Bible Explorer

बाइबल › 1 इतिहास › 8

IRV · अध्याय 8 / 29

1 इतिहास 8

1बिन्यामीन से उसका जेठा बेला, दूसरा अश्बेल, तीसरा अहृह,

2चौथा नोहा और पाँचवाँ रापा उत्पन्न हुआ।

3बेला के पुत्र अद्दार, गेरा, अबीहूद,

4अबीशू, नामान, अहोह,

5गेरा, शपूपान और हूराम थे।

6एहूद के पुत्र ये हुए (गेबा के निवासियों के पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष ये थे, जिन्हें बन्दी बनाकर मानहत को ले जाया गया था)।

7और नामान, अहिय्याह और गेरा (इन्हें भी बन्धुआ करके मानहत को ले गए थे), और उसने उज्जा और अहीहूद को जन्म दिया।

8और शहरैम से हूशीम और बारा नामक अपनी स्त्रियों को छोड़ देने के बाद, मोआब देश में लड़के उत्पन्न हुए।

9उसकी अपनी स्त्री होदेश से योबाब, सिब्या, मेशा, मल्काम, यूस, सोक्या,

10और मिर्मा उत्पन्न हुए। उसके ये पुत्र अपने-अपने पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष थे।

11और हूशीम से अबीतूब और एल्पाल का जन्म हुआ।

12एल्पाल के पुत्र एबेर, मिशाम और शामेद, इसी ने ओनो और गाँवों समेत लोद को बसाया।

13फिर बरीआ और शेमा जो अय्यालोन के निवासियों के पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष थे, और जिन्होंने गत के निवासियों को भगा दिया,

14और अह्यो, शाशक, यरेमोत,

15जबद्याह, अराद, एदेर,

16मीकाएल, यिस्पा, योहा, जो बरीआ के पुत्र थे,

17जबद्याह, मशुल्लाम, हिजकी, हेबेर,

18यिशमरै, यिजलीआ, योबाब जो एल्पाल के पुत्र थे।

19और याकीम, जिक्री, जब्दी,

20एलीएनै, सिल्लतै, एलीएल,

21अदायाह, बरायाह और शिम्रात जो शिमी के पुत्र थे।

22यिशपान, एबेर, एलीएल,

23अब्दोन, जिक्री, हानान,

24हनन्याह, एलाम, अन्तोतिय्याह,

25यिपदयाह और पनूएल जो शाशक के पुत्र थे।

26और शमशरै, शहर्याह, अतल्याह,

27योरेश्याह, एलिय्याह और जिक्री जो यरोहाम के पुत्र थे।

28ये अपनी-अपनी पीढ़ी में अपने-अपने पितरों के घरानों में मुख्य पुरुष और प्रधान थे, ये यरूशलेम में रहते थे।

29गिबोन में गिबोन का पिता रहता था, जिसकी पत्नी का नाम माका था।

30और उसका जेठा पुत्र अब्दोन था, फिर सूर, कीश, बाल, नादाब,

31गदोर; अह्यो और जेकेर हुए।

32मिक्लोत से शिमआह उत्पन्न हुआ। और ये भी अपने भाइयों के सामने यरूशलेम में रहते थे, अपने भाइयों ही के साथ।

33नेर से कीश उत्पन्न हुआ, कीश से शाऊल, और शाऊल से योनातान, मल्कीशूअ, अबीनादाब, और एशबाल उत्पन्न हुआ;

34और योनातान का पुत्र मरीब्बाल हुआ, और मरीब्बाल से मीका उत्पन्न हुआ।

35मीका के पुत्र: पीतोन, मेलेक, तारे और आहाज।

36आहाज से यहोअद्दा उत्पन्न हुआ, और यहोअद्दा से आलेमेत, अज्मावेत और जिम्री; और जिम्री से मोसा।

37मिस्पे से बिना उत्पन्न हुआ, और इसका पुत्र रापा हुआ, रापा का एलासा और एलासा का पुत्र आसेल हुआ।

38और आसेल के छः पुत्र हुए जिनके ये नाम थे, अर्थात् अज्रीकाम, बोकरू, इश्माएल, शरायाह, ओबद्याह, और हानान। ये सब आसेल के पुत्र थे।

39उसके भाई एशेक के ये पुत्र हुए, अर्थात् उसका जेठा ऊलाम, दूसरा यूश, तीसरा एलीपेलेत।

40ऊलाम के पुत्र शूरवीर और धनुर्धारी हुए, और उनके बहुत बेटे-पोते अर्थात् डेढ़ सौ हुए। ये ही सब बिन्यामीन के वंश के थे।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी (IRV, 2019) · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out. (पाठ अपरिवर्तित; फ़ुटनोट और शीर्षक छोड़ दिए गए) · eBible.org