Bible Explorer

बाइबल › यहोशू › 12

IRV · अध्याय 12 / 24

यहोशू 12

1यरदन पार सूर्योदय की ओर, अर्थात् अर्नोन घाटी से लेकर हेर्मोन पर्वत तक के देश, और सारे पूर्वी अराबा के जिन राजाओं को इस्राएलियों ने मारकर उनके देश को अपने अधिकार में कर लिया था वे ये हैं;

2एमोरियों का हेशबोनवासी राजा सीहोन, जो अर्नोन घाटी के किनारे के अरोएर से लेकर, और उसी घाटी के बीच के नगर को छोड़कर यब्बोक नदी तक, जो अम्मोनियों की सीमा है, आधे गिलाद पर,

3और किन्नेरेत नामक ताल से लेकर बेत्यशीमोत से होकर अराबा के ताल तक, जो खारा ताल भी कहलाता है, पूर्व की ओर के अराबा, और दक्षिण की ओर पिसगा की ढलान के नीचे-नीचे के देश पर प्रभुता रखता था।

4फिर बचे हुए रपाइयों में से बाशान के राजा ओग का देश था, जो अश्तारोत और एद्रेई में रहा करता था,

5और हेर्मोन पर्वत सल्का, और गशूरियों, और माकियों की सीमा तक कुल बाशान में, और हेशबोन के राजा सीहोन की सीमा तक आधे गिलाद में भी प्रभुता करता था।

6इस्राएलियों और यहोवा के दास मूसा ने इनको मार लिया; और यहोवा के दास मूसा ने उनका देश रूबेनियों और गादियों और मनश्शे के आधे गोत्र के लोगों को दे दिया।

7यरदन के पश्चिम की ओर, लबानोन के मैदान में के बालगाद से लेकर सेईर की चढ़ाई के हालाक पहाड़ तक के देश के जिन राजाओं को यहोशू और इस्राएलियों ने मारकर उनका देश इस्राएलियों के गोत्रों और कुलों के अनुसार भाग करके दे दिया था वे ये हैं

8हित्ती, और एमोरी, और कनानी, और परिज्जी, और हिब्बी, और यबूसी, जो पहाड़ी देश में, और नीचे के देश में, और अराबा में, और ढालू देश में और जंगल में, और दक्षिणी देश में रहते थे।

9एक, यरीहो का राजा; एक, बेतेल के पास के आई का राजा;

10एक, यरूशलेम का राजा; एक, हेब्रोन का राजा;

11एक, यर्मूत का राजा; एक, लाकीश का राजा;

12एक, एग्लोन का राजा; एक, गेजेर का राजा;

13एक, दबीर का राजा; एक, गेदेर का राजा;

14एक, होर्मा का राजा; एक, अराद का राजा;

15एक, लिब्ना का राजा; एक, अदुल्लाम का राजा;

16एक, मक्केदा का राजा; एक, बेतेल का राजा;

17एक, तप्पूह का राजा; एक, हेपेर का राजा;

18एक, अपेक का राजा; एक, लश्शारोन का राजा;

19एक, मादोन का राजा; एक, हासोर का राजा;

20एक, शिम्रोन्मरोन का राजा; एक, अक्षाप का राजा;

21एक, तानाक का राजा; एक, मगिद्दो का राजा;

22एक, केदेश का राजा; एक, कर्मेल में योकनाम का राजा;

23एक, दोर नामक ऊँचे देश के दोर का राजा; एक, गिलगाल के गोयीम का राजा;

24और एक, तिर्सा का राजा; इस प्रकार सब राजा इकतीस हुए।

इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी (IRV, 2019) · © 2017, 2018, 2019 Bridge Connectivity Solutions, CC BY-SA 4.0; changed: footnotes, headings, the cross references printed in the verses, the speakers' labels in the Song of Songs and the letters over Psalm 119 left out. (पाठ अपरिवर्तित; फ़ुटनोट और शीर्षक छोड़ दिए गए) · eBible.org