मुखपृष्ठ › कलीसियाई वर्ष के पर्व › पिन्तेकुस्त
कलीसियाई वर्ष के पर्व
पिन्तेकुस्त
ईस्टर के पचास दिन बाद: यरूशलेम में चेलों पर पवित्र आत्मा का उतरना, जैसा प्रेरितों के काम की पुस्तक बताती है, योएल की वह भविष्यवाणी जिसे पतरस उद्धृत करता है, और यूहन्ना के सुसमाचार में यीशु के वचन।
तिथियाँ
| वर्ष | पश्चिमी कलीसियाएँपिन्तेकुस्त | ऑर्थोडॉक्स कलीसियापिन्तेकुस्त |
|---|---|---|
| 2027 | 16 मई 2027रविवार | 20 जून 2027रविवार |
| 2028 | 4 जून 2028रविवार | 4 जून 2028रविवार |
| 2029 | 20 मई 2029रविवार | 27 मई 2029रविवार |
| 2030 | 9 जून 2030रविवार | 16 जून 2030रविवार |
| 2031 | 1 जून 2031रविवार | 1 जून 2031रविवार |
तिथि उस दिन के ऑर्थोडॉक्स या कैथोलिक कैलेंडर के पाठ खोलती है।
ऑर्थोडॉक्स तिथियाँ जूलियन कैलेंडर के अनुसार हैं, जिसे रूसी, सर्बियाई और जॉर्जियाई कलीसियाएँ और एथोस पर्वत मानते हैं: उनके स्थिर पर्व नागरिक कैलेंडर में 13 दिन बाद पड़ते हैं। नए कैलेंडर वाली कलीसियाएँ (यूनान, रोमानिया, बुल्गारिया और अन्य) क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाती हैं; ईस्टर और उस पर निर्भर दिन लगभग सभी ऑर्थोडॉक्स कलीसियाओं में एक ही तरह गिने जाते हैं।
बाइबल के अंश
प्रेरितों के काम
1जब पिन्तेकुस्त का दिन आया, तो वे सब एक जगह इकट्ठे थे। 2और अचानक आकाश से बड़ी आँधी के समान सनसनाहट का शब्द हुआ, और उससे सारा घर जहाँ वे बैठे थे, गूँज गया। 3और उन्हें आग के समान जीभें फटती हुई दिखाई दी और उनमें से हर एक पर आ ठहरी। 4और वे सब पवित्र आत्मा से भर गए, और जिस प्रकार आत्मा ने उन्हें बोलने की सामर्थ्य दी, वे अन्य-अन्य भाषा बोलने लगे। 5और आकाश के नीचे की हर एक जाति में से भक्त-यहूदी यरूशलेम में रहते थे। 6जब वह शब्द सुनाई दिया, तो भीड़ लग गई और लोग घबरा गए, क्योंकि हर एक को यही सुनाई देता था, कि ये मेरी ही भाषा में बोल रहे हैं। 7और वे सब चकित और अचम्भित होकर कहने लगे, “देखो, ये जो बोल रहे हैं क्या सब गलीली नहीं? 8तो फिर क्यों हम में से; हर एक अपनी-अपनी जन्म-भूमि की भाषा सुनता है? 9हम जो पारथी, मेदी, एलाम लोग, मेसोपोटामिया, यहूदिया, कप्पदूकिया, पुन्तुस और आसिया, 10और फ्रूगिया और पंफूलिया और मिस्र और लीबिया देश जो कुरेने के आस-पास है, इन सब देशों के रहनेवाले और रोमी प्रवासी, 11अर्थात् क्या यहूदी, और क्या यहूदी मत धारण करनेवाले, क्रेती और अरबी भी हैं, परन्तु अपनी-अपनी भाषा में उनसे परमेश्वर के बड़े-बड़े कामों की चर्चा सुनते हैं।” 12और वे सब चकित हुए, और घबराकर एक दूसरे से कहने लगे, “यह क्या हो रहा है?” 13परन्तु दूसरों ने उपहास करके कहा, “वे तो नई मदिरा के नशे में हैं।” 14पतरस उन ग्यारह के साथ खड़ा हुआ और ऊँचे शब्द से कहने लगा, “हे यहूदियों, और हे यरूशलेम के सब रहनेवालों, यह जान लो और कान लगाकर मेरी बातें सुनो। 15जैसा तुम समझ रहे हो, ये नशे में नहीं हैं, क्योंकि अभी तो तीसरा पहर ही दिन चढ़ा है। 16परन्तु यह वह बात है, जो योएल भविष्यद्वक्ता के द्वारा कही गई है: 17‘परमेश्वर कहता है, कि अन्त के दिनों में ऐसा होगा, कि मैं अपना आत्मा सब मनुष्यों पर उण्डेलूँगा और तुम्हारे बेटे और तुम्हारी बेटियाँ भविष्यद्वाणी करेंगी, और तुम्हारे जवान दर्शन देखेंगे, और तुम्हारे वृद्ध पुरुष स्वप्न देखेंगे। 18वरन् मैं अपने दासों और अपनी दासियों पर भी उन दिनों में अपनी आत्मा उण्डेलूँगा, और वे भविष्यद्वाणी करेंगे। 19और मैं ऊपर आकाश में अद्भुत काम, और नीचे धरती पर चिन्ह, अर्थात् लहू, और आग और धुएँ का बादल दिखाऊँगा। 20प्रभु के महान और तेजस्वी दिन के आने से पहले सूर्य अंधेरा और चाँद लहू सा हो जाएगा। 21और जो कोई प्रभु का नाम लेगा, वही उद्धार पाएगा।’
योएल
28“उन बातों के बाद मैं सब प्राणियों पर अपना आत्मा उण्डेलूँगा; तुम्हारे बेटे-बेटियाँ भविष्यद्वाणी करेंगी, और तुम्हारे पुरनिये स्वप्न देखेंगे, और तुम्हारे जवान दर्शन देखेंगे। 29तुम्हारे दास और दासियों पर भी मैं उन दिनों में अपना आत्मा उण्डेलूँगा। 30“और मैं आकाश में और पृथ्वी पर चमत्कार, अर्थात् लहू और आग और धुएँ के खम्भे दिखाऊँगा 31यहोवा के उस बड़े और भयानक दिन के आने से पहले सूर्य अंधियारा होगा और चन्द्रमा रक्त सा हो जाएगा। 32उस समय जो कोई यहोवा से प्रार्थना करेगा, वह छुटकारा पाएगा; और यहोवा के वचन के अनुसार सिय्योन पर्वत पर, और यरूशलेम में जिन बचे हुओं को यहोवा बुलाएगा, वे उद्धार पाएँगे।
यूहन्ना
37फिर पर्व के अन्तिम दिन, जो मुख्य दिन है, यीशु खड़ा हुआ और पुकारकर कहा, “यदि कोई प्यासा हो तो मेरे पास आए और पीए। 38जो मुझ पर विश्वास करेगा, जैसा पवित्रशास्त्र में आया है, ‘उसके हृदय में से जीवन के जल की नदियाँ बह निकलेंगी।’” 39उसने यह वचन उस आत्मा के विषय में कहा, जिसे उस पर विश्वास करनेवाले पाने पर थे; क्योंकि आत्मा अब तक न उतरा था, क्योंकि यीशु अब तक अपनी महिमा को न पहुँचा था।
यूहन्ना
19उसी दिन जो सप्ताह का पहला दिन था, संध्या के समय जब वहाँ के द्वार जहाँ चेले थे, यहूदियों के डर के मारे बन्द थे, तब यीशु आया और बीच में खड़ा होकर उनसे कहा, “तुम्हें शान्ति मिले।” 20और यह कहकर उसने अपना हाथ और अपना पंजर उनको दिखाए: तब चेले प्रभु को देखकर आनन्दित हुए। 21यीशु ने फिर उनसे कहा, “तुम्हें शान्ति मिले; जैसे पिता ने मुझे भेजा है, वैसे ही मैं भी तुम्हें भेजता हूँ।” 22यह कहकर उसने उन पर फूँका और उनसे कहा, “पवित्र आत्मा लो। 23जिनके पाप तुम क्षमा करो वे उनके लिये क्षमा किए गए हैं; जिनके तुम रखो, वे रखे गए हैं।”
कला में
पिन्तेकुस्तड्यूरर · लगभग 1509/1510?
पवित्र आत्मा का उतरनागुस्ताव डोरे · 1866
प्रेरितों का प्रचारगुस्ताव डोरे · 1866
पिन्तेकुस्तजर्मन चित्रकार · 13वीं सदी का मध्य
प्रेरितों को दिखाई देता मसीहरेम्ब्रांट · 1656
अटारी में मसीह का दिखाई देना (Apparition du Christ au cénacle)जेम्स टिसो · 1886–1894
और पर्व
स्रोत: इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out. · स्रोत और अधिकार