Bible Explorer

अन्वेषण › विषय › भोर की ओस

प्रकृति

बाइबल में भोर की ओस

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी के 22 अंश, पंक्ति-दर-पंक्ति, Nave’s Topical Bible से।

  • रात को छावनी में ओस पड़ती, और उसके साथ मन्ना भी गिरता थागिन 11:9
    पद
    गिन 11:9और रात को छावनी में ओस पड़ती थी तब उसके साथ मन्ना भी गिरता था।
  • भोर की ओस सूखने पर भूमि पर छोटे-छोटे छिलके पड़े थेनिर्ग 16:13–14
    पद
    निर्ग 16:13–14तब ऐसा हुआ कि साँझ को बटेरें आकर सारी छावनी पर बैठ गईं; और भोर को छावनी के चारों ओर ओस पड़ी। और जब ओस सूख गई तो वे क्या देखते हैं, कि जंगल की भूमि पर छोटे-छोटे छिलके पाले के किनकों के समान पड़े हैं।
  • डाली पर रात भर ओस पड़ी रहती हैअय्यू 29:19
    पद
    अय्यू 29:19मेरी जड़ जल की ओर फैली, और मेरी डाली पर ओस रात भर पड़ी रहेगी,
  • आकाशमण्डल से ओस टपकती हैनीति 3:20
    पद
    नीति 3:20उसी के ज्ञान के द्वारा गहरे सागर फूट निकले, और आकाशमण्डल से ओस टपकती है।
  • “ओस की बूँदें किसने उत्पन्न की?”अय्यू 38:28
    पद
    अय्यू 38:28क्या मेंह का कोई पिता है, और ओस की बूँदें किसने उत्पन्न की?
  • रात को प्रेमी: “मेरा सिर ओस से भरा है”श्रेष्ठ 5:2
    पद
    श्रेष्ठ 5:2मैं सोती थी, परन्तु मेरा मन जागता था। सुन! मेरा प्रेमी खटखटाता है, और कहता है, “हे मेरी बहन, हे मेरी प्रिय, हे मेरी कबूतरी, हे मेरी निर्मल, मेरे लिये द्वार खोल; क्योंकि मेरा सिर ओस से भरा है, और मेरी लटें रात में गिरी हुई बूँदों से भीगी हैं।”
  • नबूकदनेस्सर की देह आकाश की ओस से भीगती थीदानि 4:33
    पद
    दानि 4:33उसी घड़ी यह वचन नबूकदनेस्सर के विषय में पूरा हुआ। वह मनुष्यों में से निकाला गया, और बैलों के समान घास चरने लगा, और उसकी देह आकाश की ओस से भीगती थी, यहाँ तक कि उसके बाल उकाब पक्षियों के परों से और उसके नाखून चिड़ियाँ के पंजों के समान बढ़ गए।
  • हेर्मोन की ओस, जो सिय्योन के पहाड़ों पर गिरती हैभज 133:3
    पद
    भज 133:3वह हेर्मोन की उस ओस के समान है, जो सिय्योन के पहाड़ों पर गिरती है! यहोवा ने तो वहीं सदा के जीवन की आशीष ठहराई है।

कहानियों में

  • गिदोन ने ऊन को निचोड़कर कटोरा भर जल निकालान्याय 6:37–38
    पद
    न्याय 6:37–38तो सुन, मैं एक भेड़ी की ऊन खलिहान में रखूँगा, और यदि ओस केवल उस ऊन पर पड़े, और उसे छोड़ सारी भूमि सूखी रह जाए, तो मैं जान लूँगा कि तू अपने वचन के अनुसार इस्राएल को मेरे द्वारा छुड़ाएगा।” और ऐसा ही हुआ। इसलिए जब उसने सवेरे उठकर उस ऊन को दबाकर उसमें से ओस निचोड़ी, तब एक कटोरा भर गया।
  • अगली रात ऊन सूखी रही और सारी भूमि पर ओस पड़ीन्याय 6:39–40
    पद
    न्याय 6:39–40फिर गिदोन ने परमेश्वर से कहा, “यदि मैं एक बार फिर कहूँ, तो तेरा क्रोध मुझ पर न भड़के; मैं इस ऊन से एक बार और भी तेरी परीक्षा करूँ, अर्थात् केवल ऊन ही सूखी रहे, और सारी भूमि पर ओस पड़े” उस रात को परमेश्वर ने ऐसा ही किया; अर्थात् केवल ऊन ही सूखी रह गई, और सारी भूमि पर ओस पड़ी।
  • एलिय्याह अहाब से: इन वर्षों में न मेंह बरसेगा, न ओस पड़ेगी1 राजा 17:1
    पद
    1 राजा 17:1तिशबी एलिय्याह जो गिलाद का निवासी था उसने अहाब से कहा, “इस्राएल का परमेश्वर यहोवा जिसके सम्मुख मैं उपस्थित रहता हूँ, उसके जीवन की शपथ इन वर्षों में मेरे बिना कहे, न तो मेंह बरसेगा, और न ओस पड़ेगी।”
  • दाऊद का विलाप: “हे गिलबो पहाड़ों, तुम पर न ओस पड़े, और न वर्षा हो”2 शमू 1:21
    पद
    2 शमू 1:21“हे गिलबो पहाड़ों, तुम पर न ओस पड़े, और न वर्षा हो, और न भेंट के योग्य उपजवाले खेत पाए जाएँ! क्योंकि वहाँ शूरवीरों की ढालें अशुद्ध हो गईं। और शाऊल की ढाल बिना तेल लगाए रह गई।
  • हाग्गै: आकाश से ओस गिरना और पृथ्वी से अन्न उपजना दोनों बन्द हैंहाग्गै 1:10
    पद
    हाग्गै 1:10इस कारण आकाश से ओस गिरना और पृथ्वी से अन्न उपजना दोनों बन्द हैं।

आशीर्वाद

  • इसहाक का आशीर्वाद: आकाश से ओस और भूमि की उत्तम से उत्तम उपजउत्प 27:28
    पद
    उत्प 27:28परमेश्वर तुझे आकाश से ओस, और भूमि की उत्तम से उत्तम उपज, और बहुत सा अनाज और नया दाखमधु दे;
  • एसाव का निवास आकाश की ओस से दूर होगाउत्प 27:39
    पद
    उत्प 27:39उसके पिता इसहाक ने उससे कहा, “सुन, तेरा निवास उपजाऊ भूमि से दूर हो, और ऊपर से आकाश की ओस उस पर न पड़े।
  • मूसा: यूसुफ का देश आकाश के अनमोल पदार्थ और ओस से आशीष पाएव्यव 33:13
    पद
    व्यव 33:13फिर यूसुफ के विषय में उसने कहा; “इसका देश यहोवा से आशीष पाए अर्थात् आकाश के अनमोल पदार्थ और ओस, और वह गहरा जल जो नीचे है,
  • अन्न और नये दाखमधु का देश, जिस पर आकाश से ओस पड़ा करती हैव्यव 33:28
    पद
    व्यव 33:28और इस्राएल निडर बसा रहता है, अन्न और नये दाखमधु के देश में याकूब का सोता अकेला ही रहता है; और उसके ऊपर के आकाश से ओस पड़ा करती है।

वचन

  • “सवेरे उड़ जानेवाली ओस के समान”होशे 6:4, होशे 13:3
    पद
    होशे 6:4हे एप्रैम, मैं तुझ से क्या करूँ? हे यहूदा, मैं तुझ से क्या करूँ? तुम्हारा स्नेह तो भोर के मेघ के समान, और सवेरे उड़ जानेवाली ओस के समान है।
    होशे 13:3इस कारण वे भोर के मेघ, तड़के सूख जानेवाली ओस, खलिहान पर से आँधी के मारे उड़नेवाली भूसी, या चिमनी से निकलते हुए धुएँ के समान होंगे।
  • राजा की प्रसन्नता “घास पर की ओस के तुल्य होती है”नीति 19:12
    पद
    नीति 19:12राजा का क्रोध सिंह की गर्जन के समान है, परन्तु उसकी प्रसन्नता घास पर की ओस के तुल्य होती है।
  • “जैसे ओस भूमि पर गिरती है वैसे ही हम उस पर टूट पड़ेंगे”2 शमू 17:12
    पद
    2 शमू 17:12और जब हम उसको किसी न किसी स्थान में जहाँ वह मिले जा पकड़ेंगे, तब जैसे ओस भूमि पर गिरती है वैसे ही हम उस पर टूट पड़ेंगे; तब न तो वह बचेगा, और न उसके संगियों में से कोई बचेगा।
  • “कटनी के समय के ओसवाले बादल के समान”यशा 18:4
    पद
    यशा 18:4क्योंकि यहोवा ने मुझसे यह कहा है, “धूप की तेज गर्मी या कटनी के समय के ओसवाले बादल के समान मैं शान्त होकर निहारूँगा।”

स्रोत

Nave’s Topical Bible (Orville J. Nave, 1896; सार्वजनिक क्षेत्र) से: विषय चुने गए, पंक्तियाँ संक्षिप्त करके आधुनिक शब्दों में रखी गईं, व्याख्या की पंक्तियाँ छोड़ दी गईं; हर पद जाँचा गया।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.