Bible Explorer

अन्वेषण › विषय › गुफाएँ

प्रकृति

बाइबल में गुफाएँ

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी के 30 अंश, पंक्ति-दर-पंक्ति, Nave’s Topical Bible से।

शरण और छिपना

  • लूत अपनी दोनों बेटियों समेत पहाड़ की एक गुफा में रहने लगाउत्प 19:30
    पद
    उत्प 19:30लूत ने सोअर को छोड़ दिया, और पहाड़ पर अपनी दोनों बेटियों समेत रहने लगा; क्योंकि वह सोअर में रहने से डरता था; इसलिए वह और उसकी दोनों बेटियाँ वहाँ एक गुफा में रहने लगे।
  • एलिय्याह ने होरेब में एक गुफा में रात बिताई1 राजा 19:8–9
    पद
    1 राजा 19:8–9तब उसने उठकर खाया पिया; और उसी भोजन से बल पाकर चालीस दिन-रात चलते-चलते परमेश्वर के पर्वत होरेब को पहुँचा। वहाँ वह एक गुफा में जाकर टिका और यहोवा का यह वचन उसके पास पहुँचा, “हे एलिय्याह तेरा यहाँ क्या काम?”
  • उसने अपना मुँह चद्दर से ढाँपा और गुफा के द्वार पर खड़ा हुआ1 राजा 19:13
    पद
    1 राजा 19:13यह सुनते ही एलिय्याह ने अपना मुँह चद्दर से ढाँपा, और बाहर जाकर गुफा के द्वार पर खड़ा हुआ। फिर एक शब्द उसे सुनाई दिया, “हे एलिय्याह तेरा यहाँ क्या काम?”
  • पाँच राजा मक्केदा की गुफा में जा छिपेयहो 10:16–17
    पद
    यहो 10:16–17वे पाँचों राजा भागकर मक्केदा के पास की गुफा में जा छिपे। तब यहोशू को यह समाचार मिला, “पाँचों राजा मक्केदा के पास की गुफा में छिपे हुए हमें मिले हैं।”
  • यहोशू ने उसके मुँह पर बड़े-बड़े पत्थर लुढ़कवा दिएयहो 10:18
    पद
    यहो 10:18यहोशू ने कहा, “गुफा के मुँह पर बड़े-बड़े पत्थर लुढ़काकर उनकी देख-भाल के लिये मनुष्यों को उसके पास बैठा दो;
  • बाद में भी वे पत्थर गुफा के मुँह पर “आज तक” रखे हुए हैंयहो 10:27
    पद
    यहो 10:27सूर्य डूबते-डूबते यहोशू से आज्ञा पाकर लोगों ने उन्हें उन वृक्षों पर से उतार के उसी गुफा में जहाँ वे छिप गए थे डाल दिया, और उस गुफा के मुँह पर बड़े-बड़े पत्थर रख दिए, वे आज तक वहीं रखे हुए हैं।
  • इस्राएली गुफाओं, झाड़ियों, चट्टानों, गढ़ियों और गड्ढों में जा छिपे1 शमू 13:6
    पद
    1 शमू 13:6जब इस्राएली पुरुषों ने देखा कि हम सकेती में पड़े हैं (और सचमुच लोग संकट में पड़े थे), तब वे लोग गुफाओं, झाड़ियों, चट्टानों, गढ़ियों, और गड्ढों में जा छिपे।
  • पलिश्ती: “इब्री लोग उन बिलों में से जहाँ वे छिपे थे निकले आते हैं”1 शमू 14:11
    पद
    1 शमू 14:11तब उन दोनों ने अपने को पलिश्तियों की चौकी पर प्रगट किया, तब पलिश्ती कहने लगे, “देखो, इब्री लोग उन बिलों में से जहाँ वे छिपे थे निकले आते हैं।”
  • ओबद्याह ने सौ नबियों को पचास-पचास करके गुफाओं में छिपाया और अन्न जल दिया1 राजा 18:4, 1 राजा 18:13
    पद
    1 राजा 18:4ओबद्याह तो यहोवा का भय यहाँ तक मानता था कि जब ईजेबेल यहोवा के नबियों को नाश करती थी, तब ओबद्याह ने एक सौ नबियों को लेकर पचास-पचास करके गुफाओं में छिपा रखा; और अन्न जल देकर उनका पालन-पोषण करता रहा।
    1 राजा 18:13क्या मेरे प्रभु को यह नहीं बताया गया, कि जब ईजेबेल यहोवा के नबियों को घात करती थी तब मैंने क्या किया? कि यहोवा के नबियों में से एक सौ लेकर पचास-पचास करके गुफाओं में छिपा रखा, और उन्हें अन्न जल देकर पालता रहा।
  • शिमशोन एताम नामक चट्टान की दरार में रहान्याय 15:8, न्याय 15:11
    पद
    न्याय 15:8तब उसने उनको अति निष्ठुरता के साथ बड़ी मार से मार डाला; तब जाकर एताम नामक चट्टान की एक दरार में रहने लगा।
    न्याय 15:11तब तीन हजार यहूदी पुरुष एताम नामक चट्टान की दरार में जाकर शिमशोन से कहने लगे, “क्या तू नहीं जानता कि पलिश्ती हम पर प्रभुता करते हैं? फिर तूने हम से ऐसा क्यों किया है?” उसने उनसे कहा, “जैसा उन्होंने मुझसे किया था, वैसा ही मैंने भी उनसे किया है।”
  • दाऊद ने अदुल्लाम की गुफा में शरण ली; कोई 400 पुरुष उसके साथ हो गए1 शमू 22:1–2
    पद
    1 शमू 22:1–2दाऊद वहाँ से चला, और बचकर अदुल्लाम की गुफा में पहुँच गया; यह सुनकर उसके भाई, वरन् उसके पिता का समस्त घराना वहाँ उसके पास गया। और जितने संकट में पड़े थे, और जितने ऋणी थे, और जितने उदास थे, वे सब उसके पास इकट्ठे हुए; और वह उनका प्रधान हुआ। और कोई चार सौ पुरुष उसके साथ हो गए।
  • कटनी के दिनों में तीन मुख्य सरदार अदुल्लाम की गुफा में दाऊद के पास आए2 शमू 23:13, 1 इति 11:15
    पद
    2 शमू 23:13फिर तीसों मुख्य सरदारों में से तीन जन कटनी के दिनों में दाऊद के पास अदुल्लाम नामक गुफा में आए, और पलिश्तियों का दल रपाईम नामक तराई में छावनी किए हुए था।
    1 इति 11:15तीसों मुख्य पुरुषों में से तीन दाऊद के पास चट्टान को, अर्थात् अदुल्लाम नामक गुफा में गए, और पलिश्तियों की छावनी रपाईम नामक तराई में पड़ी हुई थी।
  • शाऊल उस गुफा में गया जहाँ दाऊद छिपा था; दाऊद ने उसके बागे की छोर काट ली1 शमू 24:3–4
    पद
    1 शमू 24:3–4जब वह मार्ग पर के भेड़शालाओं के पास पहुँचा जहाँ एक गुफा थी, तब शाऊल दिशा फिरने को उसके भीतर गया। और उसी गुफा के कोनों में दाऊद और उसके जन बैठे हुए थे। तब दाऊद के जनों ने उससे कहा, “सुन, आज वही दिन है जिसके विषय यहोवा ने तुझ से कहा था, ‘मैं तेरे शत्रु को तेरे हाथ में सौंप दूँगा, कि तू उससे मनमाना बर्ताव कर ले।’” तब दाऊद ने उठकर शाऊल के बागे की छोर को छिपकर काट लिया।
  • दाऊद गुफा से निकला और शाऊल को पीछे से पुकारा1 शमू 24:8
    पद
    1 शमू 24:8उसके बाद दाऊद भी उठकर गुफा से निकला और शाऊल को पीछे से पुकारके बोला, “हे मेरे प्रभु, हे राजा।” जब शाऊल ने पीछे मुड़कर देखा, तब दाऊद ने भूमि की ओर सिर झुकाकर दण्डवत् की।
  • दो भजनों के शीर्षक: दाऊद “गुफा में”भज 57:1, भज 142:1
    पद
    भज 57:1प्रधान बजानेवाले के लिये अल-तशहेत राग में दाऊद का मिक्ताम; जब वह शाऊल से भागकर गुफा में छिप गया था हे परमेश्वर, मुझ पर दया कर, मुझ पर दया कर, क्योंकि मैं तेरा शरणागत हूँ; और जब तक ये विपत्तियाँ निकल न जाएँ, तब तक मैं तेरे पंखों के तले शरण लिए रहूँगा।
    भज 142:1दाऊद का मश्कील, जब वह गुफा में था: प्रार्थना मैं यहोवा की दुहाई देता, मैं यहोवा से गिड़गिड़ाता हूँ,
  • निकाले हुए लोग चट्टानों और भूमि के बिलों में रहते थेअय्यू 30:6
    पद
    अय्यू 30:6डरावने नालों में, भूमि के बिलों में, और चट्टानों में, उन्हें रहना पड़ता है।
  • कुछ लोग गुफाओं और पृथ्वी की दरारों में भटकते फिरेइब्रा 11:38
    पद
    इब्रा 11:38और जंगलों, और पहाड़ों, और गुफाओं में, और पृथ्वी की दरारों में भटकते फिरे। संसार उनके योग्य न था।

कब्र की गुफाएँ

  • अब्राहम ने हित्ती एप्रोन से मकपेला की गुफा मोल लीउत्प 23:9, उत्प 23:17–20
    पद
    उत्प 23:9कि वह अपनी मकपेलावाली गुफा, जो उसकी भूमि की सीमा पर है; उसका पूरा दाम लेकर मुझे दे दे, कि वह तुम्हारे बीच कब्रिस्तान के लिये मेरी निज भूमि हो जाए।”
    उत्प 23:17–20इस प्रकार एप्रोन की भूमि, जो मम्रे के सम्मुख मकपेला में थी, वह गुफा समेत, और उन सब वृक्षों समेत भी जो उसमें और उसके चारों ओर सीमा पर थे, जितने हित्ती उसके नगर के फाटक से होकर भीतर जाते थे, उन सभी के सामने अब्राहम के अधिकार में पक्की रीति से आ गई। इसके पश्चात् अब्राहम ने अपनी पत्नी सारा को उस मकपेलावाली भूमि की गुफा में जो मम्रे के अर्थात् हेब्रोन के सामने कनान देश में है, मिट्टी दी। इस प्रकार वह भूमि गुफा समेत, जो उसमें थी, हित्तियों की ओर से कब्रिस्तान के लिये अब्राहम के अधिकार में पूरी रीति से आ गई।
  • इसहाक और इश्माएल ने अब्राहम को वहीं मिट्टी दीउत्प 25:9–10
    पद
    उत्प 25:9–10उसके पुत्र इसहाक और इश्माएल ने, हित्ती सोहर के पुत्र एप्रोन की मम्रे के सम्मुखवाली भूमि में, जो मकपेला की गुफा थी, उसमें उसको मिट्टी दी; अर्थात् जो भूमि अब्राहम ने हित्तियों से मोल ली थी; उसी में अब्राहम, और उसकी पत्नी सारा, दोनों को मिट्टी दी गई।
  • याकूब: उस गुफा में अब्राहम, सारा, इसहाक, रिबका और लिआ हैंउत्प 49:29–32
    पद
    उत्प 49:29–32तब उसने यह कहकर उनको आज्ञा दी, “मैं अपने लोगों के साथ मिलने पर हूँ: इसलिए मुझे हित्ती एप्रोन की भूमिवाली गुफा में मेरे बापदादों के साथ मिट्टी देना, अर्थात् उसी गुफा में जो कनान देश में मम्रे के सामने वाली मकपेला की भूमि में है; उस भूमि को अब्राहम ने हित्ती एप्रोन के हाथ से इसलिए मोल लिया था, कि वह कब्रिस्तान के लिये उसकी निज भूमि हो। वहाँ अब्राहम और उसकी पत्नी सारा को मिट्टी दी गई थी; और वहीं इसहाक और उसकी पत्नी रिबका को भी मिट्टी दी गई; और वहीं मैंने लिआ को भी मिट्टी दी। वह भूमि और उसमें की गुफा हित्तियों के हाथ से मोल ली गई।”
  • याकूब के पुत्र उसे मिस्र से मकपेला ले गएउत्प 50:13
    पद
    उत्प 50:13अर्थात् उन्होंने उसको कनान देश में ले जाकर मकपेला की उस भूमिवाली गुफा में, जो मम्रे के सामने हैं, मिट्टी दी; जिसको अब्राहम ने हित्ती एप्रोन के हाथ से इसलिए मोल लिया था, कि वह कब्रिस्तान के लिये उसकी निज भूमि हो।
  • लाज़र की कब्र एक गुफा थी, जिस पर एक पत्थर धरा थायूह 11:38
    पद
    यूह 11:38यीशु मन में फिर बहुत ही उदास होकर कब्र पर आया, वह एक गुफा थी, और एक पत्थर उस पर धरा था।
  • यीशु की कब्र चट्टान में खुदी थी, और उसके द्वार पर पत्थर लुढ़काया गयामत्ती 27:60, मर 15:46
    पद
    मत्ती 27:60और उसे अपनी नई कब्र में रखा, जो उसने चट्टान में खुदवाई थी, और कब्र के द्वार पर बड़ा पत्थर लुढ़काकर चला गया।
    मर 15:46तब उसने एक मलमल की चादर मोल ली, और शव को उतारकर उस चादर में लपेटा, और एक कब्र में जो चट्टान में खोदी गई थी रखा, और कब्र के द्वार पर एक पत्थर लुढ़का दिया।

वचन

  • “उस पंडुकी के समान हो जो गुफा के मुँह की एक ओर घोंसला बनाती हो”यिर्म 48:28
    पद
    यिर्म 48:28“हे मोआब के रहनेवालों अपने-अपने नगर को छोड़कर चट्टान की दरार में बसो! उस पंडुकी के समान हो जो गुफा के मुँह की एक ओर घोंसला बनाती हो।

स्रोत

Nave’s Topical Bible (Orville J. Nave, 1896; सार्वजनिक क्षेत्र) से: विषय चुने गए, पंक्तियाँ संक्षिप्त करके आधुनिक शब्दों में रखी गईं, व्याख्या की पंक्तियाँ छोड़ दी गईं; हर पद जाँचा गया।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.