प्रकृति
बाइबल में बकरियाँ
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी के 34 अंश, पंक्ति-दर-पंक्ति, Nave’s Topical Bible से।
- बकरियाँ उन पशुओं में हैं जिन्हें इस्राएल खा सकता थाव्यव 14:4
पद
व्यव 14:4जो पशु तुम खा सकते हो वे ये हैं, अर्थात् गाय-बैल, भेड़-बकरी,
- रिबका ने बकरी के दो बच्चों से इसहाक की रुचि का स्वादिष्ट भोजन बनायाउत्प 27:9
पद
उत्प 27:9कि बकरियों के पास जाकर बकरियों के दो अच्छे-अच्छे बच्चे ले आ; और मैं तेरे पिता के लिये उसकी रूचि के अनुसार उनके माँस का स्वादिष्ट भोजन बनाऊँगी।
- याकूब के हाथों और गले पर बकरी के बच्चों की खालें, ताकि वह एसाव जैसा लगेउत्प 27:16
पद
उत्प 27:16और बकरियों के बच्चों की खालों को उसके हाथों में और उसके चिकने गले में लपेट दिया।
- यूसुफ के भाइयों ने उसका अंगरखा एक बकरे के लहू में डुबायाउत्प 37:31
पद
उत्प 37:31तब उन्होंने यूसुफ का अंगरखा लिया, और एक बकरे को मारकर उसके लहू में उसे डुबा दिया।
- यहूदा ने दाम के रूप में अपनी बकरियों में से एक बच्चा भेजने का वचन दियाउत्प 38:17, उत्प 38:20
पद
उत्प 38:17उसने कहा, “मैं अपनी बकरियों में से बकरी का एक बच्चा तेरे पास भेज दूँगा।” तब उसने कहा, “भला उसके भेजने तक क्या तू हमारे पास कुछ रेहन रख जाएगा?”
उत्प 38:20तब यहूदा ने बकरी का बच्चा अपने मित्र उस अदुल्लामवासी के हाथ भेज दिया कि वह रेहन रखी हुई वस्तुएँ उस स्त्री के हाथ से छुड़ा ले आए; पर वह स्त्री उसको न मिली।
- एसाव के लिये याकूब की भेंट में 200 बकरियाँ और 20 बकरे थेउत्प 32:14
पद
उत्प 32:14अर्थात् दो सौ बकरियाँ, और बीस बकरे, और दो सौ भेड़ें, और बीस मेढ़े,
- गिदोन ने बकरी का एक बच्चा तैयार किया: माँस टोकरी में, रसा तसले मेंन्याय 6:19
पद
न्याय 6:19तब गिदोन ने जाकर बकरी का एक बच्चा और एक एपा मैदे की अख़मीरी रोटियाँ तैयार कीं; तब माँस को टोकरी में, और रसा को तसले में रखकर बांज वृक्ष के तले उसके पास ले जाकर दिया।
- मानोह ने चट्टान पर बकरी का एक बच्चा चढ़ायान्याय 13:19
पद
न्याय 13:19तब मानोह ने अन्नबलि समेत बकरी का एक बच्चा लेकर चट्टान पर यहोवा के लिये चढ़ाया तब उस दूत ने मानोह और उसकी पत्नी के देखते-देखते एक अद्भुत काम किया।
- यिशै ने दाऊद के हाथ शाऊल के पास रोटी, कुप्पा भर दाखमधु और बकरी का एक बच्चा भेजा1 शमू 16:20
पद
1 शमू 16:20तब यिशै ने रोटी से लदा हुआ एक गदहा, और कुप्पा भर दाखमधु, और बकरी का एक बच्चा लेकर अपने पुत्र दाऊद के हाथ से शाऊल के पास भेज दिया।
- कर्मेल के नाबाल की एक हजार बकरियाँ थीं1 शमू 25:2
पद
1 शमू 25:2माओन में एक पुरुष रहता था जिसका व्यापार कर्मेल में था। और वह पुरुष बहुत धनी था, और उसकी तीन हजार भेड़ें, और एक हजार बकरियाँ थीं; और वह अपनी भेड़ों का ऊन कतर रहा था।
- बड़ा भाई: “तूने मुझे कभी एक बकरी का बच्चा भी न दिया”लूका 15:29
पद
लूका 15:29उसने पिता को उत्तर दिया, ‘देख; मैं इतने वर्ष से तेरी सेवा कर रहा हूँ, और कभी भी तेरी आज्ञा नहीं टाली, फिर भी तूने मुझे कभी एक बकरी का बच्चा भी न दिया, कि मैं अपने मित्रों के साथ आनन्द करता।
- घराने का पेट भरने के लिये बकरियों का बहुत सा दूधनीति 27:27
पद
नीति 27:27और बकरियों का इतना दूध होगा कि तू अपने घराने समेत पेट भरकर पिया करेगा, और तेरी दासियों का भी जीवन निर्वाह होता रहेगा।
- बकरों के द्वारा खेत का मूल्य दिया जाता हैनीति 27:26
पद
नीति 27:26तब भेड़ों के बच्चे तेरे वस्त्र के लिये होंगे, और बकरों के द्वारा खेत का मूल्य दिया जाएगा;
बकरी के बाल
- बकरी के बाल के ग्यारह पर्दों से निवास के ऊपर का तम्बू बनानिर्ग 26:7, निर्ग 36:14
पद
निर्ग 26:7“फिर निवास के ऊपर तम्बू का काम देने के लिये बकरी के बाल के ग्यारह पर्दे बनवाना।
निर्ग 36:14फिर निवास के ऊपर के तम्बू के लिये उसने बकरी के बाल के ग्यारह पर्दे बनाए।
- बुद्धिमान स्त्रियों ने बकरी के बाल कातेनिर्ग 35:26
पद
निर्ग 35:26और जितनी स्त्रियों के मन में ऐसी बुद्धि का प्रकाश था उन्होंने बकरी के बाल भी काते।
- मीकल ने दाऊद के बिछौने पर लिटाए गृहदेवता के सिरहाने बकरियों के रोएँ की तकिया रखी1 शमू 19:13
पद
1 शमू 19:13तब मीकल ने गृहदेवताओं को ले चारपाई पर लिटाया, और बकरियों के रोए की तकिया उसके सिरहाने पर रखकर उनको वस्त्र ओढ़ा दिए।
- मिद्यान से युद्ध के बाद बकरी के बालों की हर वस्तु पावन की गईगिन 31:20
पद
गिन 31:20और सब वस्त्रों, और चमड़े की बनी हुई सब वस्तुओं, और बकरी के बालों की और लकड़ी की बनी हुई सब वस्तुओं को पावन कर लो।”
व्यवस्था में
- फसह का मेम्ना भेड़ों या बकरियों में से लिया जा सकता थानिर्ग 12:5
पद
निर्ग 12:5तुम्हारा मेम्ना निर्दोष और पहले वर्ष का नर हो, और उसे चाहे भेड़ों में से लेना चाहे बकरियों में से।
- योशिय्याह ने फसह के लिये 30,000 भेड़ों और बकरियों के बच्चे दिए2 इति 35:7
पद
2 इति 35:7फिर योशिय्याह ने सब लोगों को जो वहाँ उपस्थित थे, तीस हजार भेड़ों और बकरियों के बच्चे और तीन हजार बैल दिए थे; ये सब फसह के बलिदानों के लिये राजा की सम्पत्ति में से दिए गए थे।
- नया जन्मा बच्चा सात दिन अपनी माँ के साथ रहेलैव्य 22:27
पद
लैव्य 22:27“जब बछड़ा या भेड़ या बकरी का बच्चा उत्पन्न हो, तो वह सात दिन तक अपनी माँ के साथ रहे; फिर आठवें दिन से आगे को वह यहोवा के हव्य चढ़ावे के लिये ग्रहणयोग्य ठहरेगा।
- “बकरी का बच्चा उसकी माता के दूध में न पकाना”निर्ग 23:19
पद
निर्ग 23:19अपनी भूमि की पहली उपज का पहला भाग अपने परमेश्वर यहोवा के भवन में ले आना। बकरी का बच्चा उसकी माता के दूध में न पकाना।
- प्रायश्चित का दिन: दो बकरों पर चिट्ठियाँ; एक जंगल में छोड़ दिया जाता हैलैव्य 16:8–10, लैव्य 16:21–22
पद
लैव्य 16:8–10और हारून दोनों बकरों पर चिट्ठियाँ डाले, एक चिट्ठी यहोवा के लिये और दूसरी अजाजेल के लिये हो। और जिस बकरे पर यहोवा के नाम की चिट्ठी निकले उसको हारून पापबलि के लिये चढ़ाए; परन्तु जिस बकरे पर अजाजेल के लिये चिट्ठी निकले वह यहोवा के सामने जीवित खड़ा किया जाए कि उससे प्रायश्चित किया जाए, और वह अजाजेल के लिये जंगल में छोड़ा जाए।
लैव्य 16:21–22और हारून अपने दोनों हाथों को जीवित बकरे पर रखकर इस्राएलियों के सब अधर्म के कामों, और उनके सब अपराधों, अर्थात् उनके सारे पापों को अंगीकार करे, और उनको बकरे के सिर पर धरकर उसको किसी मनुष्य के हाथ जो इस काम के लिये तैयार हो जंगल में भेजकर छुड़वा दे। वह बकरा उनके सब अधर्म के कामों को अपने ऊपर लादे हुए किसी निर्जन देश में उठा ले जाएगा; इसलिए वह मनुष्य उस बकरे को जंगल में छोड़ दे।
जंगली बकरे
- “ऊँचे पहाड़ जंगली बकरों के लिये हैं”भज 104:18
पद
भज 104:18ऊँचे पहाड़ जंगली बकरों के लिये हैं; और चट्टानें शापानों के शरणस्थान हैं।
- शाऊल ने ‘जंगली बकरों की चट्टानों’ पर दाऊद को खोजा1 शमू 24:2
पद
1 शमू 24:2तब शाऊल समस्त इस्राएलियों में से तीन हजार को छाँटकर दाऊद और उसके जनों को ‘जंगली बकरों की चट्टानों’ पर खोजने गया।
- “क्या तू जानता है कि पहाड़ पर की जंगली बकरियाँ कब बच्चे देती हैं?”अय्यू 39:1
पद
अय्यू 39:1“क्या तू जानता है कि पहाड़ पर की जंगली बकरियाँ कब बच्चे देती हैं? या जब हिरनियाँ बियाती हैं, तब क्या तू देखता रहता है?
- जंगली बकरी और साबर खाए जा सकते थेव्यव 14:5
पद
व्यव 14:5हिरन, चिकारा, मृग, जंगली बकरी, साबर, नीलगाय, और बनैली भेड़।
वचन
- बाल “उन बकरियों के झुण्ड के समान हैं जो गिलाद पहाड़ के ढाल पर लेटी हुई हों”श्रेष्ठ 4:1, श्रेष्ठ 6:5
पद
श्रेष्ठ 4:1हे मेरी प्रिय तू सुन्दर है, तू सुन्दर है! तेरी आँखें तेरी लटों के बीच में कबूतरों के समान दिखाई देती है। तेरे बाल उन बकरियों के झुण्ड के समान हैं जो गिलाद पहाड़ के ढाल पर लेटी हुई हों।
श्रेष्ठ 6:5अपनी आँखें मेरी ओर से फेर ले, क्योंकि मैं उनसे घबराता हूँ; तेरे बाल ऐसी बकरियों के झुण्ड के समान हैं, जो गिलाद की ढलान पर लेटी हुई देख पड़ती हों।
- बकरा, उन प्राणियों में से एक जिनकी चाल सुन्दर हैनीति 30:29–31
पद
नीति 30:29–31तीन सुन्दर चलनेवाले प्राणी हैं; वरन् चार हैं, जिनकी चाल सुन्दर है: सिंह जो सब पशुओं में पराक्रमी है, और किसी के डर से नहीं हटता; शिकारी कुत्ता और बकरा, और अपनी सेना समेत राजा।
- “जैसा चरवाहा भेड़ों को बकरियों से अलग कर देता है”मत्ती 25:32
पद
मत्ती 25:32और सब जातियाँ उसके सामने इकट्ठी की जाएँगी; और जैसा चरवाहा भेड़ों को बकरियों से अलग कर देता है, वैसा ही वह उन्हें एक दूसरे से अलग करेगा।
- शिमशोन ने सिंह को ऐसा फाड़ डाला जैसा कोई बकरी का बच्चा फाड़ेन्याय 14:6
पद
न्याय 14:6तब यहोवा का आत्मा उस पर बल से उतरा, और यद्यपि उसके हाथ में कुछ न था, तो भी उसने उसको ऐसा फाड़ डाला जैसा कोई बकरी का बच्चा फाड़े। अपना यह काम उसने अपने पिता या माता को न बताया।
स्रोत
Nave’s Topical Bible (Orville J. Nave, 1896; सार्वजनिक क्षेत्र) से: विषय चुने गए, पंक्तियाँ संक्षिप्त करके आधुनिक शब्दों में रखी गईं, व्याख्या की पंक्तियाँ छोड़ दी गईं; हर पद जाँचा गया।
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.