Bible Explorer

बाइबल › 1 इतिहास › 2

IRV · अध्याय 2 / 29

1 इतिहास 2

1इस्राएल के ये पुत्र हुए; रूबेन, शिमोन, लेवी, यहूदा, इस्साकार, जबूलून,

2दान, यूसुफ, बिन्यामीन, नप्ताली, गाद और आशेर।

3यहूदा के ये पुत्र हुए एर, ओनान और शेला, उसके ये तीनों पुत्र, शूआ नामक एक कनानी स्त्री की बेटी से उत्पन्न हुए। और यहूदा का जेठा एर, यहोवा की दृष्टि में बुरा था, इस कारण उसने उसको मार डाला।

4यहूदा की बहू तामार से पेरेस और जेरह उत्पन्न हुए। यहूदा के कुल पाँच पुत्र हुए।

5पेरेस के पुत्र: हेस्रोन और हामूल।

6और जेरह के पुत्र: जिम्री, एतान, हेमान, कलकोल और दारा सब मिलकर पाँच पुत्र हुए।

7फिर कर्मी का पुत्र: आकार जो अर्पण की हुई वस्तु के विषय में विश्वासघात करके इस्राएलियों को कष्ट देनेवाला हुआ।

8और एतान का पुत्र: अजर्याह।

9हेस्रोन के जो पुत्र उत्पन्न हुए यरहमेल, राम और कलूबै।

10और राम से अम्मीनादाब और अम्मीनादाब से नहशोन उत्पन्न हुआ जो यहूदा वंशियों का प्रधान बना।

11और नहशोन से सल्मा और सल्मा से बोअज;

12और बोअज से ओबेद और ओबेद से यिशै उत्पन्न हुआ।

13और यिशै से उसका जेठा एलीआब और दूसरा अबीनादाब तीसरा शिमा,

14चौथा नतनेल और पाँचवाँ रद्दैं।

15छठा ओसेम और सातवाँ दाऊद उत्पन्न हुआ।

16इनकी बहनें सरूयाह और अबीगैल थीं। और सरूयाह के पुत्र अबीशै, योआब और असाहेल ये तीन थे।

17और अबीगैल से अमासा उत्पन्न हुआ, और अमासा का पिता इश्माएली येतेर था।

18हेस्रोन के पुत्र कालेब के अजूबा नामक एक स्त्री से, और यरीओत से बेटे उत्पन्न हुए; और इसके पुत्र ये हुए; अर्थात् येशेर, शोबाब और अर्दोन।

19जब अजूबा मर गई, तब कालेब ने एप्राता को ब्याह लिया; और जिससे हूर उत्पन्न हुआ।

20और हूर से ऊरी और ऊरी से बसलेल उत्पन्न हुआ।

21इसके बाद हेस्रोन गिलाद के पिता माकीर की बेटी के पास गया, जिसे उसने तब ब्याह लिया, जब वह साठ वर्ष का था; और उससे सगूब उत्पन्न हुआ।

22और सगूब से याईर जन्मा, जिसके गिलाद देश में तेईस नगर थे।

23और गशूर और अराम ने याईर की बस्तियों को और गाँवों समेत कनात को, उनसे ले लिया; ये सब नगर मिलकर साठ थे। ये सब गिलाद के पिता माकीर के पुत्र थे।

24और जब हेस्रोन कालेब एप्राता में मर गया, तब उसकी अबिय्याह नामक स्त्री से अशहूर उत्पन्न हुआ जो तकोआ का पिता हुआ।

25और हेस्रोन के जेठे यरहमेल के ये पुत्र हुए अर्थात् राम जो उसका जेठा था; और बूना, ओरेन, ओसेम और अहिय्याह।

26और यरहमेल की एक और पत्नी थी, जिसका नाम अतारा था; वह ओनाम की माता थी।

27और यरहमेल के जेठे राम के ये पुत्र हुए, अर्थात् मास, यामीन और एकेर।

28और ओनाम के पुत्र शम्मै और यादा हुए। और शम्मै के पुत्र नादाब और अबीशूर हुए।

29और अबीशूर की पत्नी का नाम अबीहैल था, और उससे अहबान और मोलीद उत्पन्न हुए।

30और नादाब के पुत्र सेलेद और अप्पैम हुए; सेलेद तो निःसन्तान मर गया और अप्पैम का पुत्र यिशी

31और यिशी का पुत्र शेशान और शेशान का पुत्र: अहलै।

32फिर शम्मै के भाई यादा के पुत्र: येतेर और योनातान हुए; येतेर तो निःसन्तान मर गया।

33योनातान के पुत्र पेलेत और जाजा; यरहमेल के पुत्र ये हुए।

34शेशान के तो बेटा न हुआ, केवल बेटियाँ हुईं। शेशान के पास यर्हा नामक एक मिस्री दास था।

35और शेशान ने उसको अपनी बेटी ब्याह दी, और उससे अत्तै उत्पन्न हुआ।

36और अत्तै से नातान, नातान से जाबाद,

37जाबाद से एपलाल, एपलाल से ओबेद,

38ओबेद से येहू, येहू से अजर्याह,

39अजर्याह से हेलेस, हेलेस से एलासा,

40एलासा से सिस्मै, सिस्मै से शल्लूम,

41शल्लूम से यकम्याह और यकम्याह से एलीशामा उत्पन्न हुए।

42फिर यरहमेल के भाई कालेब के ये पुत्र हुए अर्थात् उसका जेठा मेशा जो जीप का पिता हुआ। और मारेशा का पुत्र हेब्रोन भी उसी के वंश में हुआ।

43और हेब्रोन के पुत्र कोरह, तप्पूह, रेकेम और शेमा।

44और शेमा से योर्काम का पिता रहम और रेकेम से शम्मै उत्पन्न हुआ था।

45और शम्मै का पुत्र माओन हुआ; और माओन बेतसूर का पिता हुआ।

46फिर एपा जो कालेब की रखैल थी, उससे हारान, मोसा और गाजेज उत्पन्न हुए; और हारान से गाजेज उत्पन्न हुआ।

47फिर याहदै के पुत्र रेगेम, योताम, गेशान, पेलेत, एपा और शाप।

48और माका जो कालेब की रखैल थी, उससे शेबेर और तिर्हाना उत्पन्न हुए।

49फिर उससे मदमन्ना का पिता शाप और मकबेना और गिबा का पिता शवा उत्पन्न हुए। और कालेब की बेटी अकसा थी।

50कालेब के वंश में ये हुए। एप्राता के जेठे हूर का पुत्र: किर्यत्यारीम का पिता शोबाल,

51बैतलहम का पिता सल्मा और बेतगादेर का पिता हारेप।

52और किर्यत्यारीम के पिता शोबाल के वंश में हारोए आधे मनुहोतवासी,

53और किर्यत्यारीम के कुल अर्थात् येतेरी, पूती, शूमाती और मिश्राई और इनसे सोराई और एश्ताओली निकले।

54फिर सल्मा के वंश में बैतलहम और नतोपाई, अत्रोतबेत्योआब और आधे मानहती, सोरी।

55याबेस में रहनेवाले लेखकों के कुल अर्थात् तिराती, शिमाती और सूकाती हुए। ये रेकाब के घराने के मूलपुरुष हम्मत के वंशवाले केनी हैं।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी (IRV, 2019) · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out. (पाठ अपरिवर्तित; फ़ुटनोट और शीर्षक छोड़ दिए गए) · eBible.org