अन्वेषण › पुराने मानचित्र › मूसा की पाँच पुस्तकों के स्थान
मानचित्र पूरे आकार में खोलें (3000 × 2481)लाइब्रेरी ऑफ़ कांग्रेस, भूगोल और मानचित्र विभाग · सार्वजनिक डोमेन
पुराने मानचित्र · 1826
मूसा की पाँच पुस्तकों के स्थान मानचित्रकार: Tanner, Henry Schenck · वर्ष: 1826
हेनरी एस. टैनर के “प्राचीन भूगोल के एटलस” से, जो 1826 में फ़िलाडेल्फ़िया में “पवित्र और लौकिक दोनों प्रकार के प्राचीन लेखकों के लेखों को स्पष्ट करने के लिए” प्रकाशित हुआ। मुख्य मानचित्र नील के डेल्टा और गोशेन से सीनै के जंगल के पार कनान और सीरिया तक जाता है; एक छोटा मानचित्र “मूसा द्वारा उल्लिखित पूर्वी देश” दिखाता है, आर्मेनिया के अरारात से बाबेल और एलाम तक।
लाइब्रेरी ऑफ़ कांग्रेस में मानचित्र
पवित्र भूमि के पुराने मानचित्र, 1600–1881: लाइब्रेरी ऑफ़ कांग्रेस, भूगोल और मानचित्र विभाग (सार्वजनिक डोमेन; संख्याएँ Wikimedia Commons से, चित्र पुस्तकालय के अपने सर्वर से); पाठ हमारे हैं
अंश उत्प 10:1–32 नूह के पुत्र शेम, हाम और येपेत थे; उनके पुत्र जल-प्रलय के पश्चात् उत्पन्न हुए: उनकी वंशावली यह है। येपेत के पुत्र: गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक और तीरास हुए। और गोमेर के पुत्र: अश्कनज, रीपत और तोगर्मा हुए। और यावान के वंश में एलीशा और तर्शीश, और कित्ती, और दोदानी लोग हुए। इनके वंश अन्यजातियों के द्वीपों के देशों में ऐसे बँट गए कि वे भिन्न-भिन्न भाषाओं, कुलों, और जातियों के अनुसार अलग-अलग हो गए। फिर हाम के पुत्र: कूश, मिस्र, पूत और कनान हुए। और कूश के पुत्र सबा, हवीला, सबता, रामाह, और सब्तका हुए। और रामाह के पुत्र शेबा और ददान हुए। कूश के वंश में निम्रोद भी हुआ; पृथ्वी पर पहला वीर वही हुआ है। वही यहोवा की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलनेवाला ठहरा, इससे यह कहावत चली है; “निम्रोद के समान यहोवा की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलनेवाला।” उसके राज्य का आरम्भ शिनार देश में बाबेल, एरेख, अक्कद, और कलने से हुआ। उस देश से वह निकलकर अश्शूर को गया, और नीनवे, रहोबोतीर और कालह को, और नीनवे और कालह के बीच जो रेसेन है, उसे भी बसाया; बड़ा नगर यही है। मिस्र के वंश में लूदी, अनामी, लहाबी, नप्तूही, और पत्रूसी, कसलूही, और कप्तोरी लोग हुए, कसलूहियों में से तो पलिश्ती लोग निकले। कनान के वंश में उसका ज्येष्ठ पुत्र सीदोन, तब हित्त, यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी, हिब्बी, अर्की, सीनी, अर्वदी, समारी, और हमाती लोग भी हुए; फिर कनानियों के कुल भी फैल गए। और कनानियों की सीमा सीदोन से लेकर गरार के मार्ग से होकर गाज़ा तक और फिर सदोम और गमोरा और अदमा और सबोयीम के मार्ग से होकर लाशा तक हुआ। हाम के वंश में ये ही हुए; और ये भिन्न-भिन्न कुलों, भाषाओं, देशों, और जातियों के अनुसार अलग-अलग हो गए। फिर शेम, जो सब एबेरवंशियों का मूलपुरुष हुआ, और जो येपेत का ज्येष्ठ भाई था, उसके भी पुत्र उत्पन्न हुए। शेम के पुत्र: एलाम, अश्शूर, अर्पक्षद, लूद और अराम हुए। अराम के पुत्र: ऊस, हूल, गेतेर और मश हुए। और अर्पक्षद ने शेलह को, और शेलह ने एबेर को जन्म दिया। और एबेर के दो पुत्र उत्पन्न हुए, एक का नाम पेलेग इस कारण रखा गया कि उसके दिनों में पृथ्वी बँट गई, और उसके भाई का नाम योक्तान था। और योक्तान ने अल्मोदाद, शेलेप, हसर्मावेत, येरह, हदोराम, ऊजाल, दिक्ला, ओबाल, अबीमाएल, शेबा, ओपीर, हवीला, और योबाब को जन्म दिया: ये ही सब योक्तान के पुत्र हुए। इनके रहने का स्थान मेशा से लेकर सपारा, जो पूर्व में एक पहाड़ है, उसके मार्ग तक हुआ। शेम के पुत्र ये ही हुए; और ये भिन्न-भिन्न कुलों, भाषाओं, देशों और जातियों के अनुसार अलग-अलग हो गए। नूह के पुत्रों के घराने ये ही है: और उनकी जातियों के अनुसार उनकी वंशावलियाँ ये ही हैं; और जल-प्रलय के पश्चात् पृथ्वी भर की जातियाँ इन्हीं में से होकर बँट गईं। गिन 33:1–49 जब से इस्राएली मूसा और हारून की अगुआई में दल बाँधकर मिस्र देश से निकले, तब से उनके ये पड़ाव हुए। मूसा ने यहोवा से आज्ञा पाकर उनके कूच उनके पड़ावों के अनुसार लिख दिए; और वे ये हैं। पहले महीने के पन्द्रहवें दिन को उन्होंने रामसेस से कूच किया; फसह के दूसरे दिन इस्राएली सब मिस्रियों के देखते बेखटके निकल गए, जबकि मिस्री अपने सब पहिलौठों को मिट्टी दे रहे थे जिन्हें यहोवा ने मारा था; और उसने उनके देवताओं को भी दण्ड दिया था। इस्राएलियों ने रामसेस से कूच करके सुक्कोत में डेरे डाले। और सुक्कोत से कूच करके एताम में, जो जंगल के छोर पर है, डेरे डाले। और एताम से कूच करके वे पीहहीरोत को मुड़ गए, जो बाल-सपोन के सामने है; और मिग्दोल के सामने डेरे खड़े किए। तब वे पीहहीरोत के सामने से कूच कर समुद्र के बीच होकर जंगल में गए, और एताम नामक जंगल में तीन दिन का मार्ग चलकर मारा में डेरे डाले। फिर मारा से कूच करके वे एलीम को गए, और एलीम में जल के बारह सोते और सत्तर खजूर के वृक्ष मिले, और उन्होंने वहाँ डेरे खड़े किए। तब उन्होंने एलीम से कूच करके लाल समुद्र के तट पर डेरे खड़े किए। और लाल समुद्र से कूच करके सीन नामक जंगल में डेरे खड़े किए। फिर सीन नामक जंगल से कूच करके उन्होंने दोपका में डेरा किया। और दोपका से कूच करके आलूश में डेरा किया। और आलूश से कूच करके रपीदीम में डेरा किया, और वहाँ उन लोगों को पीने का पानी न मिला। फिर उन्होंने रपीदीम से कूच करके सीनै के जंगल में डेरे डाले। और सीनै के जंगल से कूच करके किब्रोतहत्तावा में डेरा किया। और किब्रोतहत्तावा से कूच करके हसेरोत में डेरे डाले। और हसेरोत से कूच करके रित्मा में डेरे डाले। फिर उन्होंने रित्मा से कूच करके रिम्मोनपेरेस में डेरे खड़े किए। और रिम्मोनपेरेस से कूच करके लिब्ना में डेरे खड़े किए। और लिब्ना से कूच करके रिस्सा में डेरे खड़े किए। और रिस्सा से कूच करके कहेलाता में डेरा किया। और कहेलाता से कूच करके शेपेर पर्वत के पास डेरा किया। फिर उन्होंने शेपेर पर्वत से कूच करके हरादा में डेरा किया। और हरादा से कूच करके मखेलोत में डेरा किया। और मखेलोत से कूच करके तहत में डेरे खड़े किए। और तहत से कूच करके तेरह में डेरे डाले। और तेरह से कूच करके मित्का में डेरे डाले। फिर मित्का से कूच करके उन्होंने हशमोना में डेरे डाले। और हशमोना से कूच करके मोसेरोत में डेरे खड़े किए। और मोसेरोत से कूच करके याकानियों के बीच डेरा किया। और याकानियों के बीच से कूच करके होर्हग्गिदगाद में डेरा किया। और होर्हग्गिदगाद से कूच करके योतबाता में डेरा किया। और योतबाता से कूच करके अब्रोना में डेरे खड़े किए। और अब्रोना से कूच करके एस्योनगेबेर में डेरे खड़े किए। और एस्योनगेबेर से कूच करके उन्होंने सीन नामक जंगल के कादेश में डेरा किया। फिर कादेश से कूच करके होर पर्वत के पास, जो एदोम देश की सीमा पर है, डेरे डाले। वहाँ इस्राएलियों के मिस्र देश से निकलने के चालीसवें वर्ष के पाँचवें महीने के पहले दिन को हारून याजक यहोवा की आज्ञा पाकर होर पर्वत पर चढ़ा, और वहाँ मर गया। और जब हारून होर पर्वत पर मर गया तब वह एक सौ तेईस वर्ष का था। और अराद का कनानी राजा, जो कनान देश के दक्षिण भाग में रहता था, उसने इस्राएलियों के आने का समाचार पाया। तब इस्राएलियों ने होर पर्वत से कूच करके सलमोना में डेरे डाले। और सलमोना से कूच करके पूनोन में डेरे डाले। और पूनोन से कूच करके ओबोत में डेरे डाले। और ओबोत से कूच करके अबारीम नामक डीहों में जो मोआब की सीमा पर हैं, डेरे डाले। तब उन डीहों से कूच करके उन्होंने दीबोन-गाद में डेरा किया। और दीबोन-गाद से कूच करके अल्मोनदिबलातैम में डेरा किया। और अल्मोनदिबलातैम से कूच करके उन्होंने अबारीम नामक पहाड़ों में नबो के सामने डेरा किया। फिर अबारीम पहाड़ों से कूच करके मोआब के अराबा में, यरीहो के पास यरदन नदी के तट पर डेरा किया। और उन्होंने मोआब के अराबा में बेत्यशीमोत से लेकर आबेलशित्तीम तक यरदन के किनारे-किनारे डेरे डाले।