अन्वेषण › मार्ग › एलिय्याह की यात्राएँ
मार्ग
एलिय्याह की यात्राएँ
करीत नाले से होरेब और यरदन तक · 13 पड़ाव · ≈ 1,210 किमी सीधी रेखाओं में
पड़ाव
- गिलाद1 राजा 17:1
तिशबी एलिय्याह जो गिलाद का निवासी था उसने अहाब से कहा, “इस्राएल का परमेश्वर यहोवा जिसके सम्मुख मैं उपस्थित रहता हूँ, उसके जीवन की शपथ इन वर्षों में मेरे बिना कहे, न तो मेंह बरसेगा, और न ओस पड़ेगी।”
- सारफत1 राजा 17:10
अतः वह वहाँ से चल दिया, और सारफत को गया; नगर के फाटक के पास पहुँचकर उसने क्या देखा कि, एक विधवा लकड़ी बीन रही है, उसको बुलाकर उसने कहा, “किसी पात्र में मेरे पीने को थोड़ा पानी ले आ।”
- कर्मेल पर्वत1 राजा 18:20
तब अहाब ने सारे इस्राएलियों को बुला भेजा और नबियों को कर्मेल पर्वत पर इकट्ठा किया।
- कीशोन1 राजा 18:40
एलिय्याह ने उनसे कहा, “बाल के नबियों को पकड़ लो, उनमें से एक भी छूटने न पाए;” तब उन्होंने उनको पकड़ लिया, और एलिय्याह ने उन्हें नीचे कीशोन के नाले में ले जाकर मार डाला।
- यिज्रेल1 राजा 18:46
तब यहोवा की शक्ति एलिय्याह पर ऐसी हुई; कि वह कमर बाँधकर अहाब के आगे-आगे यिज्रेल तक दौड़ता चला गया।
- बेर्शेबा1 राजा 19:3
यह देख एलिय्याह अपना प्राण लेकर भागा, और यहूदा के बेर्शेबा को पहुँचकर अपने सेवक को वहीं छोड़ दिया।
- होरेब1 राजा 19:8
तब उसने उठकर खाया पिया; और उसी भोजन से बल पाकर चालीस दिन-रात चलते-चलते परमेश्वर के पर्वत होरेब को पहुँचा।
- दमिश्कपहुँचना नहीं बताया गया1 राजा 19:15
यहोवा ने उससे कहा, “लौटकर दमिश्क के जंगल को जा, और वहाँ पहुँचकर अराम का राजा होने के लिये हजाएल का,
- गिलगाल2 राजा 2:1
जब यहोवा एलिय्याह को बवंडर के द्वारा स्वर्ग में उठा ले जाने को था, तब एलिय्याह और एलीशा दोनों संग-संग गिलगाल से चले।
- बेतेल2 राजा 2:2
एलिय्याह ने एलीशा से कहा, “यहोवा मुझे बेतेल तक भेजता है इसलिए तू यहीं ठहरा रह।” एलीशा ने कहा, “यहोवा के और तेरे जीवन की शपथ मैं तुझे नहीं छोड़ने का;” इसलिए वे बेतेल को चले गए,
- यरीहो2 राजा 2:4
एलिय्याह ने उससे कहा, “हे एलीशा, यहोवा मुझे यरीहो को भेजता है; इसलिए तू यहीं ठहरा रह।” उसने कहा, “यहोवा के और तेरे जीवन की शपथ मैं तुझे नहीं छोड़ने का।” अतः वे यरीहो को आए।
- यरदन2 राजा 2:6
फिर एलिय्याह ने उससे कहा, “यहोवा मुझे यरदन तक भेजता है, इसलिए तू यहीं ठहरा रह।” उसने कहा, “यहोवा के और तेरे जीवन की शपथ मैं तुझे नहीं छोड़ने का।” अतः वे दोनों आगे चले।
रेखाएँ पड़ावों को पाठ के क्रम में जोड़ती हैं — असली रास्ते ज्ञात नहीं हैं। टूटी रेखा: जहाज़ से। हल्का: स्थान अनिश्चित है।
बिंदीदार: जहाँ की ओर यात्रा जा रही थी — पाठ यह नहीं कहता कि वह वहाँ पहुँची; रेखा पिछले पड़ाव से आगे जाती है।
हर बिंदु सबसे संभावित स्थान है (OpenBible.info); हल्का बिंदु बताता है कि पहचान अनिश्चित है। जिन जगहों का स्थान अज्ञात है, वे नक्शे पर नहीं हैं।
स्थान-निर्धारण: OpenBible.info Bible Geocoding Data (CC BY 4.0)।
भूमि की रूपरेखा: Natural Earth (सार्वजनिक डोमेन)।