पुराने मानचित्र · 1881
बन्धुआई के देश, बाइबल के पर्वत और नदियाँ
मानचित्रकार: H.H. Hardesty (Firm) · वर्ष: 1881
एच. एच. हार्डेस्टी के “ऐतिहासिक हस्त-एटलस” से, जो 1881 में शिकागो और टोलीडो में प्रकाशित हुआ और जिसमें बाइबल के मानचित्रों की एक क्रमांकित शृंखला है। एक पट पर तीन मानचित्र हैं: संख्या 6, बन्धुआई के देश, आर्मेनिया और मादै से बाबेल देश तक; संख्या 7, बाइबल के पर्वत, ऊँचाई के अनुसार अगल-बगल बनाए गए; संख्या 8, उसकी नदियाँ, लम्बाई के अनुसार। आँकड़े 1881 के हैं, फ़ुट और मील में।
लाइब्रेरी ऑफ़ कांग्रेस में मानचित्र
पवित्र भूमि के पुराने मानचित्र, 1600–1881: लाइब्रेरी ऑफ़ कांग्रेस, भूगोल और मानचित्र विभाग (सार्वजनिक डोमेन; संख्याएँ Wikimedia Commons से, चित्र पुस्तकालय के अपने सर्वर से); पाठ हमारे हैं




