Bible Explorer

अन्वेषण › मार्ग › अब्राहम की यात्रा

मार्ग

अब्राहम की यात्रा

ऊर से कनान तक · 12 पड़ाव · ≈ 2,730 किमी सीधी रेखाओं में

1234578910

पड़ाव

  1. ऊरउत्प 11:31और तेरह अपने पुत्र अब्राम, और अपने पोते लूत, जो हारान का पुत्र था, और अपनी बहू सारै, जो उसके पुत्र अब्राम की पत्नी थी, इन सभी को लेकर कसदियों के ऊर नगर से निकल कनान देश जाने को चला; पर हारान नामक देश में पहुँचकर वहीं रहने लगा।
  2. हारानउत्प 11:31और तेरह अपने पुत्र अब्राम, और अपने पोते लूत, जो हारान का पुत्र था, और अपनी बहू सारै, जो उसके पुत्र अब्राम की पत्नी थी, इन सभी को लेकर कसदियों के ऊर नगर से निकल कनान देश जाने को चला; पर हारान नामक देश में पहुँचकर वहीं रहने लगा।
  3. शेकेमउत्प 12:6उस देश के बीच से जाते हुए अब्राम शेकेम में, जहाँ मोरे का बांज वृक्ष है पहुँचा। उस समय उस देश में कनानी लोग रहते थे।
  4. बेतेलउत्प 12:8फिर वहाँ से आगे बढ़कर, वह उस पहाड़ पर आया, जो बेतेल के पूर्व की ओर है; और अपना तम्बू उस स्थान में खड़ा किया जिसके पश्चिम की ओर तो बेतेल, और पूर्व की ओर आई है; और वहाँ भी उसने यहोवा के लिये एक वेदी बनाई: और यहोवा से प्रार्थना की।
  5. मिस्रउत्प 12:10उस देश में अकाल पड़ा: इसलिए अब्राम मिस्र देश को चला गया कि वहाँ परदेशी होकर रहे क्योंकि देश में भयंकर अकाल पड़ा था।
  6. बेतेलउत्प 13:3फिर वह दक्षिण देश से चलकर, बेतेल के पास उसी स्थान को पहुँचा, जहाँ पहले उसने अपना तम्बू खड़ा किया था, जो बेतेल और आई के बीच में है।
  7. हेब्रोनउत्प 13:18इसके पश्चात् अब्राम अपना तम्बू उखाड़कर, मम्रे के बांजवृक्षों के बीच जो हेब्रोन में थे, जाकर रहने लगा, और वहाँ भी यहोवा की एक वेदी बनाई।
  8. गरारउत्प 20:1फिर अब्राहम वहाँ से निकलकर दक्षिण देश में आकर कादेश और शूर के बीच में ठहरा, और गरार में रहने लगा।
  9. बेर्शेबाउत्प 21:31उन दोनों ने जो उस स्थान में आपस में शपथ खाई, इसी कारण उसका नाम बेर्शेबा पड़ा।
  10. मोरिय्याहउत्प 22:2उसने कहा, “अपने पुत्र को अर्थात् अपने एकलौते पुत्र इसहाक को, जिससे तू प्रेम रखता है, संग लेकर मोरिय्याह देश में चला जा, और वहाँ उसको एक पहाड़ के ऊपर जो मैं तुझे बताऊँगा होमबलि करके चढ़ा।”
  11. बेर्शेबाउत्प 22:19तब अब्राहम अपने सेवकों के पास लौट आया, और वे सब बेर्शेबा को संग-संग गए; और अब्राहम बेर्शेबा में रहने लगा।
  12. हेब्रोनउत्प 23:2तब वह किर्यतअर्बा में मर गई। यह तो कनान देश में है, और हेब्रोन भी कहलाता है। इसलिए अब्राहम सारा के लिये रोने-पीटने को वहाँ गया।

रेखाएँ पड़ावों को पाठ के क्रम में जोड़ती हैं — असली रास्ते ज्ञात नहीं हैं। टूटी रेखा: जहाज़ से। हल्का: स्थान अनिश्चित है।

हर बिंदु सबसे संभावित स्थान है (OpenBible.info); हल्का बिंदु बताता है कि पहचान अनिश्चित है। जिन जगहों का स्थान अज्ञात है, वे नक्शे पर नहीं हैं।

स्थान-निर्धारण: OpenBible.info Bible Geocoding Data (CC BY 4.0)।

भूमि की रूपरेखा: Natural Earth (सार्वजनिक डोमेन)।