद
    प्रेरि 27:27–28जब चौदहवीं रात हुई, और हम अद्रिया समुद्र में भटक रहे थे, तो आधी रात के निकट मल्लाहों ने अनुमान से जाना कि हम किसी देश के निकट पहुँच रहे हैं। थाह लेकर उन्होंने बीस पुरसा गहरा पाया और थोड़ा आगे बढ़कर फिर थाह ली, तो पन्द्रह पुरसा पाया।

मन्दिर का बड़ा हौज

  • सुलैमान का ढाला हुआ बड़ा हौज: एक विशाल गोल पात्र1 राजा 7:23
    पद
    1 राजा 7:23फिर उसने एक ढाला हुआ एक बड़ा हौज बनाया, जो एक छोर से दूसरी छोर तक दस हाथ चौड़ा था, उसका आकार गोल था, और उसकी ऊँचाई पाँच हाथ की थी, और उसके चारों ओर का घेरा तीस हाथ के सूत के बराबर था।
  • वह बारह बैलों पर रखा था, हर दिशा की ओर तीन1 राजा 7:25
    पद
    1 राजा 7:25और वह बारह बने हुए बैलों पर रखा गया जिनमें से तीन उत्तर, तीन पश्चिम, तीन दक्षिण, और तीन पूर्व की ओर मुँह किए हुए थे; और उन ही के ऊपर हौज था, और उन सभी का पिछला अंग भीतर की ओर था।

वचन

  • वंश “समुद्र तट के रेतकणों के समान”उत्प 22:17, उत्प 32:12
    पद
    उत्प 22:17इस कारण मैं निश्चय तुझे आशीष दूँगा; और निश्चय तेरे वंश को आकाश के तारागण, और समुद्र तट के रेतकणों के समान अनगिनत करूँगा, और तेरा वंश अपने शत्रुओं के नगरों का अधिकारी होगा;
    उत्प 32:12तूने तो कहा है, कि मैं निश्चय तेरी भलाई करूँगा, और तेरे वंश को समुद्र के रेतकणों के समान बहुत करूँगा, जो बहुतायत के मारे गिने नहीं जा सकते।”
  • सुलैमान के गुण “समुद्र तट के रेतकणों के तुल्य”1 राजा 4:29
    पद
    1 राजा 4:29और परमेश्वर ने सुलैमान को बुद्धि दी, और उसकी समझ बहुत ही बढ़ाई, और उसके हृदय में समुद्र तट के रेतकणों के तुल्य अनगिनत गुण दिए।
  • लहराता समुद्र स्थिर नहीं रह सकता; उसका जल मैल और कीच उछालता हैयशा 57:20
    पद
    यशा 57:20परन्तु दुष्ट तो लहराते हुए समुद्र के समान है जो स्थिर नहीं रह सकता; और उसका जल मैल और कीच उछालता है।

स्रोत

Nave’s Topical Bible (Orville J. Nave, 1896; सार्वजनिक क्षेत्र) से: विषय चुने गए, पंक्तियाँ संक्षिप्त करके आधुनिक शब्दों में रखी गईं, व्याख्या की पंक्तियाँ छोड़ दी गईं; हर पद जाँचा गया।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.