मुखपृष्ठ › बाइबल क्या कहती है › कृतज्ञता
भावनाएँ
बाइबल कृतज्ञता के बारे में क्या कहती है
वे 15 पद जिनकी ओर पाठक इस विषय के लिए सबसे अधिक मुड़ते हैं, इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी से पूरे उद्धृत।
1 थिस्स 5:18
हर बात में धन्यवाद करो: क्योंकि तुम्हारे लिये मसीह यीशु में परमेश्वर की यहीं इच्छा है।इफि 5:20
और सदा सब बातों के लिये हमारे प्रभु यीशु मसीह के नाम से परमेश्वर पिता का धन्यवाद करते रहो।कुलु 3:15
और मसीह की शान्ति, जिसके लिये तुम एक देह होकर बुलाए भी गए हो, तुम्हारे हृदय में राज्य करे, और तुम धन्यवादी बने रहो।भज 107:1
यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है; और उसकी करुणा सदा की है!भज 106:1
यहोवा की स्तुति करो! यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है; और उसकी करुणा सदा की है!याकू 1:17
क्योंकि हर एक अच्छा वरदान और हर एक उत्तम दान ऊपर ही से है, और ज्योतियों के पिता की ओर से मिलता है, जिसमें न तो कोई परिवर्तन हो सकता है, और न ही वह परछाई के समान बदलता है।भज 100:4
उसके फाटकों में धन्यवाद, और उसके आँगनों में स्तुति करते हुए प्रवेश करो, उसका धन्यवाद करो, और उसके नाम को धन्य कहो!फिलि 4:6
किसी भी बात की चिन्ता मत करो; परन्तु हर एक बात में तुम्हारे निवेदन, प्रार्थना और विनती के द्वारा धन्यवाद के साथ परमेश्वर के सम्मुख उपस्थित किए जाएँ।कुलु 3:17
वचन से या काम से जो कुछ भी करो सब प्रभु यीशु के नाम से करो, और उसके द्वारा परमेश्वर पिता का धन्यवाद करो।कुलु 4:2
प्रार्थना में लगे रहो, और धन्यवाद के साथ उसमें जागृत रहो;भज 118:24
आज वह दिन है जो यहोवा ने बनाया है; हम इसमें मगन और आनन्दित हों।भज 136:1
यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है, और उसकी करुणा सदा की है।1 इति 16:34
यहोवा का धन्यवाद करो, क्योंकि वह भला है; उसकी करुणा सदा की है।भज 69:30
मैं गीत गाकर तेरे नाम की स्तुति करूँगा, और धन्यवाद करता हुआ तेरी बड़ाई करूँगा।भज 28:7
यहोवा मेरा बल और मेरी ढाल है; उस पर भरोसा रखने से मेरे मन को सहायता मिली है; इसलिए मेरा हृदय प्रफुल्लित है; और मैं गीत गाकर उसका धन्यवाद करूँगा।ये वे पद हैं जिनकी ओर पाठक इस विषय में सबसे अधिक मुड़ते हैं — इस पर कोई शिक्षा नहीं। हर पद को उसके अध्याय में पढ़ें।
स्रोत
हर विषय के पद और उनका क्रम: OpenBible.info के विषय-आधारित आँकड़े, पाठकों के मतों के अनुसार: OpenBible.info · CC BY 4.0
इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out.